एक्सप्लोरर

Pakistan: कंगाल पाकिस्तान में अब बढ़ने लगा क्राइम! कराची में एक ही दिन में 140 लूटपाट और मर्डर की वारदातें

Pakistan Crime: कराची (Karachi) के पुलिस प्रमुख जावेद आलम ओधो के मुताबिक 2022 में 889 पुलिस मुठभेड़ों में 129 संदिग्ध मारे गए, जबकि कुल 38 हजार 286 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

Pakistan Crime Increased: पाकिस्तान मौजूदा वक्त में गंभीर आर्थिक और राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है. देश में महंगाई आसमान छू रही है. इस बीच देश में अपराध (Crime) के मामलों में भी इजाफा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कराची में हत्या और लूट की घटनाओं में तेजी से बढ़ोत्तरी देखी गई है. कराची में एक ही दिन में तीन हत्याओं (Murders) और नकद छीनने की 36 घटनाओं सहित 140 अपराध की घटनाएं सामने आई.

कराची में आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए एडिशनल आईजी (AIG) के प्रवक्ता ने कहा कि एक ही दिन में कराची में 140 सड़क अपराध की वारदातें हुईं. इन घटनाओं में चोरी, लूटपाट और मर्डर शामिल है.

पाकिस्तान में अपराध की घटनाओं में इजाफा

एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, क्राइम का ये डेटा एडिशनल आईजी जावेद आलम ओधो की ओर से सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह को प्रस्तुत किया गया था. रिपोर्ट में आगे खुलासा हुआ कि 2 फोर-व्हीलर और 8 मोटरसाइकिलें छीन ली गईं, जबकि 85 मोटरसाइकिल और 9 गाड़ियां चोरी हो गई. रिपोर्ट के अनुसार अपराधियों और पुलिस अधिकारियों के बीच छह बार गोलीबारी हुई.

कितने अपराधियों की गिरफ्तारी?

एआरवाई न्यूज के मुताबिक 10 अपराधियों को घायल हालत में गिरफ्तार किया गया, जबकि छह संदिग्ध अपराधियों को रंगे हाथों पकड़ा गया. पिछले 24 घंटे में 24 गली के अपराधी, 21 कार चोर, तीन हत्यारों समेत 129 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और 15 संदिग्धों के पास से हथियार बरामद किये गये. इसके अलावा गिरफ्तार अपराधियों में 23 ड्रग पेडलर थे और 155 अन्य क्राइम में शामिल लोग थे. एआरवाई न्यूज के मुताबिक, पुलिस ने 25 अवैध हथियार, सात किलोग्राम चरस, चोरी के 13 मोबाइल और 25 वाहन जब्त किए हैं.

अपराध की घटनाओं में कितने लोगों की गई जान?

इससे पहले, जनवरी के पहले सप्ताह में कराची के पुलिस प्रमुख जावेद आलम ओधो ने स्वीकार किया था कि पिछले वर्ष की तुलना में साल 2022 में सड़क पर अपराधों की संख्या में वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा था कि सड़क पर होने वाले अपराधों में इजाफे के कारण हम मानव जीवन का अधिक नुकसान देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के दौरान सड़क अपराध से संबंधित घटनाओं में 109 लोगों की मौत हुई, जबकि 2021 में लुटेरों ने 75 लोगों की जान ली. 

पाकिस्तान में आर्थिक बदहाली

कराची के पुलिस प्रमुख ओधो ने कहा कि 2022 में 889 पुलिस मुठभेड़ों में 129 संदिग्ध मारे गए, जबकि कुल 38,286 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. बता दें कि पाकिस्तान मौजूदा वक्त में गंभीर आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है. देश में खाद्य संकट बड़ा रूप लेते जा रहा है. डॉलर के मुकाबले रुपये के दाम में भारी गिरावट आई है. लोग बिजली की कमी और महंगाई (Inflation) का सामना कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:

Protest Against Terrorism In Pakistan: पाकिस्तान में बढ़ते आतंक के खिलाफ लोग उतरे सड़कों पर, PPP-ANP की रैली, PTI ने भी निकाला 'अमन मार्च'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'या तो डील मानो, वरना सारे...', ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, इस्लामाबाद में आखिरी दांव!
'या तो डील मानो, वरना सारे...', ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, इस्लामाबाद में आखिरी दांव!
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बातचीत
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बात
US Israel Iran War Live: 24 घंटे के भीतर ईरान ने फिर की हॉर्मुज की नाकेबंदी, तिरंगे लगे जहाजों पर तेहरान की गोलीबारी, भारत ने जताया विरोध
Live: 24 घंटे के भीतर ईरान ने फिर की हॉर्मुज की नाकेबंदी, तिरंगे लगे जहाजों पर तेहरान की गोलीबारी, भारत ने जताया विरोध
'दोहरा चरित्र...', होर्मुज के मामले पर भड़का ईरान, फ्री पैसेज वाले बयान पर यूरोपीय यूनियन को दी सलाह
'दोहरा चरित्र...', होर्मुज के मामले पर भड़का ईरान, फ्री पैसेज वाले बयान पर यूरोपीय यूनियन को दी सलाह

वीडियोज

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking
Kailash Kher Interview: ‘जोगी’ के पीछे की कहानी, नई पीढ़ी को लेकर क्या बोले सिंगर?
Khabar Filmy Hai: दूसरी बार मम्मी-पापा बनने जा रहे दीपिका पादुकोन और रणवीर सिंह | Bollywood Masala
sansani: पति का मर्डर... पत्नी का 'इमोशनल' नाटक ! | MP News
Kanpur Accident : सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को कार ने हवा में उछाला, रोंगटे खड़े कर देगा Video!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बातचीत
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बात
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बस्ती SP को अदालत में रोका, कहा- 'हलफनामा सही तथ्यों पर नहीं'
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बस्ती SP को अदालत में रोका, कहा- 'हलफनामा सही तथ्यों पर नहीं'
KKR vs RR Highlights: रिंकू और रॉय ने जिताई हारी हुई बाजी, खुल गया कोलकाता की जीत का खाता; फिर हारी राजस्थान
रिंकू और रॉय ने जिताई हारी हुई बाजी, खुल गया कोलकाता की जीत का खाता; फिर हारी राजस्थान
Vaazha 2 Worldwide Box Office: 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
'दोहरा चरित्र...', होर्मुज के मामले पर भड़का ईरान, फ्री पैसेज वाले बयान पर यूरोपीय यूनियन को दी सलाह
'दोहरा चरित्र...', होर्मुज के मामले पर भड़का ईरान, फ्री पैसेज वाले बयान पर यूरोपीय यूनियन को दी सलाह
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
हाईवे पर उत्पात मचाते भाईयों का खूनी अंत, लहराते हुए ट्रोले में घुसी पल्सर बाइक, तीन की मौत, वीडियो वायरल
हाईवे पर उत्पात मचाते भाईयों का खूनी अंत, लहराते हुए ट्रोले में घुसी पल्सर बाइक, तीन की मौत
Google Chrome में खतरनाक बग! एक क्लिक में हैकर्स ले सकते हैं आपके PC पर पूरा कंट्रोल
Google Chrome में खतरनाक बग! एक क्लिक में हैकर्स ले सकते हैं आपके PC पर पूरा कंट्रोल
Embed widget