इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की सीमा में उड़ रहे दूसरे ‘भारतीय जासूसी ड्रोन’ को गिराने का दावा किया. पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने एक और भारतीय जासूसी क्वाडकॉप्टर गिराया.’’
उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा कि क्वाडकॉप्टर को बाघ सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास मार गिराया गया. शेखी बघारते हुए वो लिखते हैं कि एक क्वाडकॉप्टर को भी एलओसी पार करने की इज़ाजत नहीं दी जाएगी. आपको बता दें कि इसके पहले भी पाकिस्तान ने भारत के एक कथित जासूसी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया था
उन्होंने कहा कि सतवाल सेक्टर में ड्रोन गिराया गया. मेजर जनरल गफूर ने मंगलवार को ड्रोन की तस्वीर के साथ ट्वीट करके दावा किया था कि पाकिस्तानी सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के बाग सेक्टर में ‘भारतीय जासूसी क्वाडकॉप्टर’ को गिराया है. भारतीय सेना ने इस दावे को खारिज किया है.
ये भी देखें
मास्टर स्ट्रोक : फुल एपिसोड
