एक्सप्लोरर

ट्रेन हाईजैक प्लान फेल होने का बदला! बलूचिस्तान में PAK आर्मी के काफिले पर फिदायीन हमला करके क्या बोला BLA?

BLAने 12 मार्च को जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था, जिसमें 400 से ज्यादा यात्री सवार थे. पाक सेना ने ऑपरेशन चलाकर सभी बंधकों को रिहा करवा लिया और इसमें शामिल 33 लड़ाकों को मारने का दावा किया.

Pakistan Army Convoy Attack: बलूचिस्तान में रविवार (16 मार्च) को पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला हुआ, जिसमें कम से कम 7 जवानों की मौत हो गई और 35 से ज्यादा घायल हो गए. वहीं बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि हमने पाक सेना के 90 जवानों को मार गिराया. माना जा रहा है कि बीएलए ने ट्रेन हाईजैक प्लान फेल होने का बदला लिया है. 

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बस नौशिकी से ताफ्तान की ओर जा रही थी, उसी समय उसे टारगेट किया गया. एसएचओ जफर बलूच ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि बस पर सुसाइड अटैक हुआ है. घायलों को नौशिकी अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर है. इस बीच सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है. यह हमला क्वेटा से करीब 150 किमी दूर नौशिकी में हुआ. इलाके में हेलिकॉप्टर और ड्रोन भी तैनात कर दिए गए हैं. इस हमले में कितने लोग मारे गए हैं, इसको लेकर पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है. 

पाक मीडिया बोला- 7 यात्रियों की मौत

पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि इस हमले में 7 यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 30-35 लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया कि फिदायीन हमले में पाकिस्तानी आर्मी के 90 जवान मारे गए. 

BLA ने क्या दावा किया?

इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बीएलए ने दावा किया कि फिदायीन इकाई मजीद ब्रिगेड ने नोशिकी में इस हमले को अंजाम दिया. बीएलए प्रवक्ता ने कहा, 'नोशिकी में आरसीडी हाईवे पर रखसान मिल के पास पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया गया. इस काफिले में आठ बसें शामिल थीं, जिनमें से एक पूरी तरह नष्ट हो गई. फिदायीन हमले के तुरंत बीएलए के फतह दस्ते ने एक बस को पूरी तरह घेर लिया और उसमें सवार सभी जवानों को मार डाला.' बीएलए की ओर से दावा किया गया कि इस हमले में पाकिस्तान सेना के 90 जवान मारे गए.

ट्रेन हाईजैक का प्लान हो गया था फेल!

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने 12 मार्च को क्वेटा से पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था. बीएलए ने दावा किया था कि उसने 200 से ज्यादा यात्रियों को बंधक बना लिया है. उसने पाक सरकार के सामने शर्तें रखी थीं. बीएलए प्रवक्ता ने कहा था कि पाकिस्तान की जेलों में बंद बलूच नेताओं को रिहा किया जाए और बलूचिस्तान से पाक अधिकारियों को हटाया जाए. इसके लिए बीएलए ने शहबाज सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन पाक सेना ने बंधकों की रिहाई के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया. करीब 30 घंटे बाद सेना ने दावा किया कि उसने सभी बंधकों को रिहा कर लिया और इसमें शामिल 33 बलूच लड़ाकों को मार गिराया है. बीएलए का ट्रेन हाईजैक प्लान तो फेल हो गया, लेकिन अब उसने पाकिस्तानी सेना को बड़ा झटका दिया है. 

यह भी पढ़ें- बलूचिस्तान में PAK आर्मी के काफिले पर फिदायीन अटैक, BLA का दावा- 90 जवानों को मारा, पाकिस्तानी मीडिया बोला- 7 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: दुनिया में कौन सा देश किसको सिक्योरिटी देता है? ‘मक्का पैक्ट’ से US, चीन और भारत तक
दुनिया में कौन किसको सिक्योरिटी देता है? ‘मक्का पैक्ट’ से US, चीन और भारत तक
भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
3000 साल पहले भी सत्ता के खिलाफ उठी आवाज! आज के आंदोलनों से कितना था अलग
3000 साल पहले भी सत्ता के खिलाफ उठी आवाज! आज के आंदोलनों से कितना था अलग
EXPLAINED: 'हम नहीं लड़ेंगे' से सऊदी अरब को सेना भेजने तक! यमन युद्ध पर पाकिस्तान का यू-टर्न कैसे
EXPLAINED: 'हम नहीं लड़ेंगे' से सऊदी अरब को सेना भेजने तक! यमन युद्ध पर पाकिस्तान का यू-टर्न कैसे

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका ने पूछा- सीईसी के साथ बैठक से राहुल को क्यों रोक रही बीजेपी?
आशुतोष रांका ने पूछा- सीईसी के साथ बैठक से राहुल को क्यों रोक रही बीजेपी?
बरेली: राज्यसभा चुनाव में टिकट के बाद BJP में रार! 2 बार के सांसद ने कहा बाय-बाय
बरेली: राज्यसभा चुनाव में टिकट के बाद BJP में रार! 2 बार के सांसद ने कहा बाय-बाय
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
Embed widget