एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी सेना के कैंप पर बलूचों ने किया बड़ा हमला, 17 जवानों की मौत

Baloch Rebels Attack : बलूचिस्तान के कलात में शुक्रवार की देर रात शुरू हुए अलगाववादियों के हमले के बाद कम से कम 17 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई और 3 लोगों की गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है.

Balochistan Rebels attacked PAK Army :  पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच अलगाववादियों ने पाकिस्तानी सेना पर जोरदार हमला किया है. बलूचों के हमले में कम से कम 17 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं. खुरासान डायरी न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, बलूचिस्तान के कलात जिले के मंगोचर इलाके में फ्रंटियर कॉर्प्स कैंप पर हथियारबंद अलगाववादी समूह ने शुक्रवार (31 जनवरी) की देर रात को जोरदार हमला किया था. बलूच अलगाववादी पाकिस्तानी सेना पर रात भर गोलबारी करते रहे. इसके अलावा क्वेटा-कराची नेशनल हाईवे पर चरमपंथियों ने कब्जा कर लिया और वहां पर पाकिस्तानी सेना के वाहन को अपना निशाना बनाया है.

अलगाववादियों के हमले में 17 सैनिकों की मौत

खुरासान डायरी न्यूज पोर्टल ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बलूचिस्तान के कलात में शुक्रवार की देर रात शुरू हुए अलगाववादियों के हमले के बाद अब तक कम से कम 17 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई और 3 लोगों की गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है. रिपोर्ट में बताया गया कि सबसे ज्यादा लोग नेशनल हाईवे पर एक वाहन पर हुए हमले में मारे गए हैं. ये वाहन पाकिस्तानी सेना का बताया जा रहा है. बता दें कि बलूच अलगाववादियों ने अलग-अलग जगहों पर हमले को अंजाम दिया है और पूरी रात गोलीबारी की है.

कलात असिस्टेंट कमिश्नर के आवास पर भी हुआ हमला

रिपोर्ट में स्वतंत्र सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कलात जिले में हुए गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के साथ-साथ दो चरमपंथियों की भी मौत हुई है. हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अब गोलीबारी बंद हो गई है. बलोच इंटरनेशनल ने बताया कि खालिक आबाद में बसों पर गोलीबारी के साथ कलात में असिस्टेंट कमिश्नर के आवास पर भी हमला हुआ है.

पाकिस्तानी सेना का दावा, 10 चरमपंथियों को मारा

इस बीच पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि खैबर पख्तूनख्वा में पांच अलग-अलग अभियानों में 10 चरमपंथियों को मार गिराया गया है. पाकिस्तानी सेना एक बार फिर से चरमपंथी हमलों से जूझ रही है. अफगानिस्तान में तालिबान की वापस आने के बाद बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा के इलाकों में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ चरमपंथियों ने अपने हमले तेज कर दिए हैं.

यह भी पढे़ंः जन्म के आधार पर अमेरिका की नागरिकता नहीं मिलने के फैसले पर अड़े ट्रंप, बोले- अयोग्य लोगों और बच्चों को नहीं मिलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अंतरिक्ष में अचानक क्यों भेजी जा रही है स्कॉच व्हिस्की? जानिए
Explained: अंतरिक्ष में अचानक क्यों भेजी जा रही है स्कॉच व्हिस्की? जानिए
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल
कश्मीर पर PAK की साजिश UN चीफ ने की फेल! इस्लामाबाद बुलाकर मुनीर ने चली गंदी चाल
कश्मीर पर PAK की साजिश UN चीफ ने की फेल! इस्लामाबाद बुलाकर मुनीर ने चली गंदी चाल
'मैं डींग नहीं मार रहा, किसी...', नोबेल के लिए भारत-पाकिस्तान का ट्रंप ने फिर लिया नाम
'मैं डींग नहीं मार रहा, किसी...', नोबेल के लिए भारत-पाकिस्तान का ट्रंप ने फिर लिया नाम

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे इतने बदलाव? जानें कौन हो सकता है बाहर
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे इतने बदलाव? जानें कौन हो सकता है बाहर
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget