एक्सप्लोरर

भारत के खिलाफ एक और नापाक साजिश, बलूचिस्तान में चीन पसार रहा अपने पैर, पाकिस्तान ने दी 5 हजार एकड़ जमीन!

Threat for India : चीन पहले ही पाकिस्तान के ग्वादर में एक बंदरगाह बना चुका है, ऐसे में अगर बलूचिस्तान में नौसेना बंदरगाह और हवाई अड्डा बनाता है तो यह भारत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है.

Chinese Military in Pakistan : पाकिस्तान और चीन भारत के खिलाफ हमेशा नई-नई साजिशें रचते रहते हैं. अब फिर से पाकिस्तान ने भारत के एक और नापाक साजिश रची है. पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में 5000 एकड़ की जमीन चीन को दे दी है. यह दावा पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी आदिल रजा ने किया है. उन्होंने पाकिस्तानी खुफिया समुदायों के सूत्रों के हवाले से दावा किया है, “दक्षिणी बलूचिस्तान में चीनी नौसेना और हवाई अड्डा बनाने के लिए चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) को पाकिस्तान की ओर से 5 हजार से ज्यादा जमीन आवंटित की गई है.”

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी के इस दावे से स्पष्ट है कि पाकिस्तान के इस कदम का सबसे ज्यादा भारत पर पड़ने वाला है. अगर चीन बलूचिस्तान में नौसेना बंदरगाह और हवाई अड्डा बनाता है तो यह भारत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है. चीन पहले ही पाकिस्तान के ग्वादर में एक बंदरगाह बना चुका है, जो भारत की सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ा खतरा है.

आदिल रजा के दावे के मुताबिक, जिस जगह पाकिस्तान ने चीन को 5 हजार एकड़ जमीन दी है, वह ग्वादर से करीब 65 से 70 किमी उत्तर-पश्चिम दिशा में तुर्बत के पास है. रजा ने खुलासा किया है कि करीब 7 साल पहले चीनी राज्य टेलीविजन ने बलूचिस्तान के जिवानी क्षेत्र में इसी तरह के डेवलपमेंट के लिए पाकिस्तान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की जानकारी दी थी.

भारत को घेरने के लिए चीन बना रहा जाल

उल्लेखनीय है कि चीन भारत को घेरने के लिए बंदरगाहों का एक जाल बना रहा है, जिसे ‘स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स’ का नाम दिया है. ‘स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स’ योजना हिंद महासागर क्षेत्र में वर्चस्व बनाने और भारत को काउंटर करने की एक चीनी थ्योरी है, जिसके तहत चीन कॉमर्शियल बंदरगाहों का इस तरह से निर्माण कर रहा है, जिसका इस्तेमाल चीन कभी भी सैन्य इस्तेमाल के लिए कर सकता है.

हालांकि, फिलहाल इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या सच में पाकिस्तान ने चीन को नौसेना बंदरगाह और हवाई अड्डा बनाने के लिए 5 हजार एकड़ की जमीन दी है या नहीं.

यह भी पढ़ेंः ईरान में हिजाब के विरोध में सिंगर ने गाया था गाना, सरकार ने दी 74 कोड़े मारने की सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
Maryam Nawaz Son Marriage: कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल

वीडियोज

BJP President Election: दोपहर 2 बजे के बाद बीजेपी अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन करेंगे Nitin Nabin
Noida Software Engineer Death:- इंजीनियर Yuvraj की मौत के मामले में बड़ा एक्शन |
Rajasthan News: Jaipur-Delhi Highway पर केमिकल टैंकर ब्लास्ट | breaking | Rajasthan | ABP
Breaking News: Jammu-Kashmir में आतंकियों से मुठभेड़, Kishtwar में हाई अलर्ट | ABP News |Indian Army
Sansani: पिंटू के प्यार में... दिव्या का 'डेंजर गेम' ! | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
Maryam Nawaz Son Marriage: कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
Dhurandhar BO Day 45: नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड, जानें- कुल कलेक्शन
नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड
गलत अकाउंट में चला गया UPI का पैसा, ऐसे होगा वापस
गलत अकाउंट में चला गया UPI का पैसा, ऐसे होगा वापस
Pasta Origin: इस देश ने किया था पास्ता का ईजाद, जानें क्या है इसके आविष्कार की पीछे की कहानी?
इस देश ने किया था पास्ता का ईजाद, जानें क्या है इसके आविष्कार की पीछे की कहानी?
ये है सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरी, IAS-IPS से कितनी ज्यादा होती है तनख्वाह?
ये है सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरी, IAS-IPS से कितनी ज्यादा होती है तनख्वाह?
Embed widget