एक्सप्लोरर

Pahalgam Attack: फॉल्स फ्लैग नैरेटिव, न्यूक्लियर वॉर और लश्कर... क्लोज डोर मीटिंग में पाकिस्तान को जमकर लगी लताड़, UNSC ने पूछे कड़े सवाल

यूएनएससी के सदस्य देशों ने पाकिस्तान को सलाह दी है कि वह भारत से बात करे और द्विपक्षीय तरीके से मसले का हल निकाले. पाकिस्तान के स्थिति का अंतराष्ट्रीयकरण करने के प्रयास असफल हो गए हैं.

फॉल्स फ्लैग नैरेटिव और न्यूक्लियर वॉर जैसे बयानों को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्य देशों ने पाकिस्तान को खूब लताड़ लगाई है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ रहे तनाव को लेकर सोमवार (5 मई, 2025) को बंद कमरे में UNSC की बैठक हुई. बैठक में यूएन सिक्योरिटी काउंसिल के सदस्यों ने पाकिस्तान पर कड़े सवाल खड़े किए, साथ ही हमले में लश्कर-ए-तैयबा की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए.

15 देशों वाली सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य पाकिस्तान ने स्थिति पर 'बंद कमरे में बैठक' का अनुरोध किया था. मई महीने के लिए परिषद का अध्यक्ष यूनान है. बंद कमरे में हुई यह बैठक सुरक्षा परिषद चैंबर में नहीं हुई, जहां परिषद के सदस्य शक्तिशाली मेज पर बैठते हैं, बल्कि चैंबर के बगल में एक परामर्श कक्ष में हुई.

फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन के नैरेटिव को UNSC ने किया खारिज
न्यूयॉर्क के कुछ सूत्रों ने एएनआई को बताया कि क्लोज डोर मीटिंग में क्या-क्या हुआ. उनके अनुसार पाकिस्तान की बैठक में खूब किरकिरी हुई और सदस्य देशों ने उसकी उस कहानी को भी खारिज कर दिया, जिसमें वह बार-बार पहलगाम आतंकी हमले को 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' बताने की कोशिश कर रहा है. सदस्य देशों ने पहलगाम हमले में लश्कर-ए-तैयाब की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए.

धार्मिक पहचान पर पर्यटकों की हत्या का मुद्दा भी उठा
सूत्रों ने बताया कि बैठक में हमले की सभी देशों ने व्यापक तौर पर कड़ी निंदा की और इस बात को माना कि जवाबदेही तय होना जरूरी है. कुछ सदस्यों ने इस मुद्दे को भी उठाया कि हमलावरों ने पर्यटकों से धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी. उन मासूमों की उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर हत्या कर दी गई. 

पाकिस्तान को माना तनाव बढ़ने की वजह
दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की वजह कई सदस्यों ने पाकिस्तान को माना है. सूत्रों ने कहा कि उन सदस्यों का ऐसा कहना है कि पाकिस्तान मिसाइल टेस्ट कर रहा है और बार-बार परमाणु युद्ध को लेकर बयानबाजी करता है, जो तनाव बढ़ाने के कारक हैं.

पाकिस्तान को दी सलाह- भारत से बात करके निकाले मसले का हल
पाकिस्तान के स्थिति का अंतरराष्ट्रीयकरण करने के प्रयास असफल हो गए हैं क्योंकि बैठक में शामिल सदस्यों ने उसको सलाह दी है कि वह भारत के साथ बात करके द्विपक्षीय तरीके से मुद्दे का हल निकाले. सुरक्षा परिषद के पांच वीटो-धारक स्थाई सदस्यों चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के अलावा परिषद में 10 अस्थाई सदस्य अल्जीरिया, डेनमार्क, यूनान, गुयाना, पाकिस्तान, पनामा, दक्षिण कोरिया, सिएरा लियोन, स्लोवेनिया और सोमालिया हैं.

 

यह भी पढ़ें:-
'कुछ भी करेगा बीजिंग पर भारत-पाकिस्तान की जंग...', चीनी एक्सपर्ट ने बताया किसके साथ ड्रैगन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद

वीडियोज

Claudia की Journey: Filmy Struggles, Bigg Boss Fame और OTT Comeback का Perfect Mix
Elvish Yadav ने शेयर की अपनी Real Struggle Story, YouTube Journey, Aukaat Ke Bahar & more
Cricketer Smriti Mandhana की शादी टूटी, Social Media Post के जरिए खुद दी जानकारी
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब में जिस वक्त भड़की आग उस वक्त का वीडियो आ गया सामने
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब में जिस वक्त लगी आग उस वक्त का लाइव वीडियो आया सामने

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Pakistani Woman Appeal To PM Modi: 'पति ने कराची में छोड़ दिया और दिल्ली में दूसरी...', पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार
'पति ने कराची में छोड़ दिया और दिल्ली में दूसरी...', पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
महिला सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये हैं भारत की 10 सबसे सुरक्षित और खूबसूरत जगहें, आज ही बना लें प्लान
महिला सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये हैं भारत की 10 सबसे सुरक्षित और खूबसूरत जगहें, आज ही बना लें प्लान
“स्टूडेंट्स की हिडन सुपरपावर” है नींद, एग्जाम के दौरान सिर्फ पढ़ाई नहीं अच्छी स्लीप भी है जरूरी
“स्टूडेंट्स की हिडन सुपरपावर” है नींद, एग्जाम के दौरान सिर्फ पढ़ाई नहीं अच्छी स्लीप भी है जरूरी
Embed widget