एक्सप्लोरर

पाकिस्तान फिर होगा बेनकाब, भारत ने कर ली पूरी तैयारी, पड़ोसी मुल्क की इस चाल पर फेरेगा पानी

India Pakistan UNSC Meeting: भारत को जुलाई में UNSC की अध्यक्षता मिलने पर पाकिस्तान भारत को बदनाम करने और कश्मीर मुद्दे को उठाने की कोशिश कर सकता है.

India Pakistan Tensions: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की जुलाई महीने की अध्यक्षता भारत को मिलने जा रही है और इसके साथ ही भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी भूमिका और प्रभाव को और मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है. इस बीच आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान इस अवसर का इस्तेमाल भारत को बदनाम करने और विक्टिम कार्ड खेलने के लिए कर सकता है.

भारत के खिलाफ झूठे नैरेटिव फैलाने की कोशिश कर सकता है पाकिस्तान

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान भारत के खिलाफ झूठे नैरेटिव फैलाने की कोशिश कर सकता है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहानुभूति बटोरने के लिए UNSC अध्यक्षता के मंच का दुरुपयोग कर सकता है. हालांकि, भारत पहले से ही सतर्क है और इन संभावित प्रयासों को विफल करने की रणनीति तैयार कर चुका है. भारत का फोकस इस दौरान अपनी मजबूत आर्थिक स्थिति और बढ़ते विदेशी निवेश की कहानी को दुनिया के सामने रखने पर रहेगा. इसके साथ ही भारत आतंकवाद के मुद्दे पर भी मजबूती से अपनी बात रखेगा और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मुद्दे पर एकजुटता की अपील करेगा.

जुलाई में भारत को मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी

जुलाई में भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की अध्यक्षता मिलने जा रही है. इस मौके को जहां भारत वैश्विक मंच पर अपनी कूटनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा नीतियों को मजबूती से रखने के रूप में देख रहा है, वहीं पाकिस्तान ने इसे अपने प्रोपेगेंडा के लिए तैयार कर लिया है. ET की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान इस दौरान कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उछालने की कोशिश करेगा. इसके साथ ही वह इस्लामी सहयोग संगठन (OIC) की एक विशेष बैठक भी बुलाने की तैयारी में है, जिसमें कश्मीर और फिलिस्तीन जैसे मुद्दों को उठाया जा सकता है.

न्यूयॉर्क में फोटो प्रदर्शनी आयोजित करेगा भारत

भारत न्यूयॉर्क में एक फोटो प्रदर्शनी आयोजित करेगा, जिसमें पहलगाम हमले के जरिए आतंकवाद की वजह से मानवता को हुई क्षति को दिखाया जाएगा. इस प्रदर्शनी का उद्घाटन विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे. वे उस समय अमेरिका में क्वॉड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने पहुंचेंगे.

22 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को लेकर पर एक खुली बहस करेगी. इस दौरान विभिन्न पक्षों के जरिए शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर बात होगी. 

कश्मीर का मुद्दा उठा सकता है पाकिस्तान

नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि भारत ने इस पूरे महीने के लिए विकास और वैश्विक सहयोग पर केंद्रित कार्यक्रमों की योजना बनाई है. इनमें भारत की आर्थिक सफलता, निवेश में बढ़ोतरी, स्टार्टअप कल्चर और डिजिटल प्रगति जैसी कहानियों को प्रमुखता से सामने लाया जाएगा.

इस बीच, पाकिस्तान एक बार फिर कश्मीर मुद्दे को लेकर अपना पुराना नैरेटिव दोहराने की कोशिश करेगा. हालांकि भारत की रणनीति इस बार कहीं ज्यादा आक्रामक और तथ्यों पर आधारित होगी.

ये भी पढ़ें-

चीन को सदमा देने वाली खबर! भारतीय एयरफोर्स की नॉर्थ ईस्ट में बढ़ी ताकत, असम में तैयार हुई पहली इमरजेंसी एयर स्ट्रिप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी दालों पर भारत ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चुपके से किया पलटवार? सीनेटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखा लेटर
अमेरिकी दालों पर भारत ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चुपके से किया पलटवार?
महाराष्ट्र निकाय चुनाव पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान, बोले- 'BJP अपने घटक दलों को...'
महाराष्ट्र निकाय चुनाव पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान, बोले- 'BJP अपने घटक दलों को...'
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप
बांग्लादेश की शर्मनाक हरकत, भारतीय मूल के ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा; T20 वर्ल्ड कप को लेकर बवाल जारी
बांग्लादेश की शर्मनाक हरकत, भारतीय मूल के ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा; T20 वर्ल्ड कप को लेकर बवाल जारी

वीडियोज

PM Modi Mission India: 'BJP सरकार बनाइए हम इनको देश से बाहर निकालेंगे'- पीएम मोदी | Mamata Banerjee
PM Modi Mission India: PM मोदी की बंगाल को बड़ी सौगात, Vande Bharat Sleeper का किया शुभारंभ ABP
Patna के Caramli Chak में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग | Fire News | ABP News | Bihar News
Singer AR Rahman के बयान से दिग्गज नेताओं के बयान आए सामने | Bollywood | ABP News
BMC Election Update: शिंदे गुट की मांग ढाई साल के लिए महापौर पद दिया जाए-सूत्र | Maharashtra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी दालों पर भारत ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चुपके से किया पलटवार? सीनेटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखा लेटर
अमेरिकी दालों पर भारत ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चुपके से किया पलटवार?
महाराष्ट्र निकाय चुनाव पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान, बोले- 'BJP अपने घटक दलों को...'
महाराष्ट्र निकाय चुनाव पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान, बोले- 'BJP अपने घटक दलों को...'
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप
बांग्लादेश की शर्मनाक हरकत, भारतीय मूल के ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा; T20 वर्ल्ड कप को लेकर बवाल जारी
बांग्लादेश की शर्मनाक हरकत, भारतीय मूल के ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा; T20 वर्ल्ड कप को लेकर बवाल जारी
PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?
PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
"कयामत है कयामत" इन हसीनाओं के ठुमके देख दिल हार बैठेंगे आप, यूजर्स बोले, कोई तो रोक लो
बिना लिखित परीक्षा NHAI में नौकरी का सुनहरा मौका, 1.77 लाख मिलेगी सैलरी, ये है लास्ट डेट
बिना लिखित परीक्षा NHAI में नौकरी का सुनहरा मौका, 1.77 लाख मिलेगी सैलरी, ये है लास्ट डेट
Embed widget