एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: 80 फाइटर जेट.. कितनी भयानक थी PAK पर भारत की एयरस्ट्राइक, शहबाज शरीफ ने खुद किया खुलासा

Shehbaz Sharif claim on Rafale: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी संसद में अपना संबोधन देते हुए दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने भारत के राफेल समेत 5 फाइटर जेट मार गिराए.

Pakistani PM Shehbaz Sharif on Indian Strikes: भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार (7 मई) के तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में 9 आतंकी ठिकानों पर जोरदार हमला कर दिया. यह हमला 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाबी कार्रवाई के तौर पर किया गया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. हालांकि, इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले का लेकर एक बयान दिया है.

शहबाज शरीफ ने बुधवार (7 मई, 2025) को पाकिस्तानी संसद में कहा, “पाकिस्तान की सेना भारत के हमले के लिए तैयार थी.” इस दौरान उन्होंने अपनी सेना की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना भी की.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने संसद में किए कई दावे

दोनों देशों के बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की संसद के सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने पांच भारतीय विमानों को नष्ट कर दिया. हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया.

उन्होंने दावा किया, ‘‘भारत ने हमले की पूरी तैयारी की थी. कल रात हुए हमले में 80 भारतीय विमान शामिल थे, लेकिन पाकिस्तान की हवाई रक्षा प्रणाली के जरिए खतरे को प्रभावी ढंग से निष्प्रभावी कर दिया गया.’’ इसके अलावा शहबाज शरीफ ने त्वरित प्रतिक्रिया के लिए पाकिस्तानी वायुसेना और उसके प्रमुख की सराहना करते हुए कहा कि सशस्त्र बलों को भारत की योजनाओं के बारे में पहले से खुफिया जानकारी थी.

बिना सबूत के पाकिस्तानी संसद में शहबाज शरीफ ने किए कई दावे

उन्होंने अपने दावों के समर्थन में कोई सबूत पेश किए बिना दावा किया, ‘‘हमने राफेल फाइटर जेट समेत दुश्मन के पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराया और दो भारतीय ड्रोन को भी मार गिराया.’’ राफेल विमानों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया कि पाकिस्तान ने उनकी प्रणालियों को जाम कर दिया.

हमारी सेना चौबीसों घंटे हाई अलर्ट पर है- शहबाज

शहबाज ने कहा, ‘‘हमारे सशस्त्र बल चौबीसों घंटे हाई अलर्ट पर हैं और मातृभूमि की रक्षा के लिए तैयार हैं.’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम हमले की पारदर्शी ढंग से अंतरराष्ट्रीय जांच की पेशकश की थी और दावा किया कि भारत ने सहयोग के बजाए आक्रामकता से जवाब दिया. वहीं, पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा, “भारत के हमलों के बावजूद पाकिस्तान ने संयम बरता है.

NSC की बैठक में पाकिस्तान ने भारतीय कार्रवाई की निंदा की

बयान के मुताबिक, पाकिस्तानी संसद में संबोधन से पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें कैबिनेट मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, सभी सेनाओं के प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया. इसमे यह भी कहा गया कि NSC की बैठक में इस हमले को भारत की बिना उकसावे वाली और गैरकानूनी कार्रवाई करार दिया गया और कहा गया कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद स्पष्ट रूप से इसकी निंदा करती है.

भारत की मिसाइलों से 26 लोग मरे और 46 घायल- पाकिस्तानी सेना

इससे पहले दिन में, पाकिस्तानी सेना ने कहा कि भारत की ओर से किए गए मिसाइल हमलों में कम से कम 26 लोग मारे गए और 46 घायल हुए हैं. भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए मंगलवार (6 मई) की देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर का जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान को नहीं झुका पाया अमेरिका? ट्रंप ने बनाया होर्मुज का नया विकल्प, सीरिया-इराक के साथ 70 साल पुरानी तेल पाइपलाइन करेंगे शुरू
होर्मुज में चलेगी ईरान की दादागीरी? ट्रंप ने सीरिया-इराक के साथ मिलकर बनाया नया विकल्प
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget