एक्सप्लोरर

जो बाइडेन सरकार को उत्तर कोरिया की कड़ी चेतावनी, कहा- चार साल चैन से सोना है तो खड़ा ना करें नया विवाद

उत्तर कोरिया के क्रूर तानाशाह किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने अमेरिका के जो बाइडेन सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वे चार साल चैन की नींद सोना चाहते हैं तो एक नया विवाद खड़ा ना करें. बता दें कि हाल ही में अमेरिका ने दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर सैन्य अभ्यास किया था.

उत्तर कोरिया के क्रूर तानाशाह किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने जो बाइडेन के अमेरिकी प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वे चार साल शांति से सोना चाहते हैं तो एक नया विवाद खड़ा ना करें. किम यो जोंग ने ऐसे समय में बयान दिया है जब अमेरिका के विदेश मंत्री पहले बार जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर जाने वाले हैं.

उत्तर कोरिया की सरकारी संवाद एजेंसी के अनुसार, किम यो जोंग ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास को लेकर भी निशाना साधा है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि अमेरिका के नए प्रशासन को हमारी ओर से एक सलाह है कि वे हमारी जमीन पर बारूद की दुर्गंध ना फैलाएं. उन्होंने आगे कहा, "अगर वे चार साल तक चैन की नींद सोना चाहते हैं तो अच्छा होगा कि वे इस बारूद की दुर्गंध से दूर रहें."

उत्तर कोरिया से विवाद सुलझाना चाहता है अमरीका 

अमेरिका ने इससे पहले कहा था कि वे कुछ ही हफ्तों में उत्तर कोरिया से संपर्क स्थापित करेगा. अमेरिका ने कहा कि आने वाले समय में वह उत्तर कोरिया से बातचीत कर परमाणु हथियार कार्यक्रम को लेकर चल रहे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेगा. साथ ही कहा कि यदि कोई मसला है तो इसे एक दूसरे से बातचीत कर सुलझाने की कोशिश की जाएगी.

बाइडेन सरकार को मिली कड़ी चेतावनी 

इधर, उत्तर कोरिया ने कहा है कि वे जो बाइडेन को अमेरिका का राष्ट्रपति नहीं मानते हैं. साथ ही कहा कि दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर वह हमपर हमला करने की साजिश रच रहे हैं लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे. किम यो जोंग ने कहा कि यदि अमेरिका की जो बाइडेन सरकार हमपर हमला करना चाहती है तो वे पहले ही सचेत हो जाएं. उन्होंने कहा कि अमेरिका को भी इसका परिणाम झेलना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें 

म्यांमार से भारत भागकर आ रहे लोग, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चार राज्यों को जारी किया घुसपैठ का अलर्ट

Coronavirus: इस्लामाबाद में भी दोबारा खतरे की घंटी, संक्रमण रोकने के लिए तीन सब-सेक्टर किए गए सील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में फिर हुई फायरिंग, नई सरकार में सांसद बना जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी
PoK में फिर हुई फायरिंग, नई सरकार में सांसद बना जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी
भारत की कंपनी से सौदा करना एस्टोनिया के रक्षा मंत्री को पड़ा भारी, देना पड़ा इस्तीफा
भारत की कंपनी से सौदा करना एस्टोनिया के रक्षा मंत्री को पड़ा भारी, देना पड़ा इस्तीफा
कैलाश मानसरोवर से 100 KM दूर हिली धरती, तिब्बत में एक ही जगह पर दो बार आया भूकंप
कैलाश मानसरोवर से 100 KM दूर हिली धरती, तिब्बत में एक ही जगह पर दो बार आया भूकंप
'होर्मुज' से फिर दौड़ने लगा तेल, सप्लाई चैन हुआ नार्मल, जंग के साये में ट्रंप का बड़ा दावा
'होर्मुज' से फिर दौड़ने लगा तेल, सप्लाई चैन हुआ नार्मल, जंग के साये में ट्रंप का बड़ा दावा

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget