नाइजीरिया: शरणार्थी शिविर पर की गई वायुसेना की बमबारी में 236 लोगों मौत
एजेंसी | 24 Jan 2017 08:16 AM (IST)

मैदुगिरी: नाइजीरिया की वायुसेना की ओर से एक शरणार्थी शिविर पर की गई बमबारी में मरने वालों की संख्या 236 हो गई है. बोर्नो प्रांत के स्थानीय प्रशासन के अधिकारी बाबगाना मालारीमा ने कहा कि 234 मृतकों को राण इलाके में दफन किया गया जहां यह शिविर था. दो लोगों ने मैदुगुरी के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया. बीते 17 जनवरी को बोको हराम के शरणार्थियों के शिविर पर बमबारी की गयी थी. वायुसेना के अधिकारियों का कहना है कि यह बमबारी गलती से हुई और जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति बनाई गई है.