एक्सप्लोरर

Trump Mamdani Controversy: ऐसा क्या हुआ ट्रंप ने ममदानी को पागल बताकर कहा- 'मुझे बहुत मजा आएगा'

अमेरिका के न्यूयॉर्क मेयर चुनाव 2025 में अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ममदानी को कम्युनिस्ट और पागल करार दिया है.

Donald Trump Mamdani Controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी बेलगाम बयानबाजी और विवादास्पद राजनीतिक शैली के लिए मशहूर हैं. उन्होंने एक बार फिर राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है. इस बार उनका निशाना बने हैं न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ममदानी. ट्रंप ने न केवल उन्हें एक प्योर और सच्चा कम्युनिस्ट कहा, बल्कि उन्हें पूरी तरह से पागल भी करार दिया. यह बयान उस समय दिया गया जब ट्रंप फ्लोरिडा में एलीगेटर अल्काट्राज हिरासत केंद्र के दौरे से पहले मीडिया से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा, “हमें कम्युनिस्ट की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है और ममदानी के संभावित चुनाव को बड़ी परेशानी करार दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वह एक बुरी खबर की तरह है. हालांकि, उसे देखकर मुझे बहुत मजा आएगा, क्योंकि उसे अपना पैसा पाने के लिए हमारे से गुजरना पड़ेगा.

ट्रंप का बयान सिर्फ एक राजनीतिक हमला नहीं था, बल्कि उन्होंने संकेत दिया कि अगर ममदानी मेयर बने तो वह न्यूयॉर्क शहर को दी जाने वाली संघीय निधि रोकने पर भी विचार करेंगे. यह धमकी एक गंभीर राजनीतिक संकेत माना जा रहा है.यह सब दर्शाता है कि चुनाव अब केवल नीतियों का युद्ध नहीं रहा, बल्कि पहचान और विचारधारा की लड़ाई बन चुका है.

मैं कम्युनिस्ट नहीं, डेमोक्रेटिक समाजवादी हूं-ममदानी का पलटवार
ममदानी, जो युगांडा में जन्मे एक मुस्लिम अमेरिकी हैं. उन्होंने ट्रंप के आरोपों को सिरे से खारिज किया. NBC के Meet the Press कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैं कम्युनिस्ट नहीं हूं. उन्होंने ट्रंप के हमले को अपने नस्लीय, धार्मिक और सामाजिक पहचान पर किया गया हमला करार दिया. उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप उनका मजाक उड़ाकर उस मुद्दे से ध्यान भटकाना चाहते हैं, जिसके लिए वे लड़ रहे हैं. वह  सामाजिक समानता, अरबपतियों पर टैक्स और संसाधनों का न्यायपूर्ण वितरण करने का प्रयास करेंगे. ममदानी ने कहा, “मुझे इस बात की आदत हो गई है कि ट्रंप मेरी पहचान पर वार करेंगे  कि मैं कैसा दिखता हूं, कहां से हूं और क्या सोचता हू.”उनका यह बयान न केवल राजनीतिक रूप से परिपक्व था, बल्कि यह संकेत भी था कि वे ट्रंप की रणनीति से डरने वाले नहीं हैं.

क्या यह मुकाबला ट्रंप बनाम विचारधारा है?
2025 का न्यूयॉर्क मेयर चुनाव अब केवल ममदानी बनाम एरिक एडम्स या अन्य उम्मीदवारों का मुकाबला नहीं रहा. यह चुनाव अमेरिका की दो अलग-अलग विचारधाराओं “लोकतांत्रिक समाजवाद” बनाम “राष्ट्रवादी पूंजीवाद” के बीच एक जनमत संग्रह बनता जा रहा है.ट्रंप की तरफ से ममदानी को दुकानों को जब्त करने वाला कम्युनिस्ट” कहना उस धारणा को और गहरा करता है कि अमेरिका में अभी भी समाजवाद और कम्युनिज्म को लेकर गहरा संदेह और भय बना हुआ है. इस बीच, ममदानी का कहना है कि अरबपतियों का अस्तित्व ही सामाजिक असमानता की जड़ है. ये एक विचार जो ट्रंप की पूंजीवादी विचारधारा से बिल्कुल उलट है.

न्यूयॉर्क की राजनीति में सामाजिक न्याय की गूंज
ममदानी की डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जीत इस बात का संकेत है कि न्यूयॉर्क के मतदाता परंपरागत राजनीति से अलग सोच रखने वालों को भी अपनाने के लिए तैयार हैं. उनका अभियान प्रमुख रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर केंद्रित है, जैसे:सामाजिक आवास योजनाओं का विस्तार,सार्वजनिक स्वामित्व वाली सेवाओं का समर्थन और नस्लीय और आर्थिक न्याय की वकालत.

 ये भी पढ़ें: इस देश में आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी का ग्रैंड वेलकम, खुद किंग ने की मुलाकात; तस्वीरें देख टेंशन में आ जाएगा चीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दिल्ली में नालों की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट नाराज, एमसीडी और DJB को लगाई फटकार
दिल्ली में नालों की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट नाराज, एमसीडी और DJB को लगाई फटकार
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दिल्ली में नालों की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट नाराज, एमसीडी और DJB को लगाई फटकार
दिल्ली में नालों की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट नाराज, एमसीडी और DJB को लगाई फटकार
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
उधमपुर-बारामूला रेल लिंक को आगे बढ़ाने का प्लान, उरी रेलवे लाइन का DPR तैयार; रेल मंत्री ने संसद में दी जानकारी
उधमपुर-बारामूला रेल लिंक को आगे बढ़ाने का प्लान, उरी रेलवे लाइन का DPR तैयार; रेल मंत्री ने संसद में दी जानकारी
ग्लाइकोलिक एसिड क्यों कहलाता है लिक्विड गोल्ड? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें 5 हैरान करने वाले फायदे
ग्लाइकोलिक एसिड क्यों कहलाता है लिक्विड गोल्ड? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें 5 हैरान करने वाले फायदे
दीवार से कितनी दूर रखनी चाहिए वॉशिंग मशीन, जान लीजिए अपने काम की बात
दीवार से कितनी दूर रखनी चाहिए वॉशिंग मशीन, जान लीजिए अपने काम की बात
Embed widget