एक्सप्लोरर

New Species of Frog: वैज्ञानिकों ने खोजी मेंढक की नई प्रजाति, जानें इसकी खासियत और कैसे पड़ा नाम

New Species of Frog Found: वैज्ञानिकों ने रियो नीग्रो सोपलाडोरा (Rio Negro Sopladora) नेशनल पार्क में मेंढक (Frog) की नई प्रजाति की खोज की है. यह पार्क कई दुर्लभ पौधों और जीवों का घर है.

New Species of Frog Found From Ecuador: दुनिया में हजारों जीवों की कई ऐसी प्रजातियां हैं, जिसके बारे में इंसान को पता नहीं है. जीव वैज्ञानिक लगातार कुछ न कुछ नई प्रजातियों की खोज करते रहे हैं. इस बीच साइंटिस्ट ने इक्वाडोर (Ecuador) में मेंढक की एक नई प्रजाति (New Species of Frog) की खोज की है. इस मेंढक की आंखों का कलर हल्का गुलाबी है. इसके पैरों की उंगलियों और पेट पर गोल्डेन और काले धब्बे हैं. 

वैज्ञानिकों ने रियो नीग्रो-सोपलाडोरा नेशनल पार्क (Rio Negro Sopladora National Park) में इस मेंढक की खोज की है. इस पार्क को साल 2018 में एक संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया था. ये कई दुर्लभ और स्थानिक पौधों और जानवरों का घर है. 

मेंढक की नई प्रजाति की खोज

सैन फ्रांसिस्को डी क्विटो यूनिवर्सिटी में जूलॉजी के संग्रहालय के निदेशक डिएगो एफ ने कहा कि मेंढक की नई प्रजाति में अद्भुत रंग हैं और ऐसा लगता है कि यह टॉल्किन की ओर से बनाई गई कल्पनाओं के ब्रह्मांड में रहता है. उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि उष्णकटिबंधीय एंडीज वास्तव में जादुई पारिस्थितिक तंत्र हैं, जहां दुनिया में वनस्पतियों, कवक और जीवों की कुछ सबसे अद्भुत प्रजातियां मौजूद हैं.

नीग्रो-सोपलाडोरा नेशनल पार्क से खोज

साल 2020 से ही शोधकर्ताओं ने दक्षिणी इक्वाडोर में रियो नीग्रो-सोपलाडोरा नेशनल पार्क के विभिन्न क्षेत्रों की खोज की. जंगलों से 1,000 मीटर (3,300 फीट) की ऊंचाई पर पैरामो घास के मैदानों में सिर्फ एक अपरिचित मेंढक मिला. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस अनूठी प्रजाति को बेहतर ढंग से समझने और इसके अस्तित्व के लिए संभावित खतरों जैसे आक्रामक प्रजातियों, उभरती बीमारियों, या जलवायु परिवर्तन का आकलन करने के लिए अनुसंधान और निगरानी की तत्काल जरूरत है

लॉर्ड ऑफ द रिंग्स फिल्म से जोड़ा

वैज्ञानिकों ने मेंढक की इस नई प्रजाति को लॉर्ड ऑफ द रिंग्स फिल्म से जोड़ा है. रियो नीग्रो स्ट्रीम ट्री फ्रॉग (हाइलोसर्टस टोल्किनी), विज्ञान के लिए नया है और इसका नाम जे.आर.आर. के सम्मान में रखा गया है. लॉर्ड ऑफ द रिंग्स हॉलीवुड की एक फिक्शन मूवी है. इसे खोजने वालों ने इसका नाम 'द हॉबिट' एंड 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' किताब के लेखक जेआरआर टॉल्किन के नाम पर हायलोसिर्टस टॉल्किनी (Hyloscirtus Tolkieni) रखा. 

मेंढक की क्या है खासियत?

रियो नीग्रो स्ट्रीम ट्री फ्रॉग (हाइलोसर्टस टोल्किनी), विज्ञान के लिए नया है. शोधकर्ताओं ने 19 जनवरी को प्रकाशित एक स्टडी में इस मेंढक के बारे में जिक्र किया है. शोधकर्काओं के मुताबिक ये मेंढक 2.5 इंच लंबा है. इसका बेस कलर ग्रे है और इसके शरीर पर काले धब्बे भी है. नई प्रजाति के मेंढक का पेट, गला और इसका पैर गोल्डेन कलर का है. 

ये भी पढ़ें:

Iraq Ancient Temple: इराक में मिला प्राचीन मंदिर का अवशेष, 4500 साल पुराना है सुमेरियन टेंपल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
Border 2 Box Office Day 1: ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज होते ही मचा दिया तहलका, धमाकेदार ओपनिंग के साथ 22 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज होते ही मचाया तहलका, धमाकेदार ओपनिंग के साथ 22 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
एमपी: छिंदवाड़ा में पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करीब 50 लाख रुपये का माल जलकर हुआ राख
एमपी: छिंदवाड़ा में पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करीब 50 लाख रुपये का माल जलकर हुआ राख

वीडियोज

Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News
Shankaracharya Controversy: Chitra ने खोल दिए Avimukteshwaranand विवाद के सारे पन्ने ! | Mahadangal
Shankaracharya Controversy: 6 दिनों से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद बिगड़ी तबीयत | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
Border 2 Box Office Day 1: ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज होते ही मचा दिया तहलका, धमाकेदार ओपनिंग के साथ 22 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज होते ही मचाया तहलका, धमाकेदार ओपनिंग के साथ 22 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
एमपी: छिंदवाड़ा में पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करीब 50 लाख रुपये का माल जलकर हुआ राख
एमपी: छिंदवाड़ा में पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करीब 50 लाख रुपये का माल जलकर हुआ राख
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
Raw Tomato Benefits: इम्युनिटी से लेकर वेट लॉस तक...कच्चा टमाटर खाने के ये 10 फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
इम्युनिटी से लेकर वेट लॉस तक...कच्चा टमाटर खाने के ये 10 फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
MP में निकली 150 से ज्यादा पदों पर भर्ती, DSP समेत भरे जाएंगे ये पद
MP में निकली 150 से ज्यादा पदों पर भर्ती, DSP समेत भरे जाएंगे ये पद
Embed widget