ईरान में दिख रहा मोसाद की ब्लैक विडो का खौफ, अब तक इजरायल के 24 जासूस गिरफ्तार
मोसाद की ब्लैक विडो कैथरीन पेरेज शेकेड ने ईरानी अधिकारियों की सटीक जानकारियों को इजरायल भेजा. इसके बाद इजरायल ने ईरान के साथ तनाव बढ़ने पर ईरानी अधिकारियों और परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराया.

Mossad Black Widow in Iran: इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष में अमेरिका के कूदने से तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं. अमेरिकी हमले के बाद ईरान और इजरायल ने एक-दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन्स हमलों को बढ़ा दिया है.
ईरान पर हमला करने के लिए इजरायल ने एक नए हथियार का इस्तेमाल किया था. इजरायल ने अपनी खुफिया एजेंसी मोसाद की ब्लैक विडो को ईरान में तैनात किया है. मोसाद की ब्लैक विडो इतनी खतरनाक है, जिसकी वजह से ही ईरान के कई न्यूक्लियर साइंटिस्टों और सेना के अधिकारियों को मौत के घाट उतार दिया गया. इसके बाद से ही ईरान में ब्लैक विडो का खौफ साफ तौर पर नजर आ रहा है.
ईरानी पुलिस इजरायली जासूसों को कर रहा गिरफ्तार
मोसाद की ब्लैक विडो के खौफ के कारण ईरान इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के एजेंटों को पकड़ने में जुटा हुआ है. तसनीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि अब तक इजरायल की खुफिया एजेंसी से जुड़े 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो देश की छवि को खराब करने और इजरायल के लिए जासूसी कर रहे थे.
कौन है मोसाद की ब्लैक विडो?
इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने ईरान में अपने खुफिया और सबसे दुस्साहसी मिशनों मे से एक को अंजाम देने के लिए एक महिला एजेंट को तैनात किया. इस महिला एजेंट ने न सिर्फ दुश्मन देश में घुसपैठ की, बल्कि ईरान के सैन्य अधिकारियों और न्यूक्लियर साइंटिस्टों के बेहद करीब पहुंच गई.
फ्रांसीसी मूल की मोसाद की एजेंट कैथरीन पेरेज शेकेड, अमेरिकी फिल्म एवेंजर्स की ब्लैक विडो की तरह ही बेहद खूबसूरत, चालाक और खुफिया ट्रेनिंग में माहिर थी. वह दो साल पहले खुद को एक धार्मिक जिज्ञासु बताकर ईरानी समाज में शामिल हो गई थी. इसके बाद उसने इस्लाम को कबूल कर लिया और धीरे-धीरे अपनी पहुंच ईरान के टॉप अधिकारियों तक बना ली. इसके बाद अधिकारियों का भरोसा जीतकर उनके घरों में मेहमान बनकर दाखिल हुई और उनकी सभी जानकारियों को मोसाद तक पहुंचाती रही.
ब्लैक विडो की खुफिया जानकारी से इजरायल ने किए सटीक हमले
इसके बाद जब ईरान और इजरायल के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया तो ईरान के अधिकारियों ने अपनी सुरक्षा को देखते हुए अपने ठिकाने बदल दिए. लेकिन उनकी सारी गतिविधियों पर मोसाद की ब्लैक विडो कैथरीन पेरेज शेकेड की नजर थी, जिसकी सटीक जानकारियों की वजह से इजरायल ने ईरान के कई टॉप सैन्य अधिकारियों और न्यूक्लियर साइटिस्टों को बेहद आसानी से मार गिराया.
Source: IOCL























