अज्ञात लोगों ने नेपाल में कैथलिक गिरजाघर में लगाई आग
एबीपी न्यूज़/एजेंसी | 19 Apr 2017 08:24 AM (IST)

काठमांडो: नेपाल के सबसे बड़े कैथलिक गिरजाघर में कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की और इसमें आग लगाने का प्रयास किया. चर्च की ओर से एक बयान में कहा गया कि काठमांडो से सात किलोमीटर दूर धोबीघाट इलाके में स्थित कैथलिक गिरजाघर में लगाई गयी आग से आंशिक नुकसान हुआ. पुलिस के मुताबिक गिरजाघर में खड़ी एक कार और दो बाइक जलकर खाक हो गयीं. किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. नेपाल कैथलिक गिरजाघर ने घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार घटना में निष्पक्ष जांच कराएगी.