City of Maya Civilization discovered in Mexico : मेक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप पर 1,500 साल पुरानी माया सभ्यता के एक विशाल शहर को खोजा गया है. माया सभ्यता के इस पुराने शहर को खास तरह के लेजर सर्वे (लिडर तकनीक) के माध्यम के पता लगाया है.

लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, जर्नल एंटिक्विटी ने मंगलवार को इस नई खोज को प्रकाशित किया है. रिसर्च के अनुसार, खोजे गए विशाल शहर में 6,674 ढांचे मिले हैं. जिनमें चिचेन इट्जा और टिकाल जैसे पिरामिड भी शामिल हैं.

खोज के लिए लिडार मैप्स का किया इस्तेमाल

इस शोध के शोधकर्ताओं ने 1,500 साल पुरानी साइट पर अपनी खोज के लिए लिडार मैप्स का प्रयोग किया, जो जमीन पर लेजर पल्स शूट करके बनाए जाते हैं. बता दें कि लिडार तकनीक के इस्तेमाल करने के बाद से प्राचीन बस्तियों के अवशेषों की खोज में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है. हालांकि यह तकनीक काफी महंगी है.

शुरुआती करियर वाले वैज्ञानिकों के लिए ये तकनीक नहीं थी सुलभ- ल्यूक औल्ड-थॉमस

एरिजोना विश्वविद्यालय के पुरातत्वविद् और अध्ययन के पहले लेखक ल्यूक औल्ड-थॉमस ने कहा कि उनके शुरुआती करियर वाले वैज्ञानिकों के लिए ये तकनीक सुलभ नहीं थी. इस क्षेत्र का पहले से लिडार सर्वे होना काफी सहायक रहा.

खेतों व राजमार्गों के भीतर मिले माया शहर के निशान

थॉमस ने पहले से कमीशन किए गए लिडर सर्वे को खंगालकर मेक्सिको के जंगलों में कार्बन को मापने और निगरानी करने के लिए बनाए गए सर्वे का पता लगाया. इसके बाद उन्होंने मेक्सिको के पूर्व-मध्य कैम्पेचे में 50 वर्ग मील के क्षेत्र के बारे में बताया, जहां पहले कभी भी माया सभ्यता की संरचनाओं की खोज नहीं की गई.

मीठे पानी के लैगून के नाम पर रखा मिले शहर का नाम

शोधकर्ताओं ने इस खोज में शहर का नाम पास के एक मीठे पानी के लैगून के नाम पर वेलेरियाना तय किया है. बताया गया कि यह शहर करीब 250 से 900 ईस्वी का है. जिसमें माया राजधानी के सभी लक्षण दिखतें है. जिसमें एक बड़ा रास्ता, मंदिर, पिरामिड औऱ एक बॉल कोर्ट से जुड़ा प्लाजा भी शामिल है.