एक्सप्लोरर

अमेरिका संग टैरिफ वॉर के बीच मार्क कार्नी ने ली कनाडा के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ

मार्क कार्नी ने इसी साल जनवरी में इस्तीफा देने वाले जस्टिन ट्रूडो की जगह कार्यभार संभाला है. कई सहयोगियों के इस्तीफा देने और समर्थन पर चल रही सरकार पर दबाव बनने के चलते ट्रूडो को इस्तीफा देना पड़ा.

Mark Carney sworn: कनाडा के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर लिबरल पार्टी के नेता मार्क कार्नी ने शुक्रवार (14 मार्च,2025) को शपथ ली. अमेरिका संग टैरिफ वॉर के बीच मार्क कार्नी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. मार्क कार्नी ने इसी साल जनवरी में इस्तीफा देने वाले जस्टिन ट्रूडो की जगह कार्यभार संभाला है.

कार्नी पहले बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं, अब अमेरिका और भारत के साथ संबंध सुधारने और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने की चुनौती का सामना करेंगे.

अर्थव्यवस्था संभालने का रहा है अनुभव
मार्क कार्नी अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय दुनिया में एक भरोसेमंद नाम हैं. 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी (Global Economic Crisis) के दौरान बैंक ऑफ कनाडा के प्रमुख रहते हुए उन्होंने कनाडाई अर्थव्यवस्था को स्थिर रखा. 2013 में वे बैंक ऑफ इंग्लैंड के पहले गैर-ब्रिटिश गवर्नर बने और ब्रेक्सिट के आर्थिक प्रभावों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका आर्थिक अनुभव और नीतिगत समझ कनाडा को मौजूदा चुनौतियों से निकालने में मदद कर सकती है.

अमेरिका-कनाडा व्यापार विवाद: सबसे बड़ी चुनौती
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडाई स्टील और एल्युमीनियम पर 25% टैरिफ लगाया है, जिससे कनाडा-अमेरिका व्यापार संबंधों में खटास आ गई है. 2 अप्रैल से ट्रंप ने सभी कनाडाई उत्पादों पर और अधिक टैरिफ लगाने की धमकी दी है.

ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि "कनाडा और अमेरिका के बीच की सीमा सिर्फ एक फिक्शनल लाइन है." उन्होंने कनाडा को 51वां अमेरिकी राज्य बनाने का भी सुझाव दिया, जिससे कनाडाई जनता नाराज हैं. ट्रंप की नीतियों से नाराज कनाडाई लोग अमेरिकी सामान खरीदने से बच रहे हैं. NHL और NBA खेलों में अमेरिकी राष्ट्रगान के विरोध की घटनाएं सामने आ रही हैं. स्थानीय व्यापारी अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार कर रहे हैं.

अमेरिका और भारत के साथ संबंध सुधारने पर होगा फोकस
भारत और कनाडा के संबंध हाल के वर्षों में कमजोर रहे हैं, वहीं, ट्रंप की वापसी से कनाडा और अमेरिका के संबंधों में दरार आ गई थी,लेकिन कार्नी के नेतृत्व में बदलाव की उम्मीद की जा रही है. कार्नी व्यापार और कूटनीति पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं. भारतीय मूल के प्रवासी कनाडा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने का दबाव रहेगा.

ट्रंप का आक्रामक रुख कनाडा के लिए नई चुनौती
अगर कार्नी कूटनीति और आर्थिक नीतियों का सही उपयोग करते हैं, तो वे कनाडा को इस संकट से निकाल सकते हैं. अब आने वाले दिनों में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कनाडा और अमेरिका के संबंध सुधरते हैं या और बिगड़ते हैं.

यह भी पढ़ेंः पुतिन ने सऊदी के क्राउन प्रिंस से फोन पर की बात, यूक्रेन संग सीजफायर के लिए ट्रंप को दे दिया मैसेज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज से धड़ाधर पाकिस्तान लेकर आ रहा तेल टैंकर, क्यों इस्लामाबाद पर इतना मेहरबान हुआ ईरान?
होर्मुज से धड़ाधर पाकिस्तान लेकर आ रहा तेल टैंकर, क्यों इस्लामाबाद पर इतना मेहरबान हुआ ईरान?
पाकिस्तान में हिन्दुओं की अनदेखी बना बड़ा मुद्दा, विधानसभा में उठी आवाज, मंत्री की अजीब सफाई
पाकिस्तान में हिन्दुओं की अनदेखी बना बड़ा मुद्दा, विधानसभा में उठी आवाज, मंत्री की अजीब सफाई
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
'पाकिस्तानी सेना आतंकवाद को देती है शह और भारत के खिलाफ....', मारका-ए-हक का जश्न मना रहे मुनीर की PAK नेता ने खोली पोल
'पाकिस्तानी सेना आतंकवाद को देती है शह और भारत के खिलाफ....', मारका-ए-हक का जश्न मना रहे मुनीर की PAK नेता ने खोली पोल

वीडियोज

UP News: Noida में दिल दहला देने वाला हादसा! खेलते-खेलते मासूम पर गिरा भारी लोहे का गेट, मौत!
PM Modi on Gold | Bharat Ki Baat: PM के 'सेविंग प्लान' पर कैसा 'संग्राम'? | Gold Price | PM Modi
Janhit | Tamil Nadu New CM: ये है साउथ का नया 'पावर कपल'? | Vijay | Trisha | TVK
PM modi on Gold | Sandeep Chaudhary: PM की बचत अपील का सबसे सटीक विश्लेषण | LPG-Oil Crisis
ABP Report: बंगाल में 'योगी अवतार'! शुभेंदु की कुर्सी पर भगवा गमछा! | Bengal New CM

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam CM Oath Ceremony: हिमंता बिस्व सरमा आज लेंगे सीएम पद की शपथ, ये चार विधायक बनेंगे मंत्री, कहां और कैसे देखें Live
हिमंता बिस्व सरमा आज लेंगे सीएम पद की शपथ, ये चार विधायक बनेंगे मंत्री, कहां और कैसे देखें Live
पीएम मोदी की अपील पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'लोगों को लग रहा है कि क्या फिर...'
पीएम मोदी की अपील पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'लोगों को लग रहा है कि क्या फिर...'
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
'रणवीर सिंह को 5 और वैनिटी वैन दे दो', गौरव गेरा ने किया 'धुरंधर' एक्टर को डिफेंड, फराह खान का ऐसा था रिएक्शन
'रणवीर सिंह को 5 और वैनिटी वैन दे दो', गौरव गेरा ने किया 'धुरंधर' एक्टर को डिफेंड, फराह खान का ऐसा था रिएक्शन
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
होर्मुज से धड़ाधर पाकिस्तान लेकर आ रहा तेल टैंकर, क्यों इस्लामाबाद पर इतना मेहरबान हुआ ईरान?
होर्मुज से धड़ाधर पाकिस्तान लेकर आ रहा तेल टैंकर, क्यों इस्लामाबाद पर इतना मेहरबान हुआ ईरान?
कितने साल होती है सोलर पैनल की लाइफ, कैसे तय होती है इसकी एक्सपायरी डेट?
कितने साल होती है सोलर पैनल की लाइफ, कैसे तय होती है इसकी एक्सपायरी डेट?
Summer Care Tips: खून सूखना-जलन या सूजन... ज्यादा गर्मी से हमारे शरीर पर क्या पड़ता है असर, यह कितनी खतरनाक?
खून सूखना-जलन या सूजन... ज्यादा गर्मी से हमारे शरीर पर क्या पड़ता है असर, यह कितनी खतरनाक?
Embed widget