एक्सप्लोरर

24 घंटे के लिए बंद हुआ लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट, 1300 से ज्यादा फ्लाट्स प्रभावित, पावर सबस्टेशन में लगी आग बनी कारण

Heathrow Airport Statement : हीथ्रो एयरपोर्ट ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एयरपोर्ट को बिजली की आपूर्ति करने वाले इलेक्ट्रिक सबस्टेशन में आग लगने के कारण हीथ्रो में बिजली की भारी कमी हो रही है.

London Heathrow Airport Shutdown : लंदन में हीथ्रो एयरपोर्ट (Heathrow Airport) ने शुक्रवार (21 मार्च) को पूरे दिन के लिए हवाई सेवाएं बंद करने के लिए घोषणा की है. यह एयरपोर्ट दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक है. एयरपोर्ट के बंद होने के कारण 1300 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं.  एयरपोर्ट ने इस घोषणा के पीछे पावर सबस्टेशन में लगी भीषण आग को कारण बताया है. दरअसल, पावर सबस्टेशन में गुरुवार (20 मार्च) की रात में भीषण आग लग गई, इससे पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई.

इस बीच हीथ्रो एयरपोर्ट ने भी शुक्रवार (21 मार्च) को 24 घंटे के लिए हवाई सेवाएं बंद कर दी है और एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई है. जिससे वैश्विक हवाई यात्रा प्रभावित हो गई. वहीं, इस घटना के बाद एयरपोर्ट के लिए जाने वाली ट्रेन सर्विस को भी सस्पेंड कर दिया गया है.

एयरपोर्ट ने एक्स पर पोस्ट कर दिया बयान

हीथ्रो एयरपोर्ट ने एक्स पर एक पोस्ट कर अपने बयान में कहा, “एयरपोर्ट को बिजली की आपूर्ति करने वाले इलेक्ट्रिक सबस्टेशन में आग लगने के कारण हीथ्रो में बिजली की भारी कमी हो रही है.” बयान में आगे कहा, “इस दुर्घटना के बाद हमारे सभी यात्रियों और सहकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हीथ्रो शुक्रवार (21 मार्च) को 23:59 बजे तक बंद रहेगा. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट की यात्रा न करें और किसी भी अन्य जानकारी के लिए एयनलाइंस से संपर्क करें. असुविधा के लिए हमें खेद हैं.”

हीथ्रो एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने CNN को दिए एक बयान में कहा, “हमें आने वाले कई दिनों तक परेशानी होने की उम्मीद है और यात्रियों को एयरपोर्ट के फिर से खुलने तक किसी भी परिस्थिति में एयरपोर्ट की यात्रा नहीं करनी चाहिए.”

एयरपोर्ट ने अलजजीरा से कहा, “हम यात्रियों को एयरपोर्ट की यात्रा करने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं. इसके अलावा हम अपने एयरलाइन पार्टनर्स के साथ विलंब से उड़ान भरने वाले, डायवर्ट होने वाले और कैंसिल हो चुके फ्लाइट्स को लेकर बात कर रहे हैं. यात्री हमारे एयरलाइन पार्टनर्स के पास रिबुकिंग के लिए संपर्क कर सकते हैं.”

लंदर फायर ब्रिगेड ने दी जानकारी

लंदन फायर ब्रिगेड के हवाले में CNN ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “एयरपोर्ट के कुछ ही मील दूरी पर स्थित हेएस में गुरुवार (20 मार्च) की रात में एक पावर सबस्टेशन में आग लग गई. इससे इलाके के 16 हजार घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. हालांकि, अब तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है.”

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 ने कहा, “एयरपोर्ट के बंद होने के कारण वैश्विक हवाई सेवा प्रभावित हुई है. इस घटना से करीब 1351 फ्लाइट्स प्रभावित हुई है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs
Salman Khan की Monster में 50 दिन का खतरनाक Action! Eid 2027 पर रिलीज होगी फिल्म?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: राहुल की हाई-टी-मीटिंग में पहुंची सोनिया गांधी, पवन खेड़ा बोले- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल की हाई-टी-मीटिंग में पहुंची सोनिया गांधी, पवन खेड़ा बोले- तय होगी रणनीति
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget