हनोई: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आठ महीने पहले अपनी पिछली बैठक में हुई बातचीत को आगे बढ़ाने के मकसद से बृहस्पतिवार को वियतनाम की राजधानी हनोई में दूसरे दिन बैठक की. इससे पहले दोनों नेताओं के बीच सिंगापुर में पहली ऐतिहासिक बैठक हुई थी.

विश्लेषकों का कहना है कि हनोई में उनकी दूसरी बैठक में ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है, लेकिन ऐसा लगता है कि ट्रम्प किसी भी बड़ी सफलता की उम्मीद नहीं जगाना चाहते और इसी लिए उन्होंने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ''मुझे कोई जल्दबाजी नहीं है.'' उन्होंने कहा कि परिणाम लंबे समय में मिलेंगे.

ट्रम्प ने किम के साथ मेट्रोपोल होटल में बैठक करने से पहले कहा, ''हम देखेंगे कि क्या होगा. कोई जल्दबाजी नहीं है. हम उचित समझौता करना चाहते हैं.'' वहीं किम ने कहा, ''कुछ बड़ा हासिल करने, अच्छे रिजल्ट पाने के लिएसबसे अच्छा काम करना होगा.

दोनों नेता बैठक करने के बाद स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे. ट्रम्प बृहस्पतिवार शाम को वियतनाम के लिए रवाना होने से पहले एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे जबकि किम देश की यात्रा पूरी करने के बाद इस सप्ताह के अंत तक रवाना होंगे.

अमेरिका ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा- आतंकवादियों को सुरक्षा और धन देना बंद करें

भारत ने पाकिस्तान को दिए पुलवामा हमले के सबूत, मसूद के ऑडियो, वीडियो सौंपे