एक्सप्लोरर

US के बाद क्या इजरायल-ईरान जंग में होगी रूस की एंट्री? विदेश मंत्री अराघची करेंगे पुतिन से मुलाकात

Iran Foreign Minister to meet Putin: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ऐलान किया है कि वे मॉस्को जाकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से गंभीर परामर्श करेंगे.

Iran Foreign Minister to meet Putin: अमेरिका द्वारा ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद अब पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते दिख रहे हैं. इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने रविवार दोपहर मॉस्को रवाना हो रहे हैं. अराघची मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच कल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे. अराघची ने यह जानकारी अमेरिका द्वारा ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों के कुछ घंटों बाद दी, जिससे ईरान-इजरायल संघर्ष में अमेरिका की सीधी सैन्य एंट्री हुई है.

रूसी राष्ट्रपति पुतिन से गंभीर परामर्श
अराघची ने कहा, "रूस ईरान का मित्र है, हम हमेशा एक-दूसरे से सलाह करते हैं." उन्होंने आगे कहा, "मैं आज दोपहर मॉस्को जा रहा हूं और कल सुबह रूसी राष्ट्रपति के साथ गंभीर वार्ता करूंगा." यह बयान उन्होंने इस्तांबुल में OIC (इस्लामिक सहयोग संगठन) शिखर सम्मेलन के मौके पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया.

अराघची और पुतिन की मुलाकात को लेकर अटकलें तेज
इस मुलाकात को लेकर अटकलें तेज हैं कि ईरान अब अमेरिका के खिलाफ राजनीतिक और सैन्य रणनीति में रूस का साथ ले सकता है, खासकर तब जब रूस पहले ही इजरायल की हालिया कार्रवाईयों को लेकर नाखुशी जता चुका है. यह भी अहम है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोधी माने जाते हैं और ऐसे में पुतिन और खामेनेई की नजदीकी अमेरिका के लिए एक नई कूटनीतिक चुनौती बन सकती है.

अराघची बोले-"अब कूटनीति का रास्ता नहीं बचा"
अराघची ने अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए हमले के बाद बड़ा बयान दिया. इस्तांबुल में पत्रकारों से बात करते हुए अराघची ने कहा कि “हालात ऐसे नहीं हैं कि कूटनीति की बात की जाए.” उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत का रास्ता हमेशा खुला रहना चाहिए, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई विकल्प मौजूद नहीं है. अमेरिका की आक्रामक कार्रवाई के बाद ईरान अब इसे सीधे हमले के रूप में देख रहा है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और अधिक बढ़ गया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दिल्ली में नालों की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट नाराज, एमसीडी और DJB को लगाई फटकार
दिल्ली में नालों की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट नाराज, एमसीडी और DJB को लगाई फटकार
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दिल्ली में नालों की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट नाराज, एमसीडी और DJB को लगाई फटकार
दिल्ली में नालों की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट नाराज, एमसीडी और DJB को लगाई फटकार
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने कैंसिल की 10 रेगुलर ट्रेनें, देख लें लिस्ट
छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने कैंसिल की 10 रेगुलर ट्रेनें, देख लें लिस्ट
बीटेक के बाद युवाओं की पहली पसंद बना यह कोर्स; जानें क्यों है खास?
बीटेक के बाद युवाओं की पहली पसंद बना यह कोर्स; जानें क्यों है खास?
Embed widget