एक्सप्लोरर

'जॉय बांग्ला नहीं होगा राष्ट्रीय नारा', सुप्रीम कोर्ट का आदेश, अब क्या होगा बांग्लादेश का नेशनल स्लोगन?

मोहम्मद यूनुस सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें जॉय बांग्ला को नेशनल स्लोगन घेषित किया गया और हर कार्यक्रम में इसके इस्तेमाल का आदेश दिया गया था.

पूर्व राष्ट्रपति और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान की फोटो करेंसी नोटों से हटाए जाने के बाद अब 'जॉय बांग्ला' देश का राष्ट्रीय नारा नहीं रहेगा. बांग्लादेश की सुप्रीम कोर्ट ने मोहम्मद यूनुस सरकार की याचिका पर यह फैसला दिया है. सरकार ने हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें जॉय बांग्ला को नेशनल स्लोगन बनाए जाने और सरकार के सभी कार्यक्रमों में इसका उपयोग किए जाने का आदेश दिया गया था, जिसके खिलाफ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक स्पेशल पेटीशन दाखिल की थी.

अगस्त महीने में बांग्लादेश में हुए तख्तापलट और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़कर भागे जाने के बाद मोहम्मद यूनुस सरकार बड़े-बड़े बदलाव कर रही है. इसी महीने करेंसी नोट से मुजीबुर्रहमान की फोटो हटाकर धार्मिक संरचनाएं, बंगाली परंपराओं और जुलाई में हुए छात्र आंदोलन के दौरान बनाए गए 'ग्रैफिटी' को नोटों पर छापने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अब राष्ट्रीय नारे को बदलने की तैयारी है.

मंगलवार (10 दिसंबर, 2024) को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सैयद रिफात अहमद ने सरकार की याचिका पर फैसला दिया है कि 'जॉय बांग्ला' अब से देश का नेशनल स्लोगन नहीं है. सरकार का पक्ष रखने के लिए कोर्ट में पेश हुए एडिशनल अटॉर्नी जनरल अनीक आर हक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जॉय बांग्ला का राष्ट्रीय नारा नहीं माना जाएगा.

इससे पहले 10 मार्च, 2022 के अपने आदेश में हाईकोर्ट के जज जस्टिस एफआरएम नाजमुल अशन और जस्टिस केएम कमरुल कादर की बेंच ने जॉय बांग्ला को देश का राष्ट्रीय नारा घोषित करते हुए आदेश दिया था कि देश के सभी कार्यक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों की असेंबली में इस स्लोगन का इस्तेमाल किया जाए, जिसके खिलाफ 2 दिंसबर को सरकार ने याचिका दाखिल की थी. सबसे पहले साल 2017 में सुप्रीम कोर्ट के वकील डॉ. बशीर अहमद ने रिट पेटीशन दाखिल करके इसे नेशनल स्लोगन घोषित किए जाने की मांग की थी.

यह भी पढ़ें:-
इजरायल ने दो दिनों में सीरिया पर किए 250 से ज्यादा एयर स्ट्राइक, एयर डिफेंस, केमिकल हथियार, मिसाइलों को किया तबाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा, जानें
BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा, जानें
ईरान ने जॉर्डन में मचाया कोहराम! US के 8 लड़ाकू विमान तबाह करने का दावा
ईरान ने जॉर्डन में मचाया कोहराम! US के 8 लड़ाकू विमान तबाह करने का दावा
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग

वीडियोज

Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS 2026 पर सवाल उठाने वाले चिदंबरम को BJP का जवाब- 'नाराज फूफा'
BRICS 2026 पर सवाल उठाने वाले चिदंबरम को BJP का जवाब- 'नाराज फूफा'
'नीतीशपुर' सुनते ही भड़की RJD, 'हिंदुस्तान का नाम मोदी पर रख दें'
'नीतीशपुर' सुनते ही भड़की RJD, 'हिंदुस्तान का नाम मोदी पर रख दें'
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'जो भी IPL से आया...', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप
'जो भी IPL से आया', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
जबरदस्ती कराया गया गुलजार सिंह का अंतिम संस्कार? परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
जबरदस्ती कराया गया गुलजार सिंह का अंतिम संस्कार? परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
Embed widget