जापान में मंगलवार (28 जुलाई 2026) को  7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप के तुरंत बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी. एजेंसी ने बताया कि समुद्र में लगभग 1 मीटर (करीब 3.28 फीट) ऊंची लहरें उठने की आशंका है. इसके चलते तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.

Continues below advertisement

भूकंप के बाद जापान सरकार ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए इमरजेंसी भूकंप चेतावनी जारी की. यह चेतावनी जापान के दक्षिणी क्यूशू द्वीप के कई प्रांतों के लिए जारी की गई है. सरकार की ओर से कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाज़ाकी प्रांतों के लिए इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

Continues below advertisement

ये भी पढ़ें: तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'

जापान कहां स्थित है?

फिलहाल भूकंप से हुए नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. राहत और बचाव एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है और प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का आकलन किया जा रहा है. जापान दुनिया के सबसे भूकंप प्रभावित देशों में से एक है. देश प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में स्थित है, जहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां होती रहती हैं. इसी कारण जापान में भूकंप से निपटने के लिए मजबूत आपदा प्रबंधन व्यवस्था विकसित की गई है.

जापान का शक्तिशाली भूकंप

जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 11 मार्च 2011 को 9.0 तीव्रता का भूकंप आया, जो जापान के इतिहास का सबसे शक्तिशाली दर्ज भूकंप था. इसके बाद आई विशाल सुनामी ने फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को भी प्रभावित किया. इस आपदा में लगभग हजारों लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: 'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया