एक्सप्लोरर

PoK में खुलेआम घूमता दिखाई दिया मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर, क्या भारत को सौंपेगा पाकिस्तान? बिलावल भुट्टो ने किया था दावा

Masood Azhar Spotted: भारतीय खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान में छिपा है, जो पाकिस्तान के दावों को कमजोर कर रहा है.

भारत के खुफिया एजेंसियों को बड़ा इनपुट मिला है. दरअसल, जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख और भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में छिपा हुआ है. यह स्थान उसके पुराने गढ़ बहावलपुर से करीब 1000 किलोमीटर दूर है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है.

इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा था कि अजहर अफगानिस्तान में हो सकता है. उन्होंने बयान दिया था, "अगर भारत सरकार यह जानकारी दे कि वह पाकिस्तान में है तो हम उसे गिरफ्तार करने को तैयार हैं." लेकिन अब जो नई जानकारी सामने आई है वह इस दावे को कमजोर करती है और पाकिस्तान की स्थिति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और सवालों के घेरे में ले आती है.

पठानकोट और पुलवामा हमलों का मास्टरमाइंड

आतंकी मसूद अजहर को 2016 के पठानकोट एयरबेस हमले और 2019 के पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है, जिसमें सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे. उसके खिलाफ भारत के पास पुख्ता सबूत हैं और उसे संयुक्त राष्ट्र पहले ही अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर चुका है.

जैश-ए-मोहम्मद फैला रहा भ्रम

इस बीच, जैश-ए-मोहम्मद के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लगातार मसूद अजहर के पुराने ऑडियो संदेशों को दोबारा चलाकर यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि वह अभी भी बहावलपुर में मौजूद है, लेकिन खुफिया सूत्र इन दावों को भ्रामक मानते हैं.

क्यों अहम है गिलगित-बाल्टिस्तान?

गिलगित-बाल्टिस्तान वह क्षेत्र है जो रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम है. चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) भी यहीं से होकर गुजरता है. ऐसे में मसूद अजहर की मौजूदगी इस क्षेत्र को और अधिक अस्थिर बना सकती है.

भारत-पाकिस्तान संबंधों पर पड़ सकता है असर

अगर मसूद अजहर की मौजूदगी की पुष्टि होती है तो यह पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी दावों की पोल खोल सकती है. भारत पहले ही कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान से इस आतंकी को सौंपने की मांग कर चुका है. अब इस नई लोकेशन के खुलासे के बाद पाकिस्तान पर दबाव और बढ़ सकता है.

क्या होगी अगली रणनीति?

भारतीय खुफिया एजेंसियां अब उसकी गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं. साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान वास्तव में उसकी गिरफ्तारी के लिए कदम उठाएगा या एक बार फिर बहानेबाजी का सहारा लेगा.

ये भी पढ़ें-

एपस्टीन को लेकर रिपोर्ट पर भड़के ट्रंप, वॉल स्ट्रीट जर्नल को कोर्ट में घसीटा, मांगा 10 मिलियन डॉलर का मुआवजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों का एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी 
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों का एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी 
Border 2 के लिए वरुण धवन को ट्रोल करने वालों को करण जौहर ने दिया करारा जवाब, बोले- 'सच की हमेशा जीत होती है'
Border 2 के लिए वरुण धवन को ट्रोल करने वालों को करण जौहर ने दिया करारा जवाब

वीडियोज

Top News: अभी की बड़ी खबरें | Manikarnika Ghat | Modi | BMC New Mayor | Shankaracharya Controversy
Shankaracharya Controversy: 'संत समाज इनको बर्दाश्त नहीं करता,मैं निंदा करता हूं'-Ravindra Puri
Startup India का Superpower Moment: Under-40 Founders का $950B Valuation | Paisa Live
MP News: पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप | Chhindwara News
Maharashtra News: Pune के loni में बेकाबू कार ने कुचला मासूम बच्चे को | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों का एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी 
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों का एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी 
Border 2 के लिए वरुण धवन को ट्रोल करने वालों को करण जौहर ने दिया करारा जवाब, बोले- 'सच की हमेशा जीत होती है'
Border 2 के लिए वरुण धवन को ट्रोल करने वालों को करण जौहर ने दिया करारा जवाब
3250000000 का नुकसान, ICC से पंगा लेने पर भिखारी बन जाएगा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड?
3250000000 का नुकसान, ICC से पंगा लेने पर भिखारी बन जाएगा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड?
'ईरान ने रोकीं 800 से ज्यादा फांसी', डोनाल्ड ट्रंप के दावे को खामेनेई सरकार ने नकारा; अमेरिका को चुभ जाएगी ये बात
'ईरान ने रोकीं 800 से ज्यादा फांसी', ट्रंप के दावे का खामेनेई सरकार ने किया खंडन; US को चुभ जाएगी ये बात
यूपी के किन 28 जिलों को अलग करने की हो रही डिमांड, क्या होगा इस राज्य का नाम?
यूपी के किन 28 जिलों को अलग करने की हो रही डिमांड, क्या होगा इस राज्य का नाम?
Fainting And Heart Disease: बार-बार आती है बेहोशी तो सिर्फ लाइफस्टाइल नहीं, हो सकता है दिल की सेहत से जुड़ा खतरनाक संकेत
बार-बार आती है बेहोशी तो सिर्फ लाइफस्टाइल नहीं, हो सकता है दिल की सेहत से जुड़ा खतरनाक संकेत
Embed widget