यरूशलम: इस्राइल की सेना ने एक पैट्रियट मिसाइल दागकर लेबनानी संगठन हिजबुल्ला ऑपरेटेड ईरानी ड्रोन को गिरा दिया. इस्राइल की सेना के प्रवक्ता जोनाथन कोनरिकस ने बताया कि ड्रोन ने दमिश्क सैन्य हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी. वह सेनारहित क्षेत्र में घुसते हुए गोल्डन हाइट्स के इस्राइल नियंत्रित हिस्से तक पहुंच गया.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने लड़ाकू विमानों को रवाना किया लेकिन उन्होंने अपने मानवरहित विमानों का इस्तेमाल नहीं किया. इस्राइल के वायु सैनिकों की दागी गयी पैट्रियट मिसाइल ने इसे गिरा दिया गया.’’