एक्सप्लोरर

रमजान में इजरायल के हवाई हमलों से थर्रायी गाजा पट्टी, 413 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत

गाजा के सिविल डिफेंस एजेंसी ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने के दौरान हुए इजरायल के इस हवाई हमले में ज्यादातर बच्चों, बूढ़ों और महिलाओं की मौत हुई है. इसके अलावा 150 से ज्यादा फिलिस्तीनी घायल हैं.

Israel Attacks on Gaza Strip : इजरायली रक्षा बल (IDF) ने मंगलवार (18 मार्च) की सुबह गाजा पट्टी में भयंकर हवाई हमला कर दिया. इजरायल के इस भयंकर हमले से पूरा गाजा पट्टी थर्रा गई. एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के इस भयंकर हवाई हमले में 413 से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए. इजरायल की ओर से मंगलवार को किया गया ये हवाई हमला 19 जनवरी को इजरायल-गाजा के बीच हुए युद्धविराम समझौते के बाद अब तक का सबसे बड़ा हमला है. इजरायली सेना ने सुबह-सुबह हमास के दर्जनों आतंकी ठिकानों पर बम बरसाए. वहीं, इसके बाद गाजा-इजरायल के बीच हुआ युद्धविराम समझौता भी टूट गया.

इजरायल के हमले में मारे गए बच्चे, बूढ़े और महिलाएं

गाजा के सिविल डिफेंस एजेंसी ने कहा, “रमजान के पवित्र महीने के दौरान हुए इजरायल के इस हवाई हमले में ज्यादातर बच्चों, बूढों और महिलाओं की मौत हुई है. इसके अलावा 150 से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिक घायल हैं.”

एजेंसी ने आगे कहा, “इजरायली बमों के विस्फोट की आवाज उत्तरी गाजा, गाजा सिटी, सेंट्रल और दक्षिणी गाजा के दीर अल-बलाह, खान यूनिस और रफा समेत कई इलाकों में सुनी गई. वहीं, गाजा पट्टी में हमास पुलिस और आंतरिक सुरक्षा सर्विस के प्रमुख महमूद अबू वत्फा की भी इजरायली धमाकों में कथित तौर पर मौत हो गई.”

IDF ने हमले को लेकर जारी किया बयान

इजरायल रक्षा बल से मंगलवार (18 मार्च) की सुबह की एक्स पर पोस्ट कर बयान जारी किया. IDF ने अपने बयान में कहा, “इजरायली रक्षा बल (IDF) राजनीतिक नेतृत्व की ओर से निर्धारित किए गए लक्ष्यों के हासिल करने के लिए पूरे गाजा पट्टी में हमास के सभी आतंकी ठिकानों को अपना निशाना बना रही है.” इस बीच इजरायल ने गाजा से सटे सभी इलाकों के सभी स्कूलों को भी बंद करने का आदेश दे दिया है.

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ऑफिस ने भी एक बयान जारी किया. इजरायली PMO ने अपने बयान में कहा, “पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज ने IDF को गाजा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास पर हमले का निर्देश दे दिया है. इजरायल ने यह फैसला हमास की ओर से हमारे बंधकों को रिहा करने से बार-बार इनकार करने और अमेरिकी राष्ट्रपति के दूत स्टीव विटकोफ और अन्य मध्यस्थों के सभी प्रस्तावों को अस्वीकार करने के बाद लिया है.”

यह भी पढे़ंः आखिर औरंगजेब के बारे में पाकिस्तान में क्या पढ़ाया जाता है? जानकर हैरान रह जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

86 प्रतिशत अमेरिकी नहीं चाहते ग्रीनलैंड पर कब्जा, ट्रंप के वोटर्स भी खिलाफ, देखें क्या कहते हैं CBS के आंकड़े
86 प्रतिशत अमेरिकी नहीं चाहते ग्रीनलैंड पर कब्जा, ट्रंप के वोटर्स भी खिलाफ, देखें क्या कहते हैं CBS के आंकड़े
Aparna Pratik Yadav News Live: अखिलेश के छोटे भाई प्रतीक देंगे अपर्णा यादव को तलाक, यूपी की सियासी हलचल तेज
Live: अखिलेश के छोटे भाई प्रतीक देंगे अपर्णा यादव को तलाक, यूपी की सियासी हलचल तेज
भूकंप से दहला लद्दाख का लेह क्षेत्र, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
भूकंप से दहला लद्दाख का लेह क्षेत्र, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
क्या टी20 वर्ल्ड कप में बिना खेले बाहर हो जाएगा पाकिस्तान, बांग्लादेश विवाद के बीच क्यों उठे रहे सवाल?
क्या टी20 वर्ल्ड कप में बिना खेले बाहर हो जाएगा पाकिस्तान, बांग्लादेश विवाद के बीच क्यों उठे रहे सवाल?

वीडियोज

Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | BMC | PM Modi | BJP President Election | West Bengal | J&K
Bihar News: बुलडोजर के बाद क्या हुआ? Darbhanga में हंगामा | Bulldozer Action | Nitish Kumar | ABP
Noida Engineer Death Case: इंजीनियर मौत से जूझता रहा, 'सिस्टम' सिर्फ देखता रहा! | ABP News
Noida Software Engineer Death: मदद की गुहार लगाता रहा Yuvraj, सिस्टम की लापरवाही ने ले ली जान |
Bihar News: Patna में नीट छात्रा की मौत के मामले में हुआ सनसनीखेज खुलासा! | Nitish Kumar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
86 प्रतिशत अमेरिकी नहीं चाहते ग्रीनलैंड पर कब्जा, ट्रंप के वोटर्स भी खिलाफ, देखें क्या कहते हैं CBS के आंकड़े
86 प्रतिशत अमेरिकी नहीं चाहते ग्रीनलैंड पर कब्जा, ट्रंप के वोटर्स भी खिलाफ, देखें क्या कहते हैं CBS के आंकड़े
Aparna Pratik Yadav News Live: अखिलेश के छोटे भाई प्रतीक देंगे अपर्णा यादव को तलाक, यूपी की सियासी हलचल तेज
Live: अखिलेश के छोटे भाई प्रतीक देंगे अपर्णा यादव को तलाक, यूपी की सियासी हलचल तेज
भूकंप से दहला लद्दाख का लेह क्षेत्र, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
भूकंप से दहला लद्दाख का लेह क्षेत्र, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
क्या टी20 वर्ल्ड कप में बिना खेले बाहर हो जाएगा पाकिस्तान, बांग्लादेश विवाद के बीच क्यों उठे रहे सवाल?
क्या टी20 वर्ल्ड कप में बिना खेले बाहर हो जाएगा पाकिस्तान, बांग्लादेश विवाद के बीच क्यों उठे रहे सवाल?
Rahu Ketu Vs Happy Patel: 'राहु केतु' या 'हैप्पी पटेल', वीकेंड पर कौन सी फिल्म बनी दर्शकों की फेवरेट, कलेक्शन से जानें
'राहु केतु' या 'हैप्पी पटेल', वीकेंड पर कौन सी फिल्म बनी दर्शकों की फेवरेट, कलेक्शन से जानें
सरकारी ऐप पर छात्रों को मिल रहा है फ्री कोर्स का ऑफर,कल है रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन; जानें आवेदन की प्रक्रिया
सरकारी ऐप पर छात्रों को मिल रहा है फ्री कोर्स का ऑफर,कल है रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन; जानें आवेदन की प्रक्रिया
Home Cleaning: घर की ये 8 जगहें हैं टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदी, रोज सफाई जरूरी, वरना बीमार पड़ना तय!
घर की ये 8 जगहें हैं टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदी, रोज सफाई जरूरी, वरना बीमार पड़ना तय!
सिर्फ लो बैलेंस ही नहीं इन वजहों से भी ब्लैकलिस्ट हो जाता है FASTag, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती?
सिर्फ लो बैलेंस ही नहीं इन वजहों से भी ब्लैकलिस्ट हो जाता है FASTag, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती?
Embed widget