US President Talk Israeli PM Benjamin Netanyahu: हमास और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में अब तक हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं हजारों लोग घायल भी हुए है. ताजा जानकारी के मुताबिक इस युद्ध में अब तक 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 8000 से ज्यादा लोग घायल है.

इजरायल के ताबड़तोड़ हमले की वजह से गाजा पट्टी तहस-नहस हो चुका है. वहां लाखों की संख्या में लोग होम शेल्टरों में जाकर रहने को मजबूर हैं. इस बीच कल यानी मंगलवार (10 अक्टूबर) को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नेतन्याहू से बात करते हुए कहा कि दुनिया के हर देश की तरह  इजरायल के पास भी क्रूर हमलों का जवाब देने का अधिकार और कर्तव्य है. उन्होंने नेतन्याहू से फोन पर कहा कि अगर अमेरिका ने वही अनुभव किया जो इजरायल कर रहा है, तब हमारी प्रतिक्रिया तीव्र, निर्णायक और जबरदस्त होगी. उन्होंने कहा कि आतंकवादी जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाते हैं और उनकी हत्या करते हैं और हम युद्ध के नियमों का पालन करते हैं.

जो बाइडेन से तीसरी बार हुई बातइजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात करने को लेकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा कि मैंने आज रात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से युद्ध शुरू होने के बाद तीसरी बार बात की है. मैंने उनसे कहा कि हमास ISIS से भी बदतर है. हमें उनके (हमास) के साथ ISIS की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए.

इस पर राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि अमेरिका इजरायल के साथ खड़ा है और अपनी रक्षा के उसके अधिकार का पूरा समर्थन करता है. पीएम नेतन्याहू ने कहा कि मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति को उनके पूर्ण समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया और यह स्पष्ट कर दिया कि एक लंबे और शक्तिशाली अभियान की आवश्यकता होगी जिसमें इजरायल जीतेगा.

इजरायल के पूरे इतिहास में ऐसी बर्बरता नहीं देखीइजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को कहा कि हम पर बर्बरता से हमला किया गया. ऐसा नरसंहार पहले कभी नहीं देखा. इस हमले में सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी गई. पूरे परिवारों की घरों में हत्या कर दी गई.

महिलाओं के साथ बेरहमी से बलात्कार किया गया और उनकी हत्या कर दी गई. इस दौरान बच्चों सहित सौ से अधिक का अपहरण कर लिया गया. उन्होंने सैनिकों के सिर काट दिए, उन्होंने उन युवाओं की हत्या कर दी जो जंगल में त्योहार मना रहे थे. हमने इजरायल के पूरे इतिहास में ऐसी बर्बरता नहीं देखी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की बातइजरायल हमास युद्ध के बीच कल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर भी बात की थी. उन्होंने फोन का मौजूदा हालातों को लेकर बात की. इसको लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि मैं पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने फोन किया और मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी. इस मुश्किल घड़ी में भारत इजरायल के साथ खड़ा है.'' 

ये भी पढ़ें:Israel-Hamas War Highlights: हमास-इजरायल युद्ध में 3000 से ज्यादा लोगों की मौत, जो बाइडेन ने बेंजामिन नेतन्याहू को किया फोन