एक्सप्लोरर

इजरायल ने युद्धविराम के प्रस्ताव को ठुकराया, स्कूल पर हुई एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की मौत...पढ़ें युद्ध से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स

Israel-Hamas War Updates: मिडिल ईस्ट में इजरायल और हमास पिछले एक महीन से जंग लड़ रहे हैं. जिसका खामियाजा मासूम फिलिस्तीनियों को भुगतना पड़ रहा है.

Israel-Hamas War News: इजरायल-हमास युद्ध चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है. इस युद्ध की वजह से अब तक गाजा पट्टी में हजारों की संख्या में फिलिस्तीनियों की मौत हुई है. इजरायल पर हुए हमास के हमले के बाद उसकी सेना गाजा पट्टी से हमास को मिटाने के लिए लगातार बम बरसा रही है. लगभग एक महीने से चल रहे युद्ध के अभी खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. यहां तक कि युद्धविराम को लेकर भी कोई बात नहीं हो रही है. 

मिडिल ईस्ट में चल रही इस जंग में इजरायल में 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि 200 लोगों को अगवा भी किया गया है. वहीं इजरायली सेना की जवाबी कार्रवाई की वजह से गाजा में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या 9200  से ज्यादा हो गई है. इनमें से ज्यादातर बच्चे हैं. दुनियाभर में युद्ध रोकने के लिए लगातार मिन्नतें की जा रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इजरायल-हमास युद्ध में अब तक के 10 सबसे बड़ी अपडेट्स क्या हैं. 

  1. हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह ने गाजा में युद्धविराम का ऐलान किया है. इस तरह इजरायल के साथ हिजबुल्लाह के युद्ध होने का खतरा टल गया है. लेबनान में लोगों को युद्ध का डर सता रहा था. नसरल्लाह ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इजरायल पर हमास का हमला ईरान की जानकारी के बिना किया गया. 
  2. सीएनएन से बात करते हुए एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका को उम्मीद है कि हमास के खिलाफ जंग में इजरायल अपनी रणनीति को बदलने वाला है. गाजा पर की जा रही बमबारी कम की जाएगी और जमीनी हमले पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. बमबारी में अब तक हजारों लोग मारे गए हैं. 
  3. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि गाजा सिटी में एंबुलेंस के काफिले पर किए गए हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है. इजरायल ने भी हमले की पुष्टि कर दी है. लेकिन इसका कहना है कि एंबुलेंस में हमास के लड़ाके थे. काफिले में पांच एंबुलेंस शामिल थे, जो राफाह क्रॉसिंग की ओर जा रहे थे. 
  4. गाजा के साफ्तावी इलाके में एक स्कूल में विस्थापित हुए लोगों ने शरण ले रखी थी. लेकिन इजरायली एयरस्ट्राइक में वहां रह रहे 20 लोगों की मौत हो गई है. ऐसे ही एक हमला तटीय इलाके में हुआ, जहां दक्षिण की ओर जा रहे लोगों पर एयरस्ट्राइक हुई, जिसमें कम से कम 14 लोगों की जान चली गई है. 
  5. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के साथ अस्थायी युद्धविराम के विचार को खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि जब तक गाजा में बंदी बनाए गए सभी बंधक रिहा नहीं हो जाते हैं, तब तक इ तरह का कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात भी की. 
  6. अमेरिका गाजा पट्टी के ऊपर लगातार हवाई सर्विलांस ड्रोन उड़ा रहा है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि हमास के जरिए बंधक बनाए गए लोगों का पता लगाया जा सके. इनमें से ज्यादा ड्रोन्स दक्षिणी गाजा में उड़ाए जा रहे हैं, जहां पर बंधकों के मौजूद होने की बात कही जा रही है. मगर अभी तक उनका सुराग नहीं मिला है.
  7. अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इजरायली प्रधानमंत्री से मुलाकात की. उन्होंने कहा है कि सभी को ये सुनिश्चित करना होगा कि 7 अक्टूबर जैसा हमला दोबारा नहीं हो. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस संकट को क्षेत्र के अन्य इलाकों में फैलने से रोकना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए. 
  8. फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी (पीआरसीएस) अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप करने और गाजा पट्टी में इजरायली हमलों से नागरिकों के साथ-साथ मेडिकल टीमों की रक्षा करने का गुजारिश कर रही है. इजरायल ने अल-शिफा अस्पताल के पास ही एंबुलेंस के काफिले पर हमला किया था, जिसमें 15 लोग मारे गए हैं. 
  9. गाजा में मौजूद इजरायल की सेना धीरे-धीरे गाजा सिटी की ओर बढ़ रही है, जो यहां का सबसे बड़ा इलाका है. गाजा सिटी में ही सबसे ज्यादा फिलिस्तीनी लोग रहते हैं. सैटेलाइट तस्वीरों में सेना को आगे की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है. इजरायली सेना ने भी कहा है कि उसने गाजा सिटी को चारों ओर से घेर लिया है. 
  10. इजरायल की सरकार ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे विदेश यात्रा करने से बचें. इसकी वजह हाल के हफ्तों में दुनियाभर में बढ़े एंटीसेमेटिक घटनाएं हैं. इजरायलियों और यहूदियों के ऊपर कई जगहों पर हमले भी हुए हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई है.

यह भी पढ़ें: 1000 साल पुराने 'क्रूसेड वॉर' का जिक्र कर एर्दोगन ने दी पश्चिमी मुल्कों को धमकी, जानिए क्या है इसका इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-Iran War Live: 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरा बड़ा जहाज', जंग के बीच अमेरिका का बड़ा दावा, इजरायल पर मिसाइलें दाग रहा ईरान
Live: 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरा बड़ा जहाज', जंग के बीच अमेरिका का बड़ा दावा
'जब तक सेव अमेरिका एक्ट पास नहीं हो जाता, तब तक...', ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान
'जब तक सेव अमेरिका एक्ट पास नहीं हो जाता, तब तक...', जंग के बीच ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान
15 साल बाद चमकी किस्मत! UAE में भारतीय ड्राइवर की लगी लॉटरी, जीता 37 करोड़ का जैकपॉट
UAE में भारतीय ड्राइवर की लगी लॉटरी, 15 साल टिकट खरीदने के बाद जीता 37 करोड़ का जैकपॉट
Exclusive: 'अगर चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' अमेरिका-इजरायल के साथ जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Exclusive: 'चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' इजरायल जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि

वीडियोज

Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)
Pati Brahmachari:😕Suraj के आँसू, Isha की कड़वाहट! क्या अधूरा रह जाएगा यह प्यार? #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से जंग के पक्ष में नहीं थे जेडी वेंस और मार्को रुबियो, डोनाल्ड ट्रंप को किया था अलर्ट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
ईरान से जंग के पक्ष में नहीं थे वेंस और रुबियो, ट्रंप को किया था अलर्ट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय ओपनरों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का रिकॉर्ड टूटा; बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय ओपनरों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का रिकॉर्ड टूटा
Iran Supreme Leader: कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
T-20 WC Final: 12 लाख रुपये में बिक रहा सबसे महंगा टिकट? सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों के उड़ाए होश
T-20 WC Final: 12 लाख रुपये में बिक रहा सबसे महंगा टिकट? सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों के उड़ाए होश
Embed widget