एक्सप्लोरर

Israel Hamas war: गाजा में घुसकर हमास को ऐसे नेस्तनाबूद करेगी इजरायली सेना, डिफेंस मिनिस्टर ने बताए वो तीन प्लान

Israeli Defence Forces Operation: इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने साफ़ कर दिया है कि गाजा में हमास के एक-एक आतंकी को ढूंढकर मारा जाएगा. इजरायली सेना गाजा पट्टी को घेरकर ऑपरेशन की तैयारी कर रही है.

Israeli Defence Forces Operation In Gaza: इजरायल में घुसकर फलस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के लड़ाकों के हमले के बाद इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने पूरी गाजा पट्टी को घेर लिया है और हवाई हमले के साथ ही जमीनी ऑपरेशन की तैयारी में है. इजरायल में घुसकर निर्दोष नागरिकों से हैवानियत करने वाले हमास के एक-एक लड़ाके को ढूंढकर मौत के घाट उतारने की कसम इजरायली बलों के जवानों ने खा ली है. इसके लिए इजरायली सैन्य बलों ने फुलप्रूफ प्लान बनाया है.

शुक्रवार (20 अक्टूबर) को इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलैंट गाजा सीमा पर इजरायली सैनिकों के बीच पहुचे. यहां उन्होंने इस बात का खुलासा किया है किस तरह से गाजा में हमास को पूरी तरह से नेस्तनाबूद किया जाएगा. इजरायल के रक्षा मंत्री ने बताया है कि हमास के आतंकियों के खात्मे के लिए तीन चरणों में अचूक हमले किए जाने हैं.

गाजा में घुसेगी इजरायली सेना, हमास के इन्फ्रास्ट्रक्चर को करेगी तबाह

इजरायल के रक्षा मंत्री ने बताया है कि हमले के पहले चरण में गाजा को घेरकर खड़ी इजरायली सेना अपने टैंकों, तोपों और अन्य अत्याधुनिक हथियारों के साथ गाजा में घुसेगी ओर सबसे पहले हमास के बुनियादी ढांचे को तबाह करने की शुरुआत करेगी.

दरअसल रिपोर्ट्स का दावा है कि गाजा में इजरायली सेना के हमले से बचने के लिए हमास के लड़ाकों ने सुरंगों का जाल बुन रखा है, जिनमें से कई सुरंगें 70 मीटर तक गहरी हैं. इन्हें बंद करना और इनमें छिपे हमास के लड़ाकों को मार गिराना इजरायली सेना का पहला लक्ष्य है.

हमास के हरेक लड़ाके का खात्मा किया जाएगा

ऑपरेशन के दूसरे चरण में हमास के हरेक लड़ाके को ढूंढ कर मारना शामिल हैं. इसमें फुल प्रूफ प्लानिंग के साथ गाजा में छिप कर रहने वाले हमास के लड़ाकों को ढूंढ ढूंढ कर दोजख रवाना किया जाएगा. इसके लिए इजरायली सेना बहुत आक्रामक रुख नहीं अपनाएगी, बल्कि कम तीव्रता के साथ हमले किए जाएंगे ताकि एक-एक लड़ाके का खात्मा सुनिश्चित किया जा सके.

गाजा की आबादी के प्रति जिम्मेदारी खत्म करेगा इजरायल 

वहीं ऑपरेशन के तीसरे चरण में गाजा पट्टी को हमास से पूरी तरह से मुक्त करने के बाद यहां जन जीवन के प्रति इजरायल की जिम्मेदारी खत्म की जाएगी. यहां रहने वाले नागरिकों को पानी और बिजली की आपूर्ति इजरायल की ओर ही की जाती है. रक्षा मंत्री गैलेंट ने कहा है कि हमले के तीसरे चरण में गाजा में जनजीवन की जिम्मेदारी से इजरायल तौबा कर लेगा और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए नई व्यवस्था स्थापित करेगा.

पूरी दुनिया से कटा है गाजा

आपको बता दें कि गाजा पट्टी की समुद्र से घिरी 90 फीसदी जमीन पर व्यवस्थाओं को इजरायल नियंत्रित करता है. 2007 में यहां हमास के कब्जे के बाद से इजरायल इस पूरे क्षेत्र पर कठोर नाकेबंदी रखता रहा है और आयात निर्यात पर सख्त प्रतिबंध  है. मिस्र से लगने वाले छोटे बोर्ड को छोड़कर पूरे गाजा पट्टी का बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं है.

गत 7 अक्टूबर को इजरायल ने हमास के लड़ाकों के घुसकर हमले के बाद से पिछले 15 दिनों से इजरायली एयर फोर्स हवाई हमले कर एक दर्जन से अधिक हमास के टॉप लीडर्स को मौत के घाट उतार चुकी है. इस हमले में गाजा के अंदर अब तक 4137 लोगों के मारे जाने के दावे किए जा रहे हैं जबकि 12,500 लोग घायल हैं. इजरायल ने अभी तक गाजा में कम से कम नौ हजार टन बम गिराए हैं. जबकि हमास के हमले में इजरायल के 1400 नागरिकों की मौत हो चुकी है.

 ये भी पढ़ें : Israel Hamas war: नहीं रुकी इजरायल-हमास जंग तो तीसरे विश्व युद्ध की सुगबुगाहट तेज, यहां समझिए क्यों चिंता बढ़ा रहा मिडल ईस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saudi Arabia Executions: सऊदी अरब ने फांसी देने में खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ा, 2025 में दी कितनों को सजा-ए-मौत, सामने आया आंकड़ा
सऊदी अरब ने फांसी देने में खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ा, 2025 में दी कितनों को सजा-ए-मौत, सामने आया आंकड़ा
बस्ती में बड़ा हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर, 4 की मौत, 11 घायल
बस्ती में बड़ा हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर, 4 की मौत, 11 घायल
Mughal Emperor Education: कौन था मुगल साम्राज्य का सबसे पढ़ा-लिखा बादशाह? जानें
कौन था मुगल साम्राज्य का सबसे पढ़ा-लिखा बादशाह? जानें
1996 विश्व कप विजेता कप्तान को जेल में बंद करेगा भारत का ये पड़ोसी देश, 23.5 करोड़ रुपये के तेल घोटाले का आरोप 
1996 विश्व कप विजेता कप्तान को जेल में बंद करेगा भारत का ये पड़ोसी देश, 23.5 करोड़ रुपये के तेल घोटाले का आरोप 

वीडियोज

Yamuna Expressway News: कई गाड़ियों में टक्कर, वाहनों में लगी आग, कई लोग हताहत | Weather Update
Mohali Kabaddi Firing: Mohali में कबड्डी खिलाड़ी Rana Balachauria की गोली मारकर कर दी हत्या |ABP NEWS
Crime News: यमुनानगर में सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझी, आरोपी बिलाल गिरफ्तार | Haryana
दिलजले आशिक की खौफनाक दस्तक
'नबीन' अध्यक्ष.. बंगाल है लक्ष्य? | Nitin Nabin | BJP | PM Modi | Janhit With Chitra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Saudi Arabia Executions: सऊदी अरब ने फांसी देने में खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ा, 2025 में दी कितनों को सजा-ए-मौत, सामने आया आंकड़ा
सऊदी अरब ने फांसी देने में खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ा, 2025 में दी कितनों को सजा-ए-मौत, सामने आया आंकड़ा
बस्ती में बड़ा हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर, 4 की मौत, 11 घायल
बस्ती में बड़ा हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर, 4 की मौत, 11 घायल
Mughal Emperor Education: कौन था मुगल साम्राज्य का सबसे पढ़ा-लिखा बादशाह? जानें
कौन था मुगल साम्राज्य का सबसे पढ़ा-लिखा बादशाह? जानें
1996 विश्व कप विजेता कप्तान को जेल में बंद करेगा भारत का ये पड़ोसी देश, 23.5 करोड़ रुपये के तेल घोटाले का आरोप 
1996 विश्व कप विजेता कप्तान को जेल में बंद करेगा भारत का ये पड़ोसी देश, 23.5 करोड़ रुपये के तेल घोटाले का आरोप 
विक्की कौशल ने आलिया भट्ट को दिखाई बेटे की तस्वीर? एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल
विक्की कौशल ने आलिया भट्ट को दिखाई बेटे की तस्वीर? एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल
Chinese Dragon: चीनी संस्कृति में ड्रैगन क्यों है खास, जानें क्या है इसका इतिहास?
चीनी संस्कृति में ड्रैगन क्यों है खास, जानें क्या है इसका इतिहास?
ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ी चूक पड़ सकती है भारी, इन 5 बातों को नजरअंदाज किया तो खाली हो जाएगा अकाउंट
ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ी चूक पड़ सकती है भारी, इन 5 बातों को नजरअंदाज किया तो खाली हो जाएगा अकाउंट
प्रेग्नेंसी में होने लगी है आयरन की कमी? इन सीड्स से भरपूर मिलेगा फायदा
प्रेग्नेंसी में होने लगी है आयरन की कमी? इन सीड्स से भरपूर मिलेगा फायदा
Embed widget