एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप या जो बाइडेन नहीं इस एक शख्स ने रुकवा दी इजरायल-हमास जंग, सीजफायर के पीछे असली चेहरा कौन जानिए

Israel-Hamas Ceasefire : इजरायल और हमास के बीच आखिरकार युद्ध विराम समझौता का ऐलान हो गया. खुद कतर के प्रधानमंत्री ने इजरायल-हमास के बीच सीजफायर समझौते पर सहमति की घोषणा की है.

Israel-Hamas Ceasefire Qatar PM : आज का दिन दुनियाभर के लिए एक खुशखबरी लेकर आया है. दुनिया से इजरायल और हमास के बीच 15 महीने से जारी भयंकर युद्ध का अंत हो गया. 15 महीने तक हुए कत्लेआम से गाजा की धरती खून से लाल हो चुकी है, लेकिन अब दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम समझौता यानी सीजफायर पर सहमति बन चुकी है. इस बात की पुष्टि खुद उस शख्स ने की है जिसके कारण यह संघर्ष विराम समझौता सफल हो पाया है.

उल्लेखनीय है कि इस शख्स की भूमिका इस भयंकर युद्ध को रोकने में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण रही है, जिसने अपनी धरती पर संघर्षरत दोनों देशों को बैठाकर बातचीत करने को मजबूर किया. यहां तक कि खुद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी उनकी बात को नहीं काट पाए और हमास ने भी उनपर पूरा भरोसा जताया है. आइए आपको बताते हैं कि 15 महीने से जारी भयंकर युद्ध को रोकने में प्रमुख भूमिका निभाने वाला शख्स कौन है?

इजरायल और हमास ने किस पर जताया भरोसा?

अगर आप इस जंग को रोकने के लिए डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन का नाम सोच रहे हैं तो आप बिल्कुल गलत हैं. दरअसल, इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौता सफल कराने में खुद कतर के प्रधानमंत्री ने प्रमुख भूमिका निभाई है. जी हां. कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी के कारण इन दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हो पाया है. कतर के पीएम की वजह से ही इजरायल और हमास दोहा में मीटिंग करते रहे. जिसमें आखिरकार सफलता मिली और युद्ध का अंत हो गया.

कब से लागू होगा युद्ध विराम समझौता

कतर के प्रधानमंत्री ने गाजा में 15 महीने से जारी युद्ध को खत्म करने की घोषणा की. उन्होंने कहा, “इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौता रविवार (19 जनवरी) से लागू होगा.” इस बात को खुद इजरायल और हमास ने भी कन्फर्म किया है.

इजरायल और हमास के बीच हुए इस सीजफायर के तहत हमास की ओर से चरणबद्ध तरीके से बंधकों को रिहाई होगी. वहीं, इजरायल में सैकड़ों फिलीस्तीनी कैदियों को भी रिहा किया जाएगा औऱ गाजा में विस्थापित लोगों को वापस लौटने की अनुमति देना भी शामिल है.

कतर ने सीजफायर में कैसे निभाई प्रमुख भूमिका?

इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम यानी सीजफायर समझौता कराने में कतर ने सबसे प्रमुख भूमिका निभाई. कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी ने इसके लिए पूरी कोशिश की. बता दें कि कतर ही वह देश है, जिस पर इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को भी भरोसा था और हमास को भी. इसके अलावा कतर पर अमेरिका को भी पूरा भरोसा था. हालांकि इस युद्ध को रुकवाने में भारत समेत कई अन्य देशों ने अपनी-अपनी भूमिका निभाई है.

यह भी पढ़ेंः इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम पर सहमति, डोनाल्ड ट्रम्प बोले- जल्द रिहा होंगे बंधक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
आगरा: शाहजहां उर्स को लेकर ताजमहल में विवाद, हिंदू महासभा का ऐलान- होगा शिव तांडव
आगरा: शाहजहां उर्स को लेकर ताजमहल में विवाद, हिंदू महासभा का ऐलान- होगा शिव तांडव
'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
IND vs NZ: डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका

वीडियोज

दुनियाभर के देशों के लिए ट्रंप का ऐलान कहा कि , Iran से Trade किया तो लगेगा अतिरिक्त 25% टैरिफ
कच्ची उम्र के कातिल का 'परफेक्ट मर्डर प्लान' ! | Sansani | Crime News
MG Windsor Long Term Review | Auto Live #mg #mgwindsor #mgwindsorev
Jaipur News: पिता की छोटी सी भूल...मासूम की जान पर बन आई! देखिए रोंगटे खड़े करने वाला Video | ABP
India की पहली Gearbox वाली Electric Bike | Matter Aera 5000 Plus Explained | Auto Live #matter

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
आगरा: शाहजहां उर्स को लेकर ताजमहल में विवाद, हिंदू महासभा का ऐलान- होगा शिव तांडव
आगरा: शाहजहां उर्स को लेकर ताजमहल में विवाद, हिंदू महासभा का ऐलान- होगा शिव तांडव
'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
IND vs NZ: डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: नॉयना को लगेगा बड़ा सदमा, परी को रणविजय से बचाने की कसम खाएगी तुलसी
नॉयना को लगेगा बड़ा सदमा, परी को रणविजय से बचाने की कसम खाएगी तुलसी
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, AIIMS के डॉक्टरों ने बताया किन बीमारियों पर पड़ रहा सबसे ज्यादा असर?
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, AIIMS के डॉक्टरों ने बताया किन बीमारियों पर पड़ रहा सबसे ज्यादा असर?
बिहार में नौकरी पाने का शानदार मौका, सहायक वन संरक्षक के पदों पर निकली भर्ती; ऐसे करें अप्लाई
बिहार में नौकरी पाने का शानदार मौका, सहायक वन संरक्षक के पदों पर निकली भर्ती; ऐसे करें अप्लाई
Weird Drinks: बेबी माइस वाइन से लेकर स्नेक वाइन तक, ये हैं दुनिया की सबसे अजीब शराब
बेबी माइस वाइन से लेकर स्नेक वाइन तक, ये हैं दुनिया की सबसे अजीब शराब
Embed widget