एक्सप्लोरर

'जुआरी ट्रंप, युद्ध तुम शुरू कर सकते हो पर खत्म हम करेंगे' अमेरिकी राष्ट्रपति को ईरानी सेना ने दी धमकी

Iran Threat to US: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है. अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद ईरानी सेना ने राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी दी है.

Iran Threat to US: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने अब गंभीर रूप ले लिया है. सोमवार को ईरान की सैन्य केंद्रीय कमान ने एक तीखी चेतावनी जारी करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधे निशाने पर लिया. एक वीडियो संदेश में ईरानी प्रवक्ता ने ट्रंप को अंग्रेजी में संबोधित करते हुए कहा, "मिस्टर ट्रंप, जुआरी... तुम यह युद्ध शुरू कर सकते हैं, लेकिन इसे खत्म हम करेंगे." यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं और दावा किया है कि उसने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है.

ईरान की चेतावनी: अब अमेरिका भी बना वैध निशाना
ईरानी सेना ने अमेरिका की कार्रवाई को खुली आक्रामकता बताया और कहा कि अब ईरानी सशस्त्र बलों के लिए अमेरिका के सैन्य ठिकाने भी वैध लक्ष्य बन चुके हैं. ईरान ने संकेत दिया है कि वह जल्द ही ऐसी जवाबी कार्रवाई करेगा, जिसके परिणाम अमेरिका के लिए बेहद गंभीर होंगे. ईरान ने यह भी कहा कि यह युद्ध अब केवल एक देश तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसका दायरा पूरी तरह से बदल चुका है.

अमेरिका के परमाणु हमले ने बढ़ाई चिंता
रविवार सुबह अमेरिका ने फोर्दो, नतांज और इस्फहान स्थित ईरान के तीन परमाणु केंद्रों पर सटीक हवाई हमले किए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि ये साइटें "पूरी तरह से समाप्त कर दी गई हैं". इस हमले के तुरंत बाद क्षेत्र में तनाव और अधिक बढ़ गया. सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इन हमलों के कारण अब पूरा पश्चिम एशिया एक गहरे संकट में है.

विशेषज्ञों की चेतावनी और IAEA की निगरानी
पूर्व भारतीय राजनयिक और सामरिक विश्लेषक राजीव डोगरा ने अमेरिका की इस कार्रवाई को गैर-जिम्मेदाराना बताया. उन्होंने आशंका जताई कि इन हमलों के कारण रेडियोधर्मी रिसाव (Radiation Leak) की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जिससे सीमावर्ती देशों और लोगों को खतरा हो सकता है. डोगरा ने कहा कि परमाणु ठिकानों पर हमले अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन हैं और इससे वैश्विक परमाणु सुरक्षा प्रणाली पर गहरा असर पड़ सकता है. इसी बीच, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने एक्स पर बताया कि अब तक किसी इलाके में रेडिएशन स्तर में वृद्धि नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 चुनाव की रेस...योगी या अखिलेश? | Akhilesh Vs Yogi | UP Election 2027
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Trump Tariff | Parliament Session | SIR | Naravane Book | Congress
Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा घरों को फूंका | Breaking
Parliament Session: 'तीन दिन का अल्टीमेटम दे', अविश्वास प्रस्ताव पर बोली TMC | OM Birla
Parliament Session: सदन में Rahul Gandhi को नहीं बोलने देने पर स्पीकर Om Birla की बढ़ी मुश्किलें ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
The Manipur Diaries Teaser Out: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
बांग्लादेश में वोटिंग से 48 घंटे पहले एक और हिंदू की हत्या, 62 साल के कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला
बांग्लादेश में वोटिंग से 48 घंटे पहले एक और हिंदू की हत्या, 62 साल के कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
एपस्टीन फाइल्स के बीच सत्ता की दौड़ में शबाना महमूद, जानिए कहां कर चुकी हैं पढ़ाई-लिखाई?
एपस्टीन फाइल्स के बीच सत्ता की दौड़ में शबाना महमूद, जानिए कहां कर चुकी हैं पढ़ाई-लिखाई?
Embed widget