अमेरिका ईरान युद्ध को आज शुक्रवार 3 अप्रैल को 35वां दिन है. इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि अब ईरान युद्ध पूरा होने के करीब है. उन्होंने सैन्य कार्रवाई तेज करने की चेतावनी देते हुए घोषणा की कि ईरान युद्ध पूरा होने के करीब है. अमेरिकी एयर फोर्स ने महीनेभर की जंग के बाद अब EA-37B कम्पास कॉल विमान जंग में उतारा है.

Continues below advertisement

EA-37B कम्पास कॉल एक नया इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विमान है, जिसे ब्रिटिश एयरबेस पर देखा गया है. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चला है कि दो EA-37B विमान 30 मार्च को एरिजोना के डेविस-मोंथन एयर फोर्स बेस से रवाना हुए और बाद में ब्रिटेन में उतरे. ऑनलाइन शेयर की गई तस्वीरों ने Mildenhall में इन विमानों की मौजूदगी की पुष्टि की है. 

रडार को ब्लाइंड कर देता है ये विमानTOI की रिपोर्ट के मुताबिक, EA-37B कम्पास कॉल अमेरिकी एयरफोर्स का ऐसा हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक हमलावर जेट है, जिसे दुश्मन के संचार, रडार, जीपीएस और नेविगेशन सिस्टम को जाम करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसका मतलब है कि यह सीधे लक्ष्यों पर हमला करने के बजाय दुश्मन की रक्षा और आक्रमण प्रणालियों को बाधित कर सकता है. इसके अलावा ये हवाई और जमीनी दोनों तरह के सैन्य ऑपरेशन्स में मदद करता है. इसका मुख्य काम दुश्मन के कमांड और कंट्रोल सिस्टम को बाधित करना और रडार को ब्लाइंड करना है, जिससे मित्र देशों के विमानों के लिए रास्ता साफ हो सके.

Continues below advertisement

कितना पावरफुल है EA-37B कम्पास कॉल अमेरिकी एयरफोर्स का ये इलेक्ट्रॉनिक हमलावर जेट लगभग 770 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है और 45,000 फीट तक की हाइट तक पहुंच सकता है. इसकी मारक क्षमता लगभग 4,400 नॉटिकल मील है. इसमें 9 क्रू मेंबर तक सवार हो सकते हैं. इसकी एक मुख्य खासियत इसका एडवांस्ड सिस्टम है, जिसे SWORD-A कहा जाता है. यह सिस्टम विमान को अपनी टेक्नोलॉजी को तेजी से अपग्रेड करने और नए खतरों के हिसाब से खुद को ढालने में मदद करता है. इसकी वजह से ये आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम का मुकाबला करने में पूरी तरह से सक्षम है.

EA-37B दुश्मन के डिफेंस को कमजोर करने के लिए बनाया गया है. ये युद्ध के दौरान दुश्मन के आपस में बातचीत करने और तालमेल बिठाने की क्षमता को खत्म कर देता है. अधिकारियों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए इस बारे में और जानकारी देने से इनकार किया. अमेरिकी सेना के पास अभी 5 EA-37B विमान हैं. 

ये भी पढ़ें 

Iran-US War: होर्मुज बंद होने से कैसे बर्बाद हो रहा व्यापार! हर हफ्ते महंगा हो रहा सामान, भारत को कितना नुकसान, समझें