एक्सप्लोरर

टॉवेल भी होते हैं चोरी! UAE में ठगों ने लूटे 12 मिलियन दिरहम, 15 हजार तौलिए लेकर गायब हुआ भारतीय शख्स

UAE Thugs : थोक के ऑर्डर हासिल करने के लिए ये ठग पोस्ट डेटेड चेका का इस्तेमाल करते थे. वह व्यापारियों का विश्वास जीतने के लिए पहले उनको पेमेंट करते थे और फिर सामान आने के बाद गयाब हो जाते थे.

UAE Thug: दुबई से एक ऐसा ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने 15000 तौलिए चोरी कर लिए हैं. न केवल तो लिए बल्कि लैपटॉप, काजू, टायर भी उड़ा ले गए है. ये ठग पहले व्यापारियों को प्री पेमेंट कर के उनका विश्वास जीतते थे उसके बाद सामान लेकर गायब हो जाते.

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट में यह सामने आया है कि दुबई सिलिकॉन ओएसिस के ऑफिस में काम करने वाले कुछ ठग, व्यापारियों से संपर्क करते थे और उनका विश्वास जीतने के लिए पहले कुछ छोटी-मोटी पेमेंट कर देते थे.

सामान लेकर फरार हुए, फोन भी किए बंद 

ठगी का शिकार हुए कुछ व्यापारियों ने बताया कि इन ठगों ने आईफोन और परफ्यूम, जैसे कई थोक के ऑर्डर हासिल करने के लिए पोस्ट डेटेड चेक का इस्तेमाल किया था और लगभग दो हफ्ते पहले बिना कोई निशान छोड़े अचानक गायब हो गए. व्यापारियों की ओर से ठगों की कंपनी के ऑफिस और उनके गोदाम भी देखे गए, लेकिन सब कुछ खाली हो गया था. यहां तक की उन्होंने अपने नंबर भी बंद कर दिए थे और लगभग 12 मिलियन दिरहम से भी ज्यादा का सामान, जिसमें तौलिए भी शामिल थे, सब गायब हो गया.

कंपनी के मालिक के साथ स्टाफ भी गायब

बताया जा रहा है कि इस ठगी के पीछे फर्जी कंपनी डायनेमिक का मालिक शामिल है, जो की एक भारतीय है. ये शख्स इस समय यूनाइटेड अरब अमीरात से भाग चुका है. न केवल फर्जी कंपनी का मालिक बल्कि उसका पूरा स्टाफ भी गायब है.

कंपनी देखने गए थे लोग, हो गया था विश्वास

ठगी का शिकार हुए एक व्यापारी ने बताया कि उन्होंने ठगों पर भरोसा किया क्योंकि उन्होंने तीन लाख दिरहम का नगद भुगतान किया था, लेकिन अब 8 लाख दिरहम से भी ज्यादा के समान का नुकसान झेल रहे हैं. वहीं दुबई में रहने वाली एक पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने नाम न बताने की शर्त पर यह बताया कि उनकी ओर से इन ठगों को दाल, बादाम, चावल, चीनी और काजू दिए गए थे. पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने यह भी बताया कि वह इन ठगोंं के ऑफिस भी गए थे, लेकिन उन्हें सब कुछ ठीक लग रहा था.

ठगी का शिकार हुई 70 कंपनियां

एमएमसी ग्लोबल इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के मालिक वजीफा शाहिद ने बताया कि उन्होंने इन ठगों को 267000 दिरहम के 76 लेनोवो लैपटॉप और राउटर दिए थे. उन्होंने यह भी बताया कि पहले चेक बिना किसी बाधा के क्लियर हो गया था, जिसके बाद उन्हें यकीन हो गया था कि यह कंपनी वैध है. इस ठगी का शिकार हुए कई बिजनेसमैन ने अपने सामानों की लिस्ट बनाई है. इस लिस्ट में 70 कंपनियों के नाम शामिल है, जो इस रैकेट का शिकार हुई है. 

पिछले साल ही शुरु किया था कारोबार

ठगी का शिकार हुए जोनास ब्रिटो नाम के एक व्यवसायी ने बताया कि हम सब लिस्ट में इतने ही नाम शामिल कर पाए हैं, लेकिन इसमें और भी नाम शामिल हो सकते हैं, लेकिन कुछ कंपनियों ने नुकसान की रिपोर्ट नहीं करने का फैसला किया है. उनका कहना है कि पिछले साल अप्रैल में ही उन्होंने अपना बिजनेस शुरू किया था.

15000 के तौलिए लेकर भी फरार हुए ठग

चीनी कंपनी के लिए काम करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने घोटालेबाजों को 52000 दिरहम की बिजली उपकरण सप्लाई किए थे, इसके बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया. उन्होंने बताया कि कंपनी ने उन्हें यह कहकर निकला है कि उन्होंने ठीक से डील नहीं की थी. वही 15000 के तौलिए सप्लाई करने वाली एक लेबनानी बिजनेसमैन महिला को अब भी यह कि नहीं हो रहा है कि उनके साथ धोखाधड़ी हो गई है. महिला का कहना है कि कोई तौलिए जैसी चीज कैसे चुरा सकता है.

यह भी पढ़ें- RG Kar Case: ‘वो अकेला नहीं था, जब तक सबको…’, संजय रॉय के दोषी करार होने पर बोलीं मृतका डॉक्टर की मां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: दुनिया में कौन सा देश किसको सिक्योरिटी देता है? ‘मक्का पैक्ट’ से US, चीन और भारत तक
दुनिया में कौन किसको सिक्योरिटी देता है? ‘मक्का पैक्ट’ से US, चीन और भारत तक
भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
3000 साल पहले भी सत्ता के खिलाफ उठी आवाज! आज के आंदोलनों से कितना था अलग
3000 साल पहले भी सत्ता के खिलाफ उठी आवाज! आज के आंदोलनों से कितना था अलग
EXPLAINED: 'हम नहीं लड़ेंगे' से सऊदी अरब को सेना भेजने तक! यमन युद्ध पर पाकिस्तान का यू-टर्न कैसे
EXPLAINED: 'हम नहीं लड़ेंगे' से सऊदी अरब को सेना भेजने तक! यमन युद्ध पर पाकिस्तान का यू-टर्न कैसे

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
शिवपाल यादव का दावा, 'BJP सरकार की उल्टी गिनती शुरू, INDIA गठबंधन...'
शिवपाल यादव का दावा, 'BJP सरकार की उल्टी गिनती शुरू, INDIA गठबंधन...'
धरने के बीच बोले राहुल गांधी- 'यहां से हटा दो लेकिन मेरी विनती है कि...'
धरने के बीच बोले राहुल गांधी- 'यहां से हटा दो लेकिन मेरी विनती है कि...'
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
एनटीए ने जारी किया NITTT रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
एनटीए ने जारी किया NITTT रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
Embed widget