Ruby Dhalla on Canada PM Race : कनाडा में भारतीय मूल की नेता रूबी ढल्ला कनाडा के प्रधानमंत्री पद की रेस से बाहर हो गई हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर दी है. रूबी ढल्ला ने खुद को अयोग्य किए जाने वाले निर्णय को चौंकाने वाला और निराशाजनक बताया है.
रूबी ढल्ला ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
कनाडा के प्रधानमंत्री रेस से बाहर किए जाने के बाद भारतीय मूल की नेता रूबी ढल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, “कनाडा की लिबरल पार्टी ने मुझे अभी-अभी सूचित किया है कि मुझे कनाडा के नेतृत्व की दौड़ में अयोग्य घोषित कर दिया गया है. यह निर्णय चौंकाने वाला और बेहद निराशाजनक हैं, विशेषकर जब इस बात को मीडिया में लीक कर दिया गया. पार्टी ने मेरे खिलाफ आरोप लगाए हैं जो कि झूठे और मनगढ़ंत हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे कनाडा के नेतृत्व की रेस से बाहर करने के लिए जो तरीके अपनाए गए हैं, उससे सिर्फ यही साबित होता है और हम भी ये जानते हैं कि हमारा मैसेज लोगों के बीच गूंज रहा था, हम जीत रहे थे और इससे पार्टी को खतरा महसूस हो रहा था. जहां एक दिन यह विदेशी हस्तक्षेप था, तो दूसरे दिन यह चुनावी अभियान का उल्लंघन था. हालांकि, यह सभी तरीके मुझे मार्क कार्नी से बहस करने और नेतृत्व की रेस को जीतने से रोकने के लिए अपनाए गए थे. लेकिन मैं फिर भी कनाडा के लोगों के लिए खड़ी रहूंगी और कनाडा के लड़ाई लड़ती रहूंगी.”
रूबी ढल्ला ने अपने पोस्ट में लिखा, “कनाडा की लिबरल पार्टी की स्पष्ट रूप से प्रतिष्ठान को सत्ता में बनाए रखने की इच्छा रखता है. हालांकि, उनसे यह बर्दाश्त नहीं हो रहा कि मैं मार्क कार्नी की ताजपोशी के रास्ते में एकलौती रूकावट थी, फिर चाहे वह बहस हो या कनाडा के नेतृत्व के लिए चुनाव.”
यह भी पढ़ेंः Donald Trump: व्हाइट हाउस में ड्रेमोक्रेटिक गवर्नर से भिड़ गए ट्रंप! जानें क्यों हुआ टकराव