एक्सप्लोरर

बांग्लादेश में बिस्वा इज्तेमा का हो रहा 58वां आयोजन, भारत के ये मौलाना भी होंगे शामिल

Ijtema in Bangladesh : पिछले साल दिसंबर में इज्तेमे ग्राउंड के नियंत्रण को लेकर भारतीय मौलाना साद और बांग्लादेश के मौलाना जुबैर अहमद के अनुयायियों के बीच झड़प हो गई थी. इसमें कई लोगों की मौत हो गई थी.

Biswa Ijtema in Bangladesh : बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता और फैली अशांति के बीच मुसलमानों के सबसे बड़े इज्तेमों (इस्लामिक सम्मेलन) में से एक बिस्वा इज्तेमा का आयोजन होने जा रहा है. जिसका पहला चरण कल यानी शुक्रवार (31 जनवरी, 2025) को बांग्लादेश की तुराग नदी के तट पर शुरू होने वाला है. वहीं, बांग्लादेश में होने वाले बिस्वा इज्तेमे में भारत के जाने-माने मौलाना साद कांधलवी भी शामिल होने वाले हैं.

पिछले साल अनुयायियों के बीच हो गई थी झड़प

पिछले साल दिसंबर में इज्तेमे ग्राउंड के नियंत्रण को लेकर भारतीय मौलाना साद और बांग्लादेश के मौलाना जुबैर अहमद के अनुयायियों के बीच झड़प हो गई थी. झड़प के बाद दोनों गुटों के कम से कम चार लोगों की मौत हो गई थी और 50 लोग घायल हो गए थे.

दो चरण में बिस्वा इज्तेमा का किया जाएगा आयोजन

पिछले साल हुई झड़प को ध्यान में रखते हुए इस बार दोनों गुटों की सहमति के बाद इस बिस्वा इज्तेमे को दो चरणों में बांट दिया गया है. जिसका पहला चरण 31 जनवरी, 2025 से 5 फरवरी तक होगा, इसमें मौलाना जुबैर अहमद के अनुयायी हिस्सा लेंगे. वहीं, दूसरा चरण का आयोजन 14 से 16 फरवरी, 2025 तक होगा, जिसमें भारतीय मौलाना साद के अनुयायी शामिल होंगे.

पहली बार होंगी दो मुनाजात

ऐसा पहली बार हो रहा है कि बिस्वा इज्तेमे में दो मुनाजात (समापन प्रार्थना) की जाएंगी. दरअसल, बांग्लादेश में मौलाना साद जो तब्लीगी जमात के अमीर हैं और मौलाना जुबैर अहमद जिनकी जमात को तब्लीगी जमात बांग्लादेश (जुबैर गुट) के नाम से जाना जाता है. दोनों मौलाना के बड़ी संख्या में अनुयायी और समर्थकों के बीच पिछले साल दिसंबर में इज्तेमे के ग्राउंड को लेकर झड़प हो गई थी, जिसके बाद इज्तेमे के दो चरण के जरिए हल निकाला गया.

इज्तेमे को लेकर कड़ी कर दी गई कानून व्यवस्था

इज्तेमे को लेकर कानून व्यवस्था को कड़ी कर दी गई है. पुलिस महानिरीक्षक बहारूल आलम ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 58वां बिस्वा इज्तेमा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित होगा. उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं.

भारत से रिश्तों को बेहतर कर सकती है मौलाना साद की यात्रा

भारतीय मौलाना साद का पूरे बांग्लादेश में काफी अच्छा प्रभाव है. बांग्लादेश यात्रा पर जाने के बाद उनकी मुलाकात बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कई बड़े अधिकारियों और नेताओं से भी हो सकती है. ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भारत और बांग्लादेश के रिश्तों की खटास को इस यात्रा से कम कर सकते हैं.

यह भी पढे़ंः बांग्लादेश ने दी भारत को धमकी! यूनुस सरकार के सलाहकार बोले- 'रद्द कर देंगे पहले के सभी समझौते'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RSS का काम नफरत नहीं 'शुद्ध सात्विक प्रेम फैलाना...', लंदन में बोले मोहन भागवत
'RSS का काम नफरत नहीं शुद्ध सात्विक प्रेम फैलाना...', लंदन में बोले मोहन भागवत
नेपाल बाढ़: ‘चिलिमे सुरंग में बचाव अभियान जारी’, क्या बोले भारतीय राजदूत?
नेपाल बाढ़: ‘चिलिमे सुरंग में बचाव अभियान जारी’, क्या बोले भारतीय राजदूत?
ट्रंप के हाथ पर गहरा हुआ चोट का निशान? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो
ट्रंप के हाथ पर गहरा हुआ चोट का निशान? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो
US के ईरानी तेल टैंकरों पर अटैक से भड़के गालिबफ कहा - 'नियम बदल गए अब हमले...'
US के ईरानी तेल टैंकरों पर अटैक से भड़के गालिबफ कहा - 'नियम बदल गए अब हमले...'

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: 5 मंजिला इमारत ढही.. दिल्ली में कोहराम !।
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: लगातार 5 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | ABP News
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: 5 मंजिला इमारत ढही, 50 जिंदगियों पर संकट !
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: मोती बाग इलाके में गिरी इमारत...मलबे में दबे 50 लोग!
CM Yogi in Chitrakoot: CM yogi ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा। CM Yogi Speech

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निजीकरण की खबरों पर ISRO का आया रिएक्शन, कहा - 'यह पूरी तरह से...'
निजीकरण की खबरों पर ISRO का आया रिएक्शन, कहा - 'यह पूरी तरह से...'
Watch: सत्य निकेतन में हादसे का पता इस वीडियो से चला, हादसे के ढाई घंटे बाद निकला स्टूडेंट
Watch: सत्य निकेतन में हादसे का पता इस वीडियो से चला, हादसे के ढाई घंटे बाद निकला स्टूडेंट
वैभव सूर्यवंशी से देवदत्त पडिक्कल, टीम इंडिया के इतने खिलाड़ी खेल रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल
वैभव सूर्यवंशी से देवदत्त पडिक्कल, टीम इंडिया के इतने खिलाड़ी खेल रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर दीपक कुमार ने किया बड़ा खुलासा
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
Maruti Ertiga से लेकर Fronx तक, कंपनी इन मॉडल्स के ला रही फेसलिफ्ट
Maruti Ertiga से लेकर Fronx तक, कंपनी इन मॉडल्स के ला रही फेसलिफ्ट
एक एकड़ में अनार से कितना कमा सकते हैं किसान, जान लें हिसाब-किताब
एक एकड़ में अनार से कितना कमा सकते हैं किसान, जान लें हिसाब-किताब
कितनी पुरानी है Delhi University? किसने करवाया था निर्माण
कितनी पुरानी है Delhi University? किसने करवाया था निर्माण
Embed widget