एक्सप्लोरर

Indian Americans On Bangladesh: बांग्लादेश पर नकेल कसें ट्रंप, हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से नाराज भारतवंशी करेंगे मांग

Indian Americans: अमेरिका में रह रहे भारतवंशी जल्द ट्रंप से मुलाकात करने की दिशा में काम कर रहे हैं. भारतवंशियों को उम्मीद है कि ट्रंप हिंदुओं के उत्पीड़न को लेकर बांग्लादेश पर प्रतिबंध लगाएंगे.

Indian Americans On Bangladesh:भारतीय-अमेरिकी बांग्लादेश सरकार के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर अगले साल नए ट्रंप प्रशासन और कांग्रेस से संपर्क करने की दिशा में काम कर रहे हैं. भारतीय-अमेरिकी समुदाय के एक प्रभावशाली नेता ने यह जानकारी दी. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बांग्लादेश पर हालिया बयान से उत्साहित भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक डॉ. भरत बराई ने विश्वास जताया कि ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद हिंदू अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न को लेकर दक्षिण एशियाई राष्ट्र बांग्लादेश के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. 

भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक डॉ. भरत बराई ने PTI को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ट्रंप ने बांग्लादेशी हिंदू और हिंदू मंदिरों के अपवित्रीकरण के बारे में साहसिक बयान दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘ट्रंप एक साहसी व्यक्ति हैं जो स्थिति में सुधार न होने पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने पर विचार कर सकते हैं.’’ वाशिंगटन में वार्षिक दिवाली समारोह में भाग लेते हुए बराई ने कहा कि समुदाय के सदस्य संभावित आर्थिक प्रतिबंधों समेत बांग्लादेशी सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नए प्रशासन और कांग्रेस से बातचीत करने पर काम कर रहे हैं. 

कपड़े के निर्यात पक पाबंदी लगाने की मांग
डॉ. भरत बराई ने आरोप लगाया कि मोहम्मद युनूस के नेतृत्व में बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार सेना द्वारा नियंत्रित महज एक कठपुतली है. उन्होंने कहा ‘‘वास्तव में सेना देश को चला रही है.’’ उन्होंने पूछा, ‘‘अगर उनके कपड़े निर्यात, जो उनके कारोबार का 80 प्रतिशत है. अगर उसमें कटौती कर दी जाए तो बांग्लादेश के लोग क्या खाएंगे?’’ बराई ने उम्मीद जतायी कि इस तरह के दबाव से बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर अत्याचार रोकने की दिशा में कदम उठाया जा सकेगा. ट्रंप ने 5 नवंबर को हुए आम चुनाव से पहले एक बयान में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले की निंदा की थी.

ये भी पढ़ें: 'हमें ब्रिटेन के लिए भी एक डोनाल्ड ट्रंप की जरूरत', पूर्व ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस ने क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के PM तारिक रहमान ने नवाज शरीफ से की मुलाकात, क्या करने वाले हैं नया खेल?
बांग्लादेश के PM तारिक रहमान ने नवाज शरीफ से की मुलाकात, क्या करने वाले हैं नया खेल?
UN में नेपाल PM बालेन शाह को याद आए भगवान शिव, बोले- 'जय पशुपतिनाथ'
UN में नेपाल PM बालेन शाह को याद आए भगवान शिव, बोले- 'जय पशुपतिनाथ'
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
UN नेतन्याहू ने ममदानी की पत्नी का किया जिक्र, गुस्से से लाल हुए मेयर
UN नेतन्याहू ने ममदानी की पत्नी का किया जिक्र, गुस्से से लाल हुए मेयर

वीडियोज

Kanikka Kapur Interview: Sunny Deol, Batwara 1947, Kiara Advani Comparison & More
Sai Ketan Rao Interview: Suraag 2.0, Bigg Boss Journey और Set Secrets पर खुलकर बात
Rise And Fall Season 2 में Virender Sehwag Host, 15 Contestants और Power Game का नया ट्विस्ट
National Film Awards 2026 में Kartik Aaryan, Mammootty, Yami Gautam समेत कई सितारे सम्मानित
Hunkkaar Interview: Aneet Padda, Fatima Sana Shaikh, Raghubir Yadav & Karan D Kapadia Reveal Set Secrets

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर दिए बयान को लेकर फिर भड़के CM विजय! कहा- 'स्वीट अंकल स्टालिन...'
तृषा पर दिए बयान को लेकर फिर भड़के CM विजय! कहा- 'स्वीट अंकल स्टालिन...'
SIR विवाद पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'केवल ज्ञानेश कुमार…'
SIR विवाद पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'केवल ज्ञानेश कुमार…'
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
The Vvaan X Review: 'रहस्य, रोमांच और छठी मैया की आस्था से भरपूर' , सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ ने जीता लोगों का दिल
सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ लोगों को कैसी लगी? आ गया फैसला
UP चुनाव का BJP बना रही तगड़ा प्लान, केशव प्रसाद मौर्य की अमित शाह संग मीटिंग, बोले- '2027 में...'
UP चुनाव का BJP बना रही तगड़ा प्लान, केशव प्रसाद मौर्य की अमित शाह संग मीटिंग, बोले- '2027 में...'
BMW i7 की कीमत में कितनी कारें आ जाएंगी, देखें पूरा गणित
BMW i7 की कीमत में कितनी कारें आ जाएंगी, देखें पूरा गणित
ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर AISA का प्रदर्शन, योगेंद्र यादव समेत 40 डिटेन
ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर AISA का प्रदर्शन, योगेंद्र यादव समेत 40 डिटेन
Embed widget