अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर सवाल खड़ा किया है. खन्ना भारतीय मूल के हैं. खन्ना ने अपने बयान में कहा है कि ट्रंप की नीतियां अमेरिका और भारत के लिए हितकारी नहीं है. वह अपने 30 सालों के सबसे निचले स्तर पर हैं.

Continues below advertisement

वह यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम लीडरिप समिट में बोल रहे थे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर उनकी बात पर यकीन नहीं है, तो कम से कम भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से पूछ लें.

भारत-अमेरिका के बीच म्यूचुअल साझेदारी खतरे में आई

Continues below advertisement

खन्ना ने चीन यात्रा में भारतीय राजदूत की मुलाकात का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों से भारत और अमेरिका के बीच म्यूचुअल साझेदारी खतरे में आ गई है. दोनों देश एक दूसरे पर भरोसा नहीं कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें : 1 से 5 जुलाई के बीच होगी जोरदार बारिश! देरी के पीछे 2 मौसम सिस्टम एक्टिव, जानें क्या है मानसून ट्रफ

अमेरिका का ईरान युद्ध में शामिल होना ट्रंप की गलती नीति

खन्ना ने बताया कि ईरान युद्ध में अमेरिका का शामिल होना ही ट्रंप की गलत नीति का प्रमाण है. इस वजह से भारत में पेट्रोल और गैस के दाम बढ़ गए. इसके अलावा क्यूबा और ग्रीनलैंड को धमकी देने को लेकर भी उन्होने ट्रंप की आलोचना की. साथ ही कहा कि ऐसा लगता है कि विदेश नीति की कोई अहमियत ही नहीं रही. 

अमेरिका में AI नीति को लेकर भी ट्रंप ने की आलोचना

इसके अलावा खन्ना ने अमेरिका में एआई की नीतियों को लेकर भी ट्रंप की आलोचना की. उन्होंने कहा कि आज Top AI Research में चीन के लोग आगे हैं. उन्हें प्रतिभाशाली लोगों को आकर्षित करना चाहिए. वह इन्हें दूर धकेल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: 'राम मंदिर चढ़ावा चोरी में मेरी कोई भूमिका नहीं', चंपत राय ने पूछताछ में टिन्नू यादव पर भी दिया बड़ा बयान