एक्सप्लोरर

India-Taliban: तालिबान के साथ भारत के रिश्तों पर ISIS खोरसान ने मचाया बवाल, जानें क्यों कहा 'ईशनिंदा'?

India-Taliban: तालिबान और ISKP अफगानिस्तान में एक-दूसरे के कट्टर विरोधी बने हुए हैं. दोनों गुट लगातार एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं और एक-दूसरे को इस्लाम विरोधी बताते हैं.

India-Taliban Relations: ISIS खोरसान प्रांत (ISKP) ने अपनी प्रॉपेगैंडा मैगजीन "वॉयस ऑफ खोरासन" में तालिबान और भारत के बीच बढ़ते संबंधों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. इस मैगजीन में तालिबान के रक्षा मंत्री और भारतीय राजनयिक जेपी सिंह की एक तस्वीर प्रकाशित की गई है. इस तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए ISKP ने गैर-मुस्लिमों के साथ तालिबान के सहयोग को "ईशनिंदा" बताया.

तालिबान और ISKP अफगानिस्तान में एक-दूसरे के कट्टर विरोधी बने हुए हैं. दोनों गुट लगातार एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं और एक-दूसरे को इस्लाम विरोधी बताते हैं. तालिबान का आरोप है कि ISKP के लड़ाके पाकिस्तान में छिपे हुए हैं और वहीं से हमलों को अंजाम दे रहे हैं. दूसरी ओर, पाकिस्तान का दावा है कि तालिबान प्रशासन ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को अफगानिस्तान में खुली छूट दे रखी है.

भारत-तालिबान संबंधों पर ISKP की आलोचना
रेजोनेंट न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ISKP की मैगजीन ने तालिबान के अलावा भारत और ईरान की भी आलोचना की है. मैगजीन में भारतीय राजनयिक जेपी सिंह की तस्वीर प्रकाशित कर यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि तालिबान गैर-मुस्लिमों के साथ सहयोग कर रहा है. जेपी सिंह, जो भारत के वरिष्ठ राजनयिक और अफगानिस्तान और ईरान मामलों के प्रभारी हैं. उन्होंने तालिबान के साथ भारत के संवाद में अहम भूमिका निभाई है.

पाकिस्तान में शियाओं के खिलाफ उकसावे का प्रयास
ISKP ने खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर भी लेख प्रकाशित किया है. इस लेख में उसने अपने समर्थकों से शियाओं के खिलाफ हिंसक संघर्ष छेड़ने का आह्वान किया. इस दौरान कुर्रम जिले के पाराचिनार में पिछले वर्षों में हुए हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित 40 से अधिक लोग मारे गए थे. इसके पीछे ISKP ही है, जो इन घटनाओं को सांप्रदायिक आधार पर और भड़काने का प्रयास कर रहा है.

ट्रंप और अन्य नेताओं पर टिप्पणी
ISKP ने अपनी मैगजीन में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की तस्वीरें भी प्रकाशित की हैं. इन तीनों नेताओं को "शासन के लिए अयोग्य" बताया गया है. इसके साथ ही, ISKP ने सीरिया में अपने बचे हुए समर्थकों से बशर अल असद सरकार के खिलाफ अभियान तेज करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी समुद्री क्षेत्र में डूबा भारत का जहाज, पाकिस्तानी नौसेना ने 12 भारतीय क्रू सदस्यों की बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जर्मनी के चुनावी नतीजों से हिली यूरोप की पुरानी सत्ता, US और रूस के लिए क्या हैं मायने?
जर्मनी के चुनावी नतीजों से हिली यूरोप की पुरानी सत्ता, US और रूस के लिए क्या हैं मायने?
स्टार्मर के इस्तीफे के बाद ऋषि मदलानी लड़ेंगे उपचुनाव, जानें क्या है मकसद?
स्टार्मर के इस्तीफे के बाद ऋषि मदलानी लड़ेंगे उपचुनाव, जानें क्या है मकसद?
ईरान-ओमान का समझौता ट्रंप को देगा झटका, होर्मुज स्ट्रेट में अब क्या होगा?
ईरान-ओमान का समझौता ट्रंप को देगा झटका, होर्मुज स्ट्रेट में अब क्या होगा?
रूस में हिमस्खलन की चपेट में आए पर्वतारोही, अब तक 11 की मौत, 6 लापता
रूस में हिमस्खलन की चपेट में आए पर्वतारोही, अब तक 11 की मौत, 6 लापता

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget