एक्सप्लोरर

IAF Fighter Jet: चीन-पाकिस्तान से नहीं पिछड़ सकता भारत, इंडियन एयरफोर्स को मिलेंगे 5th Gen के लड़ाकू विमान, जानें कहां पहुंची बात

IAF: भारत IAF की शक्ति बढ़ाने के लिए 40-60 पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान खरीदने की तैयारी में है. जानिए कौन-कौन से विकल्प मौजूद हैं और AMCA पर क्या अपडेट है.

पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत पांचवीं पीढ़ी के आधुनिक लड़ाकू विमान खरीदने की योजना पर तेजी से काम कर रहा है. यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि स्वदेशी AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft) के पूरी तरह से तैयार होने में वक्त लग सकता है.

IAF यह सुनिश्चित करना चाहती है कि चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों के पास अगर अत्याधुनिक हथियार हैं तो भारत भी किसी मायने में पीछे न रहे. बता दें कि पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान न केवल स्टील्थ टेक्नोलॉजी (रडार से बचाव) से लैस होते हैं, बल्कि इनमें सुपीरियर एवियोनिक्स, सुपरसोनिक क्रूज, और मल्टीरोल क्षमताएं होती हैं.

दुश्मन देश से खतरे की घंटी

चीन पहले से ही 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों पर काम कर रहा है. पाकिस्तान को चीन अपने J-31 या FC-31 जैसे विमानों की आपूर्ति कर सकता है. ऐसे में भारत को अपनी उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर के लिए एडवांस एयरक्राफ्ट की जरूरत है, जो किसी भी खतरे के वक्त पूरी ताकत से जवाब दे सके.

कितने विमान खरीदेगा भारत?

IAF की योजना है कि 2 से 3 स्क्वाड्रन, यानी लगभग 40 से 60 फाइटर जेट्स खरीदे जाएं. एक स्क्वाड्रन में औसतन 18 से 20 विमान होते हैं. रक्षा सचिव आर.के. सिंह की अध्यक्षता वाली समिति ने इन विमानों की तत्काल आवश्यकता को मान्यता दी है और इनके शामिल होने से भारत की सामरिक स्थिति उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर और मजबूत होगी.

कौन-कौन से विकल्प हैं भारत के पास?

भारत के पास इस समय दो मुख्य विकल्प मौजूद हैं. भारत दुनिया के दो देशों से फाइटर जेट खरीद सकता है. इसमें अमेरिका और रूस मुख्य रूप से शामिल हो सकते हैं. F-35 लाइटनिंग II अमेरिका का सबसे एडवांस फाइटर जेट है. इसमें स्टील्थ कैपेबिलिटी और नेटवर्क सेंट्रिक वारफेयर की क्षमताएं है. अमेरिका पहले से ही पहले से नाटो देशों और जापान को F-35 लाइटनिंग II दे चुका है. दूसरा विकल्प रूस का Su-57 फाइटर जेट हो सकता है. ये स्टील्थ और सुपरसोनिक क्षमता वाला मल्टीरोल फाइटर जेट है. भारत पहले FGFA प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुका है, जो (Su-57 का भारतीय वर्जन) है. रूस अब फिर से इस पर बातचीत को तैयार है.

भारत का नजरिया

हालांकि सरकार ने अभी तक किसी एक विकल्प को मंजूरी नहीं दी है, लेकिन उच्च-स्तरीय बातचीत दोनों देशों के साथ जारी है. अंतिम फैसला रणनीतिक, तकनीकी और कूटनीतिक पक्षों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा.

मेक इन इंडिया और 4.5+ पीढ़ी के लड़ाकू विमान

भारत न केवल विदेश से फाइटर जेट लेना चाहता है, बल्कि अब 114 अत्याधुनिक 4.5+ जनरेशन फाइटर जेट को मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर देश में ही निर्माण करना चाहता है. इसका मकसद है घरेलू रक्षा उद्योग को बढ़ावा देना है. आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाना है. भविष्य की जरूरतों को भारतीय स्तर पर पूरा करना है.

ये भी पढ़ें: 'एलन मस्क की कंपनियों को खत्म नहीं करूंगा, लेकिन...', टेस्ला CEO पर नरम पड़े डोनाल्ड ट्रंप के सुर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक्स्ट्रा टैरिफ से रिश्ते बिगड़ सकते हैं, बातचीत से...', मैक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत ने क्या जवाब दिया?
'एक्स्ट्रा टैरिफ से रिश्ते बिगड़ सकते हैं, बातचीत से...', मैक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत ने क्या जवाब दिया?
Delhi Weather Update: दिल्ली में जहरीली हवा के बीच छाया घना कोहरा, जानें राजधानी में कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
दिल्ली में जहरीली हवा के बीच छाया घना कोहरा, जानें राजधानी में कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
गौहर खान के काम को लेकर ससुरालवालों ने किए थे सवाल, पति जैद ने अब किया खुलासा
गौहर खान के काम को लेकर ससुरालवालों ने किए थे सवाल, पति जैद ने अब किया खुलासा

वीडियोज

UP Politics: आज दोपहर Piyush Goyal करेंगे नए यूपी बीजेपी अध्यक्ष के नाम का एलान | Breaking
UP News: UP बीजेपी को मिलेगा आज नया अध्यक्ष ! | BJP | Yogi Aditynath | PM Modi | abp News
Syria में America सैनिकों पर ISIS का भीषण हमला, तीन की मौत | Breaking | Donald Trump | ABP News
Ahmedabad Breaking: अहमदाबाद में घर में फटा गैस सिलिंडर, 3 लोग झुलसे, 6 की मौत | Gujarat | ABP News
Charcha With Chitra: प्रियंका चतुर्वेदी ने घुसपैठ के लिए किसको जिम्मेदार बताया? | Vande Mataram

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक्स्ट्रा टैरिफ से रिश्ते बिगड़ सकते हैं, बातचीत से...', मैक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत ने क्या जवाब दिया?
'एक्स्ट्रा टैरिफ से रिश्ते बिगड़ सकते हैं, बातचीत से...', मैक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत ने क्या जवाब दिया?
Delhi Weather Update: दिल्ली में जहरीली हवा के बीच छाया घना कोहरा, जानें राजधानी में कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
दिल्ली में जहरीली हवा के बीच छाया घना कोहरा, जानें राजधानी में कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
गौहर खान के काम को लेकर ससुरालवालों ने किए थे सवाल, पति जैद ने अब किया खुलासा
गौहर खान के काम को लेकर ससुरालवालों ने किए थे सवाल, पति जैद ने अब किया खुलासा
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
1 हफ्ते के लिए गायब हो जाएगा सूरज? साल 2671 की यात्रा कर लौटा शख्स, कर दी डरावनी भविष्यवाणी- खौफ में यूजर्स
1 हफ्ते के लिए गायब हो जाएगा सूरज? साल 2671 की यात्रा कर लौटा शख्स, कर दी डरावनी भविष्यवाणी- खौफ में यूजर्स
वजन घटाने के चक्कर में चिया सीड्स का ओवरडोज, ज्यादा खाने से हो सकती हैं ये 6 खतरनाक समस्याएं
वजन घटाने के चक्कर में चिया सीड्स का ओवरडोज, ज्यादा खाने से हो सकती हैं ये 6 खतरनाक समस्याएं
Year Ender 2025: इन नौकरियों का रहा पूरे साल दबदबा, बाजार में बनी रही जबरदस्त मांग
इन नौकरियों का रहा पूरे साल दबदबा, बाजार में बनी रही जबरदस्त मांग
Embed widget