एक्सप्लोरर

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर?

India Pakistan Ceasefire: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है.

India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार (10 मई, 2025) को सीजफायर का ऐलान हो गया है. भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से लगातार दोनों देशों में तनाव चल रहा था. पाकिस्तान ने इस दौरान भारत में कई जगहों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है. भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख अपनाया है. वह ऐसा करना जारी रखेगा.

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन्स (DGMO) ने भारत के DGMO को फोन किया. इस कॉल के दौरान दोनों देशों के बीच एक सीजफायर पर सहमति बनी. सहमति के अनुसार दोनों पक्ष जमीन और हवा में सभी सैन्य कार्रवाई और फायरिंग को आज शाम 5 बजे से रोक देंगे. 

'12 मई को DGMO स्तर पर होगी अगली बातचीत' 
विदेश सचिव ने बताया कि ये समझौता दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की तरफ से लागू किया जाएगा. DGMO स्तर पर अगली बातचीत 12 मई को दोपहर 12 बजे होगी. उन्होंने आगे बताया कि युद्ध विराम को लेकर कोई पूर्व या पश्चात की शर्त नहीं रखी गई है. सीजफायर का आह्वान पाकिस्तान की ओर से किया गया था. विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि सिंधु जल संधि स्थगित ही रहेगी. 

एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की थी बात 
एस जयशंकर ने इससे पहले आज सुबह अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से बात की थी और भारत ने उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ की जा रही जवाबी कार्रवाई से अवगत कराया था. अमेरिकी विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि उन्होंने फोन कॉल के दौरान दोनों देशों से तनाव कम करने की अपील की है और दोनों देशों को आपस में बातचीत कर मामले को सुलझाना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

भारत ने किया सीजफायर का ऐलान, फिर भी पाकिस्तान को नहीं मिलेगी राहत! इन चीजों पर लगा रहेगा बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खतरे में PCB चीफ मोहसिन नकवी की कुर्सी? भारत से हार के बाद गुस्सा हुए आसिम मुनीर, शहबाज को क्या भेजा मैसेज
खतरे में PCB चीफ नकवी की कुर्सी? भारत से हार के बाद गुस्सा हुए मुनीर, शहबाज को क्या भेजा मैसेज
जाते-जाते भारत-बांग्लादेश का पेंच फंसा गए मोहम्मद यूनुस! फिर किया सेवन सिस्टर्स का जिक्र, कहा- 'हमारा बॉर्डर...'
जाते-जाते भारत-बांग्लादेश का पेंच फंसा गए मोहम्मद यूनुस! सेवन सिस्टर्स को लेकर ये क्या बोल गए?
Tarique Rahman Oath Ceremony Live: बांग्लादेश में तारिक रहमान की ताजपोशी, नए प्रधानमंत्री कब लेंगे शपथ, जानें सब कुछ
Live: बांग्लादेश में तारिक रहमान की ताजपोशी, नए प्रधानमंत्री कब लेंगे शपथ, जानें सब कुछ
एपस्टीन फाइल्स से जुड़ा दुबई के पोर्ट जायंट के प्रमुख का नाम, खुलासे के बाद पद से दिया इस्तीफा
एपस्टीन फाइल्स से जुड़ा दुबई के पोर्ट जायंट के प्रमुख का नाम, खुलासे के बाद पद से दिया इस्तीफा

वीडियोज

Bangladesh PM Swearing In: कल नई सरकार का शपथ ग्रहण | Tarique Rahman | New PM | BNP
Janhit: हैट्रिक की रेस...Yogi-Bhagwat का 'हिंदू संदेश' | Hindu | UP News
Janhit: हैट्रिक की रेस...Yogi-Bhagwat का 'हिंदू संदेश' | Hindu | UP News | India Vs Pakistan
Bharat Ki Baat: करप्शन की 'धार', 65 लाख बेकार? | Mahoba Water Tank | CM Yogi | Akhiesh Yadav
Sandeep Chaudhary: 4 बार तारीख बढ़ी...फिर भी SIR में गड़बड़ी?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खतरे में PCB चीफ मोहसिन नकवी की कुर्सी? भारत से हार के बाद गुस्सा हुए आसिम मुनीर, शहबाज को क्या भेजा मैसेज
खतरे में PCB चीफ नकवी की कुर्सी? भारत से हार के बाद गुस्सा हुए मुनीर, शहबाज को क्या भेजा मैसेज
IND vs PAK मैच पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा बयान, 'भारत ने मैच जरूर जीत लिया लेकिन...'
IND vs PAK मैच पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी बोले, 'क्या ऑपरेशन सिंदूर खत्म हो गया है?'
'लिंकअप-ब्रेकअप से कौन नहीं गुजरता', रवीना टंडन ने अक्षय कुमार को बताया अच्छा दोस्त, शिल्पा शेट्टी संग बॉन्ड पर किया रिएक्ट
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार को बताया अच्छा दोस्त, शिल्पा शेट्टी संग बॉन्ड पर किया रिएक्ट
कोलंबो में पाकिस्तान को धूल चटाकर स्वदेश लौटी टीम इंडिया, जानें कहां और किसके खिलाफ खेलेगी अगला मैच
कोलंबो में पाकिस्तान को धूल चटाकर स्वदेश लौटी टीम इंडिया, जानें अगला मैच किसके खिलाफ
शादी से पहले फिजिकल रिलेशन सही या गलत? सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर की टिप्पणी, जानें क्या कहा
शादी से पहले फिजिकल रिलेशन सही या गलत? सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर की टिप्पणी, जानें क्या कहा
‘भारत-बांग्लादेश के रिश्ते एक मुद्दे पर बंधे नहीं...’, तारिक रहमान के शपथ ग्रहण से पहले शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर बोली BNP
‘भारत-बांग्लादेश के रिश्ते एक मुद्दे पर बंधे नहीं...’, शपथ ग्रहण से पहले शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर बोली BNP
Big breaking: JEE Main 2026 सेशन-1 का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्कोरकार्ड
Big breaking: JEE Main 2026 सेशन-1 का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्कोरकार्ड
घर की बेटी को पहली बार आए पीरियड्स तो परिवार ने की गोद भराई, मेहमानों को कराया भोज- वीडियो वायरल
घर की बेटी को पहली बार आए पीरियड्स तो परिवार ने की गोद भराई, मेहमानों को कराया भोज- वीडियो वायरल
Embed widget