एक्सप्लोरर

India-Pakistan Ceasefire: 'ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की आर्थिक व्यवस्था...', PAK वित्त मंत्री ने बताया देश को संभलने में लगेगा कितना वक्त?

India-Pakistan Ceasefire News: वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने बताया कि अमेरिका के साथ पाकिस्तान की ट्रेड टॉक चल रही है और वह हाई क्वालिटी की कपास और सोयाबीन आयात करेगा.

Operation Sindoor: पिछले हफ्ते पाकिस्तान के हमलों की नाकाम कोशिशों के जवाब में भारत ने जो कार्रवाई की, उससे पाकिस्तान का काफी ज्यादा नुकसान हुआ है. हालांकि, पाकिस्तानी मंत्री अपने नुकसान को छिपाने के लिए लगातार झूठ बोल रहे हैं. इस बीच पाक वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने देश की आर्थिक हालत को लेकर दावा किया है कि भारत की कार्रवाइयों का देश की आर्थिक स्थिति पर दूरगामी प्रभाव नहीं पड़ेगा और इसी वित्त वर्ष में नुकसान की भरपाई भी कर ली जाएगी.

वैसे पाकिस्तान की कंगाली के बारे में पूरी दुनिया जानती है. बीते शनिवार को ही पाकिस्तान को इंटरनेशनल मोनेट्री फंड (IMF) ने 2.3 बिलियन डॉलर का लोन जारी किया है, जबकि उस पर पहले से ही 73.69 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपये का कुल कर्ज है. पाक के कर्ज पर यह जानकारी स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने हाल ही में दी है.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से इंटरव्यू में मोहम्मद औरंगजेब ने कहा कि पाकिस्तान की अमेरिका के साथ व्यापार को लेकर बात चल रही है. उनका कहना है कि इस ट्रेड टॉक को लेकर उनको लगता है कि जल्दी ही कुछ प्रगति देखने को मिलेगी. मोहम्मद औरंगजेब ने यह भी कहा कि पाकिस्तान अमेरिका से हाई क्वालिटी की कपास और सोयाबीन इंपोर्ट कर सकता है, साथ ही हाईड्रोकार्बन और अन्य चीजों के आयात पर भी वह विचार कर रहा है.

भारत के साथ तनाव के बीच 10 मई को आईएमएफ ने पाकिस्तान को 2.3 बिलियन डॉलर के लोन को मंजूरी दी थी, जबकि भारत वोटिंग में शामिल नहीं हुआ था. इस 2.3 बिलियन डॉलर के लोन में से 1 बिलियन डॉलर 7 बिलियन डॉलर के कर्ज की किश्त है. साल 2023 में आईएमएफ ने पाकिस्तान के साथ 7 बिलियन डॉलर के कर्ज के लिए एग्रीमेंट किया था, जो किश्त के तौर पर हर साल उसको दिया जाता है. बाकी का करीब 1.4 बिलियन डॉलर का लोन पाकिस्तान की क्लाइमेट रेजिलिएंस फैसिलिटी के लिए दिया गया है.

मोहम्मद औरंगजेब ने भारत के साथ पिछले दिनों हुई कार्रवाइयों को शॉर्ट ड्यूरेशन एस्केलेशन बताते हुए कहा कि इसका देश की आर्थिक स्थिति पर काफी कम समय के लिए प्रभाव पड़ेगा. इंडस वॉटर ट्रीटी सस्पेंशन पर पाक वित्त मंत्री ने कहा कि इसका तत्काल पाकिस्तान पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है और सरकार भारत के साथ ऐसी कोई वार्ता नहीं करना चाहती है, जिसमें ट्रीटी की बहाली पर चर्चा न होनी हो. उनका मानना है कि इंडस वॉटर ट्रीटी जल्दी ही बहाल कर दी जाएगी. 

 

यह भी पढ़ें:-
भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच चीन ने कर दिया बड़ा खेल! CPEC को लेकर लागू किया नाम प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस पर राजनीति न करें', इंडिगो संकट पर राहुल गांधी ने लगाया मोनोपॉली का आरोप तो भड़के राम मोहन नायडू
'इस पर राजनीति न करें', इंडिगो संकट पर राहुल गांधी ने लगाया मोनोपॉली का आरोप तो भड़के राम मोहन नायडू
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
'सपने सुहाने लड़कपन के' की गुंजन बनीं दुल्हन, लाल जोड़े में लगी गॉर्जियस, देखें तस्वीरें
'सपने सुहाने लड़कपन के' की गुंजन बनीं दुल्हन, लाल जोड़े में लगी गॉर्जियस, देखें तस्वीरें
गंभीर के प्लान में हर्षित राणा अहम, दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज जीतने पर बोले- विराट-रोहित का प्रदर्शन अच्छा, लेकिन...
गंभीर के प्लान में हर्षित अहम, वनडे सीरीज जीतने पर बोले- विराट-रोहित का प्रदर्शन अच्छा, लेकिन

वीडियोज

Cricketer Smriti Mandhana की शादी टूटने पर आ गया Palash Muchhal का पहला बयान
RBI ने Zero-Balance Bank को दी बड़ी सुविधा! BSBD Account अब बनेगा Full-Feature Savings Account
EPS Pension पर ZERO Interest ! क्या ₹1000 से बढ़कर ₹7500 होगी Pension? Paisa Live
Claudia की Journey: Filmy Struggles, Bigg Boss Fame और OTT Comeback का Perfect Mix
Elvish Yadav ने शेयर की अपनी Real Struggle Story, YouTube Journey, Aukaat Ke Bahar & more

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इस पर राजनीति न करें', इंडिगो संकट पर राहुल गांधी ने लगाया मोनोपॉली का आरोप तो भड़के राम मोहन नायडू
'इस पर राजनीति न करें', इंडिगो संकट पर राहुल गांधी ने लगाया मोनोपॉली का आरोप तो भड़के राम मोहन नायडू
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
'सपने सुहाने लड़कपन के' की गुंजन बनीं दुल्हन, लाल जोड़े में लगी गॉर्जियस, देखें तस्वीरें
'सपने सुहाने लड़कपन के' की गुंजन बनीं दुल्हन, लाल जोड़े में लगी गॉर्जियस, देखें तस्वीरें
गंभीर के प्लान में हर्षित राणा अहम, दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज जीतने पर बोले- विराट-रोहित का प्रदर्शन अच्छा, लेकिन...
गंभीर के प्लान में हर्षित अहम, वनडे सीरीज जीतने पर बोले- विराट-रोहित का प्रदर्शन अच्छा, लेकिन
Pakistani Woman Appeal To PM Modi: 'पति ने कराची में छोड़ दिया और दिल्ली में दूसरी...', पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार
'पति ने कराची में छोड़ दिया और दिल्ली में दूसरी...', पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
भारी मिस्टेक हो गया माई बाप! बाइक राइडर से पंगा लेना कुत्ते को पड़ा भारी- वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
भारी मिस्टेक हो गया माई बाप! बाइक राइडर से पंगा लेना कुत्ते को पड़ा भारी- वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Low Calorie Snacks: मूंगफली या मखाना... वजन घटाने के लिए कौन-सा स्नैक्स बेस्ट? देख लें पूरी रिपोर्ट
मूंगफली या मखाना... वजन घटाने के लिए कौन-सा स्नैक्स बेस्ट? देख लें पूरी रिपोर्ट
Embed widget