एक्सप्लोरर

पाकिस्तान जहां रखता है अपने परमाणु बम, भारत ने उसी किराना हिल्स पर किया था अटैक, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

पाकिस्तान में किराना हिल्स वो जगह है, जहां पाकिस्तानी परमाणु हथियार रखे हुए हैं. ताजा सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान यहां मिसाइल अटैक हुआ था.

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी, जिससे बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक करने की कोशिश की, लेकिन उसके सभी हमले नाकाम हो गए. भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा और पाक एयरफोर्स के कई एयरबेस तबाह हो गए. इस बीच सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि भारत की मिसाइल ने किराना हिल्स पर भी हमला किया था. बताया जाता है कि पड़ोसी देश अपने परमाणु हथियार यहीं पर रखता है.

गूगल अर्थ सैटेलाइट इमेज से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि सरगोधा जिले में किराना हिल्स पर एक संभावित मिसाइल हमला हुआ था. इन इमेज को जून 2025 में सैटेलाइट इमेजरी एक्सपर्ट डेमियन साइमन ने सार्वजनिक किया. साइमन ने X पर गूगल अर्थ से ली गई इमेज से मई में हुए हमले की पुष्टि का दावा किया. हालांकि कार्रवाई के कुछ दिनों बाद भारतीय वायुसेना ने स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया था कि उन्होंने पाकिस्तान के परमाणु हथियार स्टोरेज को निशाना नहीं बनाया था.

बता दें कि किराना हिल्स को पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम का एक अत्यधिक संरक्षित और रणनीतिक क्षेत्र माना जाता है. यहां भूमिगत सुरंगें, रडार स्टेशन और परमाणु परीक्षण से जुड़ी सुविधाएं मौजूद हैं. 1980 के दशक में यहीं सब-क्रीटिकल परमाणु टेस्ट किए गए थे.

क्या भारत ने किराना हिल्स पर अटैक करके दे दी थी चेतावनी?

साइमन ने एक यूजर के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि यह हमला भूमिगत सुरंगों पर केंद्रित नहीं था, बल्कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह केवल एक चेतावनी के तौर पर किया गया हमला था, जिससे संभावित रूप से कोई गंभीर सैन्य नुकसान नहीं हुआ. यह कमेंट भारतीय सेना की उस आधिकारिक लाइन को समर्थन देता है, जिसमें उसने कहा था कि किराना हिल्स को निशाना नहीं बनाया गया. हालांकि, एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए एयर मार्शल ए.के. भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुस्कुराते हुए कहा था, 'धन्यवाद... बताने के लिए कि किराना हिल्स में कुछ परमाणु प्रतिष्ठान हैं और हमने वहां कोई हमला नहीं किया.'

सरगोधा एयरबेस को पहुंचा था नुकसान

सिर्फ किराना हिल्स ही नहीं, सैटेलाइट इमेज चित्रों में सरगोधा एयरबेस के रनवे पर भी नुकसान दिखाया गया है. बाद में पाकिस्तानी एयरफोर्स ने जल्दी से मरम्मत करवाई, जिससे यह पुष्टि होती है कि यह रणनीतिक रूप से उच्च प्राथमिकता वाला क्षेत्र था.

पाकिस्तानी मीडिया के दावों की खुल गई पोल 

पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि भारत के आदमपुर एयरबेस पर हमला हुआ था और एक सुखोई-30MKI और एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को नुकसान पहुंचा. डेमियन साइमन ने इन दावों को झूठा बताया और मार्च 2025 की इमेज पेश कीं, जिनमें सिर्फ एक मिग-29 को नियमित रखरखाव में दिखाया गया था. बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आदमपुर एयरबेस पहुंचे और एस-400 मिसाइल रक्षा बैटरी के सामने फोटो खिंचवाकर पाकिस्तानी दावों को खारिज कर दिया.

ये भी पढ़ें:  'सबसे पहले पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम...', ऑपरेशन सिंदूर को तहसीन पूनावाला ने इजरायल से क्यों जोड़ा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार्मिक स्थलों पर हमले को लेकर मानवाधिकार संगठन फिक्रमंद, बांग्लादेश में चरमपंथ के बढ़ते खतरे से चेताया
धार्मिक स्थलों पर हमले को लेकर मानवाधिकार संगठन फिक्रमंद, बांग्लादेश में चरमपंथ के बढ़ते खतरे से चेताया
'हम फिलिस्तीन या क्यूबा नहीं, सरकार चाहे जितनी...', PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार को तहसीन पूनावाला का जवाब
'हम फिलिस्तीन या क्यूबा नहीं, सरकार चाहे जितनी...', नॉर्वे की पत्रकार को तहसीन पूनावाला का जवाब
Rajnath Singh Vietnam Visit: 'मैं किसकी करतूतों की बात कर रहा हूं...', राजनाथ सिंह का वियतनाम की धरती से इशारों-इशारों में PAK को अल्टीमेटम
'मैं किसकी करतूतों की बात कर रहा हूं...', राजनाथ सिंह का वियतनाम की धरती से इशारों-इशारों में PAK को अल्टीमेटम
ईरान-अमेरिका की जंग को लेकर नॉर्वे में क्या बोले पीएम मोदी, जानें क्या दिया दुनिया को मैसेज?
ईरान-अमेरिका की जंग को लेकर नॉर्वे में क्या बोले पीएम मोदी, जानें क्या दिया दुनिया को मैसेज?

वीडियोज

Man Atisundar: Radhya की महीनों की मेहनत रंग लाई, खुली Niharika की पोल
Bollywood News: सोशल मीडिया पर तन्हाई वाले पोस्ट से मचा हड़कंप, भाईजान को खुद आकर बयां करना पड़ा सच
Salman Khan ने बताया क्यों नहीं पढ़ते scripts, वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल
Salman Khan के lonely post ने बढ़ाई fans की टेंशन, भाईजान बोले “मैं अकेला नहीं, बस me time enjoy करता हूं”
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
प्रशांत किशोर अब महाराष्ट्र में इस पार्टी के लिए बनाएंगे रणनीति, 1 जून से संभालेंगे काम
प्रशांत किशोर अब महाराष्ट्र में इस पार्टी के लिए बनाएंगे रणनीति, 1 जून से संभालेंगे काम
'जाओ, कोर्ट जाओ...', नॉर्वे में PM मोदी के जवाब न देने वाले सवाल पर गुस्से में विदेश मंत्रालय, VIDEO
'जाओ, कोर्ट जाओ...', नॉर्वे में PM मोदी के जवाब न देने वाले सवाल पर गुस्से में विदेश मंत्रालय, VIDEO
अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, रोहित-विराट शामिल; श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सैफ अली खान ने फिल्में प्रोड्यूस करना क्यों छोड़ा था? एक्टर ने अब बताई असल वजह, बोले- 'ये बहुत थैंकलेस जॉब...'
सैफ अली खान ने फिल्में प्रोड्यूस करना क्यों छोड़ा था? एक्टर ने अब बताई असल वजह
Explained: एक गोली से 72 घंटे नींद गायब, भूख-प्यास खत्म और खुद पर आक्रामक भरोसा! भारत में पकड़ाए 'जिहादी ड्रग' की अनोखी कहानी
एक गोली से 72 घंटे नींद गायब और भूख-प्यास खत्म! भारत में पकड़ाए 'जिहादी ड्रग' की अनोखी कहानी
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी विधानसभा सुरक्षा विभाग में भर्ती का मौका, 170 पदों पर आवेदन जल्द शुरू
यूपी विधानसभा सुरक्षा विभाग में भर्ती का मौका, 170 पदों पर आवेदन जल्द शुरू
खेत में इतनी दूरी पर लगाएं आम के पौधे, इन खास वेरायटियों से हर साल होगी लाखों की छप्परफाड़ कमाई
खेत में इतनी दूरी पर लगाएं आम के पौधे, इन खास वेरायटियों से हर साल होगी लाखों की छप्परफाड़ कमाई
Embed widget