एक्सप्लोरर

पूरी दुनिया के 11 प्रतिशत मुस्लिम भारत में... 2050 तक विश्व में होंगे कितने हिंदू और मुसलमान? पढ़ें Pew Research की रिपोर्ट

प्यू रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार 2050 तक पूरी दुनिया की कुल आबादी में से 29.7 प्रतिशत आबादी मुसलमानों की होगी, जो 2010 में 23.2 प्रतिशत थी.

पूरी दुनिया में 25 साल बाद हिंदुओं और मुसलमानों की आबादी में बहुत अंतर आ जाएगा. वर्तमान में ईसाइयों के अलावा सबसे ज्यादा आबादी मुसलमानों की है और हिंदू चौथे नंबर पर आते हैं. प्यू रिसर्च का अनुमान है कि 2050 तक मुस्लिमों की जनसंख्या बढ़कर 2 अरब 76 करोड़ से भी ज्यादा हो जाएगी, जबकि हिंदुओं की जनसंख्या एक अरब 40 करोड़ के करीब होगी.

प्यू रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार हिंदुओं और मुसलमानों की जनसंख्या में करीब डेढ अरब का अंतर होगा यानी पूरी दुनिया में हिंदुओं से डेढ़ अरब ज्यादा जनसंख्या मुसलमानों की होगी. रिपोर्ट में 2010 और 2050 में दोनों धर्म के लोगों की जनसंख्या के आंकड़े दिए गए हैं और बताया गया कि 40 सालों में दोनों धर्मों की जनसंख्या कितने फीसदी बढ़ जाएगी.

कितने बढ़ जाएंगे मुसलमान?
रिपोर्ट में दोनों धर्मों के फर्टिलिटी रेट के आधार पर जनसंख्या के आंकड़े पेश किए गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार साल 2010 में मुसलमानों की जनसंख्या एक अरब 59 करोड़ 97 लाख थी, जो 2050 तक यानी अगले 25 साल में बढ़कर दो अरब 76 करोड़ 14 लाख 80 हजार हो जाएगी. रिपोर्ट में बताया गया कि 2050 में पूरी दुनिया की कुल आबादी में से 29.7 फीसदी मुसलमान होंगे, जो 2010 में 23.2 प्रतिशत थे.

कितने होंगे हिंदू?
हिंदू आबादी की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार 2010 में पूरी दुनिया में एक अरब तीन करोड़ 22 लाख 10 हजार हिंदू रहते थे, जो 2050 तक बढ़कर एक अरब 38 करोड़ 43 लाख 60 हजार हो जाएंगे. इस हिसाब से 2050 में हिंदुओं की आबादी पूरी दुनिया की कुल जनसंख्या की 14.9 फीसदी होगी, जो 2010 में 16.4 फीसदी थी. इन आंकड़ों से पता चलता है कि हिंदुओं की आबादी में बढ़ोतरी मुसलमानों के मुकाबले कम होगी.

भारत में होंगे कितने हिंदू और मुसलमान?
भारत में भी मुस्लिमों की जनसंख्या में काफी इजाफा होगा. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की 121 करोड़ आबादी में से 79.8 प्रतिशत हिंदू हैं और 14.2 प्रतिशत मुस्लिम रहते हैं. प्यू रिसर्च के अनुसार साल 2010 में पूरी दुनिया की कुल हिंदू आबादी का 94 फीसदी हिस्सा भारत में रहता था. 2050 तक भारत में मुस्लिमों की जनसंख्या बढ़कर 31 लाख 10 हजार हो जाएगी, जो पूरी दुनिया की कुल मुस्लिमों का 11 प्रतिशत हिस्सा होगी. देश में हिंदुओं की जनसंख्या बढ़कर एक अरब 30 करोड़ हो जाएगी. 

दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी किसकी?
रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में जिस धर्म के लोग सबसे ज्यादा होंगे, वो ईसाई है. वैसे वर्तमान में भी सबसे ज्यादा आबादी ईसाइयों की ही है. 2050 तक ईसाइयों की जनसंख्या दो अरब 91 करोड़ 80 लाख 70 हजार हो जाएगी, जो 2010 में दो अरब 16 करोड़ 83 लाख 30 हजार थी. इस हिसाब से 40 सालों में ईसाइयों की जनसंख्या 74 करोड़ 97 लाख 40 हजार बढ़ जाएगी और पूरी दुनिया की कुल जनसंख्या में से 31.4 प्रतिशत ईसाई होंगे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'J&K-लद्दाख हमारा', UN के नए नक्शे पर भारत के जवाब से तिलमिला उठेगा पाक
'J&K-लद्दाख हमारा', UN के नए नक्शे पर भारत के जवाब से तिलमिला उठेगा पाक
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत

वीडियोज

Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: मोती बाग इलाके में गिरी इमारत...मलबे में दबे 50 लोग!
CM Yogi in Chitrakoot: CM yogi ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा। CM Yogi Speech
PM Modi के SRCC में दिए विपक्ष पर 'फूफा' वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार। Congress on PM Modi
MP Sagar Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड के तार यूपी से जुड़े !। CM Mohan Yadav। MP Liquor Case
Kharge On PM Modi: विपक्ष पर PM मोदी का बड़ा कटाक्ष, ‘नाराज फूफा’ वाले बयान पर खरगे भड़के

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन संभालेगा देश की बड़ी तेल कंपनी ONGC की कमान? 7 नामों पर फैसला जल्द
कौन संभालेगा देश की बड़ी तेल कंपनी ONGC की कमान? 7 नामों पर फैसला जल्द
दिल्ली में बिल्डिंग गिरी, चश्मदीद ने कहा, 'जो छात्र अपने कमरों के...'
दिल्ली में बिल्डिंग गिरी, चश्मदीद ने कहा, 'जो छात्र अपने कमरों के...'
Watch: दिलीप ट्रॉफी फाइनल देखने के लिए उमड़ी भीड़, खचाखच भरा चेपॉक स्टेडियम 
दिलीप ट्रॉफी फाइनल देखने के लिए उमड़ी भीड़, खचाखच भरा चेपॉक स्टेडियम 
Miss World 2026 Winner: जोहेरी मोल ने जीता ताज, टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन! सुप्रीम कोर्ट की टीम ने किया सर्वे
लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन! सुप्रीम कोर्ट की टीम ने किया सर्वे
जर्मन पुलिस के रवैये ने जीता भारतीयों का दिल, वीडियो देख कहेंगे वाह
जर्मन पुलिस के रवैये ने जीता भारतीयों का दिल, वीडियो देख कहेंगे वाह
Wired Earphones लगाकर भी चार्ज कर सकते हैं फोन! नहीं ब्लॉक होगा पोर्ट, जानें ट्रिक
Wired Earphones लगाकर भी चार्ज कर सकते हैं फोन! नहीं ब्लॉक होगा पोर्ट, जानें ट्रिक
Embed widget