OIC Nation Passport Ranking: OIC देशों ने पासपोर्ट रैंकिग में बिखेरा जलवा! इन 3 मुस्लिम देशों ने टॉप 20 में बनाई जगह, जानें बांग्लादेश और पाकिस्तान का नंबर
Henley Passport Index 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक Organization of Islamic Cooperation के 2 देश टॉप 20 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं.

OIC Nation Passport Ranking: Organization of Islamic Cooperation (OIC) में शामिल देशों ने ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में कमाल कर दिया है. बता दें ग्लोबल रैंकिंग पासपोर्ट धारकों को मिलने वाली वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल पहुंच के आधार पर तय की जाती है. 2025 की ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में शामिल मुस्लिम देशों में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का पासपोर्ट 10वें रैंक के साथ सबसे शक्तिशाली बना हुआ है. वहीं, मलेशिया, तुर्किए कतर और इंडोनेशिया जैसे देशों की रैंकिंग में भी हल्का बदलाव आया है. बता दें इस लिस्ट में पाकिस्तान और बांग्लादेश की स्थिति दयनीय है. पाकिस्तान को जहां 103 रैंक हासिल हुआ है. वहीं बांग्लादेश 100वें स्थान पर काबिज है.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) एक मात्र मुस्लिम देश है, जिसने 2025 में टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है. इस तरह से ये OIC देशों में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट वाला देश है. यूएई पासपोर्ट धारकों को 185 देशों में वीज़ा-मुक्त या वीज़ा-ऑन-अराइवल सुविधा मिलती है. हालांकि, 2024 में इसकी रैंकिंग 9 थी, लेकिन यह अब भी इस्लामी देशों में शीर्ष पर बना हुआ है.
टॉप 20 में शामिल 2 अन्य मुस्लिम देश
Henley Passport Index 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक Organization of Islamic Cooperation के 2 अन्य देश ग्लोबल पासपोर्ट रैकिंग के टॉप 20 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. इस मामले में मलेशियाई पासपोर्ट की वैश्विक रैंकिंग 12वीं है, जो 2024 में 11वीं थी. यह 182 देशों में वीज़ा-मुक्त यात्रा की सुविधा देता है और OIC देशों में दूसरा सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट माना जाता है. ब्रुनेई का पासपोर्ट 20वीं रैंक पर है, जो 2024 में 19वीं रैंक पर था. यह 166+ देशों में वीज़ा-मुक्त एंट्री की अनुमति देता है.
अन्य OIC देशों की पासपोर्ट रैंकिंग 2025
देश 2025 रैंक 2024 रैंक
तुर्किये 46 45
कतर 47 46
कुवैत 50 49
मालदीव 53 52
बहरीन 58 57
सऊदी अरब 58 56
ओमान 59 58
कजाकिस्तान 65 64
इंडोनेशिया 66 65
मोरक्को 69 68
अज़रबैजान 70 69
ट्यूनीशिया 73 71
सिएरा लियोन 76 74
उज़्बेकिस्तान 80 78
ताजिकिस्तान 84 82
OIC पासपोर्ट रैंकिंग में बदलाव के कारण
OIC देशों की पासपोर्ट रैंकिंग में बदलाव के कई कारण हो सकते हैं.
अंतर्राष्ट्रीय संबंध: कुछ देशों को वीज़ा-फ्री एंट्री देने या न देने का फैसला.
सुरक्षा नीतियां: नए वीज़ा नियम और प्रतिबंध.
यात्रा सुविधाएं: पासपोर्ट धारकों को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL























