एक्सप्लोरर

Harris vs Trump: प्रेसिडेंशियल डिबेट में गूंजा रूस-यूक्रेन जंग का मुद्दा, हैरिस ने कहा- 'पुतिन हैं तानाशाह ट्रंप को लंच में खा जाएंगे'

Harris vs Trump: अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चल रही डिबेट समाप्त हो गई है. इस दौरान रूस-यूक्रेन जंग से लेकर इजरायल और गाजा संघर्ष पर बहस हुई. ट्रंप ने युद्धविराम की तरफदारी की है.

US Presidential Debate: डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच पेन्सिल्वेनिया के नेशनल कॉन्स्टीट्यूशन सेंटर में चल रही अमेरिकी प्रेसिडेंशियल डिबेट समाप्त हो गई है. डिबेट के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा भी उठा. डोनाल्ड ट्रंप ने जब राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडेन को निशाने पर लिया तो कमला हैरिस की तरफ से तगड़ा पलटवार आया. कमला हैरिस ने ट्रंप को याद दिलाते हुए कहा कि 'आपको ध्यान होना चाहिए कि आप जो बाइडेन नहीं बल्कि मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.'

यूक्रेन युद्ध पर बोलते हुए कमला हैरिस ने कहा कि 'हमारे नाटो सहयोगी इस बात से काफी खुश हैं कि आप इस समय अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं हैं, वरना रूसी राष्ट्रपति कीव में बैठे होते और उनकी नजर बाकी यूरोप पर होती.' कमला हैरिस ने आगे कहा, पुतिन एक तानाशाह हैं और आपको तो वे लंच में खा जाते.' इसके बाद ट्रंप ने कमला हैरिस को अमेरिका के इतिहास का सबसे खराब उपराष्ट्रपति बताया. ट्रंप ने कहा कि कमला हैरिस रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत करके युद्ध रोकने में विफल रही हैं. 

ट्रंप ने कहा- वे युद्धविराम के पक्ष में हैं
दूसरी तरफ जब ट्रंप से पूछा गया कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग में आप किसे जीतते हुए देखना चाहते हैं, इसका जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि वे चाहते हैं कि यह युद्ध रुक जाए. इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध के दौरान अमेरिका पर बढ़ने वाले बोझ की चर्चा की. उन्होंने कहा कि अमेरिका पर पड़ने वाली लागत यूरोप की अपेक्षा बहुत अधिक है. ट्रंप ने कहा कि वे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं. 

कमला हैरिस की हुई जीत तो 2 सालों में समाप्त हो जाएगा इजरायल- ट्रंप
प्रेसिडेंसियल डिबेट में यूक्रेन और फिलिस्तीन का भी मुद्दा उठा. गाजा में जारी जंग के मुद्दे पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर वे अभी भी अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो यह जंग शुरू ही नहीं हुई होती. ट्रंप ने दावा किया कि 'कमला हैरिस इजरायल से नफरत करती हैं. यदि कमला हैरिस राष्ट्रपति बन जाती हैं तो अब से दो साल में इजरायल का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा.' इसके अलावा ट्रंप ने कहा कि कमला हैरिस अरब आबादी से भी नफरत करती हैं. ट्रंप ने वादा किया कि अगर वे अमेरिका के राष्ट्रपति बनते हैं तो गाजा युद्ध को जल्द ही सुलझा लेंगे.

यह भी पढ़ेंः US Presidential Debate: खुद पर हुए हमले पर बोले ट्रंप- डेमोक्रेट्स जिम्मेदार, कमला हैरिस ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल

वीडियोज

Andhra Pradesh के डिप्टी सीएम Pawan Kalyan का बड़ा बयान, 'धर्म और संविधान अलग-अलग..' | Breaking
UP में CM Yogi का रोहिंग्याओं पर बड़ा बयान कहा, सुरक्षा पहली प्राथमिकता । Breaking News
Goa Nightclub Fire Case: 25 लोगों की मौत मामले में कार्रवाई, नाइट क्लब का मालिक फरार | Breaking
UP News: बरेली में पति-पत्नी चोर गैंग का भंडाफोड़! CCTV में कैद हुई वारदात | Crime News | ABP News
Crime News : बीमे के लिए रिश्तों का खूनी चक्रव्यूह | Sansani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल
अंकिता लोखंडे संग रोमांस कर रहे इस लड़के को पहचाना, तारक मेहता में जेठालाल की नाक में कर दिया दम
अंकिता लोखंडे संग रोमांस कर रहे इस लड़के को पहचाना, तारक मेहता में जेठालाल की नाक में कर दिया दम
IIT BHU Campus Placement: आईआईटी बीएचयू में प्लेसमेंट का धमाका, महज 5 दिन में 1000 से ज्यादा छात्रों को नौकरी का ऑफर
आईआईटी बीएचयू में प्लेसमेंट का धमाका, महज 5 दिन में 1000 से ज्यादा छात्रों को नौकरी का ऑफर
ठंड के मौसम में अदरक बनेगा सुपरफूड, रोज खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे
ठंड के मौसम में अदरक बनेगा सुपरफूड, रोज खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Diamond Types: कितनी तरह के होते हैं डायमंड, जानें क्या होता है सब‌ में फर्क?
कितनी तरह के होते हैं डायमंड, जानें क्या होता है सब‌ में फर्क?
Embed widget