एक्सप्लोरर

बांग्लादेश दौरे पर PM मोदी ने जो मुकुट दिया था उपहार में, वह देवी मां के मंदिर से चोरी, इंडिया ने कही ये बात!

Theft of Goddess Kali's crown: बांग्लादेश में देवी काली के सोने का मुकुट चोरी होने के मामले में मुख्य पुजारी और मंदिर के कर्मचारी शक के घेरे में हैं. मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Theft of Goddess Kali's crown: बांग्लादेश में देवी काली के सोने का मुकुट चोरी होने के मामले में मुख्य पुजारी और मंदिर के कर्मचारी शक के घेरे में हैं. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने दावा किया कि मामले की जांच जारी है और अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने सोमवार (14 अक्टूबर, 2024) की दोपहर को बयान में कहा कि 10 अक्टूबर 2024 को दक्षिणी बांग्लादेश के सतखीरा जिले में जेशोरेश्वरी काली मंदिर में एक स्वर्ण मुकुट की चोरी के मामले में यह सामने आया कि मुख्य पुजारी ने दोपहर 2.30 बजे तक नियमित पूजा अनुष्ठान किए थे, उस वक्त तक मुकुट मंदिर के अंदर बरकरार था. यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि पुजारी और मंदिर के कर्मचारियों ने इतनी कीमती संपत्ति को बिना सुरक्षा के क्यों छोड़ दिया. चोरी के मामले में चार व्यक्तियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

पीएम मोदी ने उपहार में दिया था मुकुट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 फरवरी, 2021 को मंदिर यात्रा के दौरान मुकुट उपहार के रूप में दिया था. शनिवार को भारत ने मुकुट की चोरी पर गंभीर चिंता व्यक्त की. नई दिल्ली ने ढाका में अंतरिम सरकार से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.

विदेश मंत्रालय ने कहा - ये निंदनीय घटनाएं हैं

विदेश मंत्रालय ने 12 अक्टूबर को एक बयान में कहा, "हमने ढाका के तांतीबाजार में पूजा मंडप पर हमले और सतखीरा में प्रतिष्ठित जेशोरेश्वरी काली मंदिर में चोरी की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. ये निंदनीय घटनाएं हैं. ये मंदिरों और देवताओं को अपवित्र करने और नुकसान पहुंचाने की एक व्यवस्थित प्रवृत्ति का अनुसरण हैं, जिसे हम पिछले कई दिनों से देख रहे हैं."

शेख हसीना के जाने के बाद से हिंदुओं को बनाया जा रहा निशाना 

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पांच अगस्त को सत्ता और देश छोड़कर जाने के बाद से हिंदू समुदाय को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है. हालांकि, सोमवार को विदेश मंत्रालय के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसे ऐसे आरोप 'निराधार' और दावे 'गैर-जरूरी' लगते हैं. 

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए तुरंत की गई कार्रवाई

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा, "ऐसी कुछ ही घटनाएं सामने आईं, जिन पर सरकारी अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कार्रवाई की.'' बयान में ये भी कहा गया कि बांग्लादेश सरकार दृढ़तापूर्वक पुष्टि करती है कि प्रत्येक व्यक्ति को, चाहे उसकी आस्था, धर्म या विश्वास कुछ भी हो, बिना किसी बाधा के संबंधित धार्मिक अनुष्ठानों या प्रथाओं को करने, बनाए रखने करने का अधिकार है. बांग्लादेश में 32,000 से अधिक पूजा मंडपों में दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन से इसकी पुष्टि होती है."

यह भी पढ़ें- अचानक फावड़ा और कुदाल ले जमीन क्यों खोदने लगे CJI डीवाई चंद्रचूड़ और बाकी जज? देखें- VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमीन विवाद में घिरे खली, तहसीलदार ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'सेलिब्रिटी कानून से ऊपर नहीं'
जमीन विवाद में घिरे खली, तहसीलदार ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'सेलिब्रिटी कानून से ऊपर नहीं'
अचारी बैगन के साथ लच्छा पराठा और..., राष्ट्रपति भवन में पुतिन को 'शाही डिनर' में क्या-क्या परोसा गया?
अचारी बैगन के साथ लच्छा पराठा और..., राष्ट्रपति भवन में पुतिन को 'शाही डिनर' में क्या-क्या परोसा गया?
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जमीन विवाद में घिरे खली, तहसीलदार ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'सेलिब्रिटी कानून से ऊपर नहीं'
जमीन विवाद में घिरे खली, तहसीलदार ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'सेलिब्रिटी कानून से ऊपर नहीं'
अचारी बैगन के साथ लच्छा पराठा और..., राष्ट्रपति भवन में पुतिन को 'शाही डिनर' में क्या-क्या परोसा गया?
अचारी बैगन के साथ लच्छा पराठा और..., राष्ट्रपति भवन में पुतिन को 'शाही डिनर' में क्या-क्या परोसा गया?
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
न्यूक्लियर प्लांट, यूरिया प्रोडक्शन, टूरिस्ट वीजा और यूक्रेन वॉर... PM मोदी और पुतिन का ज्वाइंट स्टेटमेंट | बड़ी बातें
न्यूक्लियर प्लांट, यूरिया प्रोडक्शन, टूरिस्ट वीजा और यूक्रेन वॉर... PM मोदी और पुतिन का ज्वाइंट स्टेटमेंट | बड़ी बातें
Thailand Alcohol: थाईलैंड में दोपहर में क्यों नहीं पी सकते थे शराब, जानें क्या थी इसके पीछे की वजह
थाईलैंड में दोपहर में क्यों नहीं पी सकते थे शराब, जानें क्या थी इसके पीछे की वजह
Plastic Bottle Health Impact: पुरानी प्लास्टिक की बोतल में पीते हैं पानी तो हो जाएं सावधान, धीरे-धीरे मौत आ रही करीब
पुरानी प्लास्टिक की बोतल में पीते हैं पानी तो हो जाएं सावधान, धीरे-धीरे मौत आ रही करीब
Embed widget