एक्सप्लोरर

'ईरान रोज कर रहा अमेरिका की बेइज्जती', जर्मनी ने ट्रंप को दी नसीहत, बताया क्यों नहीं बचा कोई रास्ता

Iran US War: जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि अमेरिका की मौजूदा स्थिति ने उसकी रणनीतिक समस्या की पोल खोल दी. उन्होंने कहा कि इस जंग से जर्मनी की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है.

ईरान और अमेरिका के बीच जंग को खत्म करने को लेकर अभी तक सहमति नहीं बनी है. ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने का एक नया प्रस्ताव दिया है. हालांकि इस नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का कोई जिक्र नहीं हुआ है. इस बीच जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने सोमवार (27 अप्रैल 2026) को कहा कि इस जंग से बाहर निकलने के लिए अमेरिका को कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है. उन्होंने कहा, 'अमेरिका ईरान द्वारा अपमानित हो रहा है. विशेषकर IRGC पूरे अमेरिका को अपमानित कर रहा है.'

अमेरिका के पास नहीं बचा रास्ता: फ्रेडरिक मर्ज 

जर्मनी के मार्सबर्ग शहर में छात्रों से बात करते हुए मर्ज ने कहा कि अमेरिका की मौजूदा स्थिति ने उसकी रणनीतिक समस्या की पोल खोल दी. उन्होंने इसकी तुलना पुराने सैन्य विफलताओं से कर दी. मर्ज ने कहा, 'वाशिंगटन के पास इस जंग से बाहर निकलने का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं है क्योंकि तेहरान को बढ़त हासिल हो रही है. इस तरह के जंगों में समस्या हमेशा यही होती है कि आपको न सिर्फ अंदर जाना होता है, बल्कि बाहर भी निकलना पड़ता है. हमने अफगानिस्तान में 20 सालों तक इसे बहुत दर्दनाक तरीके से देखा. हमने इसे इराक में भी देखा.'

जर्मनी की अर्थव्यवस्था हो रही प्रभावित: मर्ज

फ्रेडरिक मर्ज ने जल्द से जल्द युद्ध खत्म करने का आग्रह किया और चेतावनी दी कि इससे जर्मनी की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है. अमेरिका-ईरान जंग के मौजूदा हालात पर उन्होंने कहा, 'फिलहाल स्थिति काफी पेचीदा है और इससे हमें काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध का हमारे आर्थिक उत्पादन पर सीधा असर पड़ रहा है. हम होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा में मदद करने के लिए बारूदी सुरंग हटाने वाले मशीन तैनात करने के लिए तैयार है.'

ईरान ने अमेरिका को सौंपा नया प्रस्ताव 

ईरान ने अमेरिका को जो नया प्रस्ताव सौंपा है उसका मकसद बातचीत में मौजूदा रुकावट को खत्म करना और ईरानी नेतृत्व के अंदर न्यूक्लियर रियायतों के दायरे को लेकर चल रही असहमति को बाईपास करना है. यदि ब्लॉकेड को हटाया जाता है और हमले पूरी तरह से खत्म हो जाते हैं तो यूरेनियम एनरिचमेंट के स्टॉक को हटाने और भविष्य में संवर्धन रोकने को लेकर ईरान के साथ किसी भी बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप का असर खत्म हो जाएगा. ट्रंप का ईरान पर हमला करने का यही मकसद रहा है.

ये भी पढ़ें : सैनिकों की मौत के बाद तिलमिलाया पाकिस्तान, अफगानिस्तान पर ड्रोन से किया अटैक, बॉर्डर पर बिगड़े हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस अगले तीन दिन नहीं करेगा यूक्रेन पर अटैक, पुतिन ने क्यों दिया ये आदेश?
रूस अगले तीन दिन नहीं करेगा यूक्रेन पर अटैक, पुतिन ने क्यों दिया ये आदेश?
नेपाल में भीषण तबाही के 11 दिन बाद चमत्कार, मलबे से जिंदा निकली महिला -VIDEO
नेपाल में भीषण तबाही के 11 दिन बाद चमत्कार, मलबे से जिंदा निकली महिला -VIDEO
PAK ने बदली रणनीति, मुनीर हुए और पावरफुल, क्या है पूरा मामला
PAK ने बदली रणनीति, मुनीर हुए और पावरफुल, क्या है पूरा मामला
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके

वीडियोज

Romana Isar Khan | Shastrartha: सियासत के नाम फिर से हिंदू-मुसलमान? | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Saharanpur Bulldozer Action: यूपी में अवैध मस्जिद पर एक्शन.. बढ़ी सियासी टेंशन !। UP Politics
Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिमागी नक्सल' वाले पोस्ट पर बवाल, सौरव दास और गौरव भाटिया में तीखी बहस
'दिमागी नक्सल' वाले पोस्ट पर बवाल, सौरव दास और गौरव भाटिया में तीखी बहस
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
ब्रायन लारा ने भी इमरान खान के लिए उठाई आवाज, बोले- 'उन्हें सम्मान नहीं...'
ब्रायन लारा ने भी इमरान खान के लिए उठाई आवाज, बोले- 'उन्हें सम्मान नहीं...'
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
Apple के नए CEO को कितनी मिल रही सैलरी, टॉप-5 सीईओ से कितनी कम?
Apple के नए CEO को कितनी मिल रही सैलरी, टॉप-5 सीईओ से कितनी कम?
बुखार उतर गया, लेकिन सीने की जकड़न नहीं गई? लक्षणों को न करें नजरअंदाज
बुखार उतर गया, लेकिन सीने की जकड़न नहीं गई? लक्षणों को न करें नजरअंदाज
Embed widget