नई दिल्ली: गांबिया के पूर्व राष्ट्रपति याह्या जामेह ने राष्ट्रपति का पद छोड़ दिया है. लंबे समय से गांबिया के राष्ट्रपति रहे याह्या जामेह को पिछले महीने हुए राष्ट्रपति चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. इस चुनाव में जामेह को अदामा बैरो से हार मिली थी. ये हार याह्या जामेह का स्वीकार नहीं थी.

पश्चिम अफ्रीकी देशों की तरफ से यह निर्णय लिया गया था कि याह्या जामेह अपना पद नहीं छोड़ते हैं तो उन पर सैनिक कार्रवाई की जाएगी.

लंबे समय से राष्ट्रपति रहे जामेह ने शनिवार को राज्य के टेलीविजन पर बताया कि वो राष्ट्रपति पद छोड़ देंगे. उन्होंने कहा  ''मैं अपने विवेक से इस महान देश के नेतृत्व की विरासत को त्यागने का आज फैसला किया है.'' सैनिक कार्रवाई पर बोलते हुए जामेह ने कहा कि "इस फैसले के लिए रक्त की एक बूंद भी बहाने की कोई आवश्यक नहीं है."