Joe Biden Inauguration: अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर जो बाइडेन ने शपथ ले ली है. अमेरिका में आज से बाइडेन युग की शुरुआत के साथ ट्रंप का युग खत्म हो गया है. जो बाइडेन का शपथ ग्रहण समारोह कैपिटल हिल में आयोजित किया गया. इससे पहले ही डोनाल्ड ट्रंप आधिकारिक तौर पर व्हाइट हाउस को छोड़ कर एयरफोर्स के हवाई जहाज मरीन वन से रवाना हो गए.
डोनाल्ड ट्रंप के रवाना होने के साथ ही सोशल मीडिया पर कई मीम्स की भरमार लग गई है, जिसमें लोग ट्रंप को ट्रोल कर रहे हैं. बता दें कि जो बाइडेन से पहले उप-राष्ट्रपति पद की शपथ भारतीय मूल की कमला हैरिस ने ली. वहीं इस शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश, बिल क्लिंटन और बराक ओबामा मौजूद रहे. इस खास मौके पर वहां मौजूद जो बाइडेन की पत्नी भावुक दिखीं.
सोशल मीडिया पर पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के मरीन वन से रवाना होने का वीडियो काफी वायरल हुआ. जिसके साथ लोगों का कहना था कि पूरा अमेरिका ट्रंप के व्हाइट हाउस से प्रस्थान को देख रहा है. इसके साथ ही कई लोगों ने मीम्स के जरिए डोनॉल्ड ट्रंप को ट्रोल भी किया.
यहां देखें मीम्सः
यह भी पढ़ें-
अमेरिकी इतिहास के 5 सबसे अमीर राष्ट्रपति कौन? क्या डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी शामिल
Joe Biden: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के पास कितनी दौलत है, जानिए
