पेरिस: फ्रांस में गर्म हवाओं (हीट वेब) के कहर से लोग परेशान हैं और इससे अभी तक 1500 से अधिक लोगों की जानें जा चुकी हैं. फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि जागरूकता अभियान की वजह से कई लोगों की जान बच गई. स्वास्थ्य मंत्री अग्नेस बुजीन ने कहा कि हीट वेब की वजह से इस साल 1,000 ज्यादा मौतें हुई हैं. उन्होंने बताया कि मृतकों में आधे से ज्यादा 75 से ज्यादा उम्र के थे.
स्वास्थ्य मंत्री अग्नेस बुजीन ने बताया कि इस साल फ्रांस में जून और जुलाई महीने में रिकॉर्ड 18 दिन तक गर्म हवाओं का कहर जारी रहा. उन्होंने कहा कि 2003 में जब हीट वेब का कहर बरपा था तो 15,000 लोगों की मौत हुई थी. उसके मुकाबले इस साल जागरूकता और रोकथाम की वजह से इस साल इतने लोगों की जानें नहीं गईं.
इस बार फ्रांस में गर्मी ने काफी कहर मचाया है. यहां 28 जून को देश के दक्षिणी भाग में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. बढ़ते तापमान के मद्देनजर प्रशासन ने यहां लोगों के बीच बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चला रखा है. इसका असर भी दिख रहा है.
यह भी पढ़ें-
सामने आया केरन सेक्टर में मुठभेड़ की कोशिश करते हुए मारे गए पाकिस्तानी सेना के जवानों का वीडियो
चंद्रयान-2: ऑर्बिटर ने भेजी लैंडर विक्रम की तस्वीर, आंकड़ों का अध्ययन कर रहा है इसरो
हरियाणा: बीजेपी की 'विजय संकल्प' रैली में बोले पीएम मोदी- देश में 'ISRO स्पिरिट' है
Pro Kabaddi League 2019: यूपी योद्धा के सामने होगी गुजरात की चुनौती, जानिए दोनों टीमों की स्थिति
