एक्सप्लोरर

French Brand Bonus: बैग बनाने वाली कंपनी देगी कर्मचारियों को 3 लाख का बोनस, जानें क्या है वजह

French Brand Hermes: फ्रेंच ब्रैंड हर्मीस के सीईओ ने कहा कि चौथी तिमाही में बिक्री साल-दर-साल 23 फीसदी बढ़ी है. कंपनी ने अपने वैश्विक कर्मचारियों की संख्या में 2,100 कर्मचारियों को जोड़ा है.

French Brand Bonus: फ्रांस (France) की लग्जरी डिजाइन कंपनी हर्मीस (Hermes) ने घोषणा की है कि इस महीने के अंत में उसके कर्मचारियों में से प्रत्येक को 4,000 यूरो (3,52,024 रुपये) का बोनस मिलेगा. पेरिस स्थित हर्मीस डिजाइन फर्म चमड़े के सामान, फैशन के सामान, घर की सजावट, आभूषण, घड़ी, रेडी-टू-वियर और लाइफस्टाइल उत्पाद बनाने के लिए फेमस है.

कर्मचारियों को अच्छा बोनस देने की मुख्य वजह है कि कंपनी को पिछले साल 2022 में बहुत अच्छा मुनाफा हुआ था. फ्रेंच न्यूज मीडिया ले मोंडे के अनुसार 2022 में फ्रांस में स्थित कर्मचारियों के वेतन में 6 फीसदी की वृद्धि की गई थी. वहीं साल 2022 के जनवरी में भी 100-यूरो (लगभग ₹9,000) की भी वृद्धि की गई थी.

बिक्री 23 फीसदी बढ़ी है

हर्मीस के सीईओ ने शुक्रवार (17 फरवरी) को कहा कि चौथी तिमाही में बिक्री साल-दर-साल 23 फीसदी बढ़ी है. पूरे साल का राजस्व पिछले साल 29 फीसदी बढ़कर €11.6 बिलियन (10 खरब) हो गया, जिससे चमड़े के सामान बनाने वाली कंपनी को लुई विटन और चैनल के बाद लग्जरी फैशन के तीसरे सबसे बड़े ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति को दोबारा हासिल करने में मदद मिली.

हर्मीस के सीईओ एक्सेल डुमास ने समूह के सलाना परिणामों की प्रस्तुति के दौरान कहा कि फ्रांस में 12,400 हर्मीस कर्मचारियों को सालाना 17 महीने के वेतन के बराबर वेतन मिला है, जिसमें प्रॉफिट और प्रोत्साहन बोनस शामिल हैं. सीईओ ने कहा कि यह बोनस भुगतान वैल्यू शेयरिंग नीति का एक हिस्सा है और यह शेयरधारकों को भुगतान किए गए प्रॉफिट के बराबर था.

2,100 कर्मचारियों को जोड़ा 

पिछले साल, हर्मीस समूह ने अपने वैश्विक कर्मचारियों की संख्या में 2,100 कर्मचारियों को जोड़ा है. समाचार रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि बोनस 2022 में मुनाफे के बाद आई. पिछले साल, हाथ से सिलने वाले हैंडबैग के लिए जाने जाने वाले हर्मीस ब्रांड ने 11.6 बिलियन यूरो की बिक्री की, जो 2021 की तुलना में 23 फीसदी अधिक है.

ये भी पढ़ें:India France Relation: 'डियर नरेंद्र...', जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का पीएम मोदी से हुआ सामना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget