Covid-19: छह साल से ऊपर के बच्चों के लिए इस देश ने अनिवार्य किया Face Mask
Face Masks in France: फ्रांस ने घोषणा की है कि छह साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना होगा.

Face Masks in France: फ्रांस में कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच छह साल के बच्चों के लिए फेस मास्क (Face Masks) अनिवार्य कर दिया गया है. फ्रांस में कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी के बीच अधिकारियों ने शनिवार को घोषणा की कि छह साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों को बंद सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना होगा.
फ्रांस में 6 साल से ऊपर के बच्चों को मास्क अनिवार्य
फ्रांस में लगातार चौथे दिन कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमण के 200,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं. सरकार मास्क पहनने के लिए बच्चों की उम्र 11 साल से घटाकर छह साल करके स्कूलों को बंद करने से बचने की कोशिश कर रही है. फ्रांस में सोमवार से स्कूली कक्षाएं फिर से शुरू होंगी और छोटे बच्चों को सार्वजनिक परिवहन, खेल परिसरों और पूजा स्थलों में मास्क पहनना होगा.
फ्रांस में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े
मास्क पहनना अनिवार्य करने संबंधी ये आदेश पेरिस और ल्योन जैसे शहरों तक बढ़ा दिया गया है. यहां हाल में घर से बाहर निकलने पर हर किसी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है. नए साल के पहले दिन फ्रांस में संक्रमण के 219,126 नए मामले सामने आए, जो 2021 के अंतिम दिन 232,200 के दैनिक मामलों से थोड़ा कम है. फ्रांस सरकार तेजी से फैलने वाले ओमिक्रोन वेरिएंट से आई महामारी की पांचवीं लहर को अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक लॉकडाउन (Lockdown) या कर्फ्यू लगाए बिना काबू करने का प्रयास कर रही है.
ये भी पढ़ें:
क्या फेंफड़ों को नुकसान नहीं पहुंचा रहा है Omicron? स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा
Source: IOCL


























